धनबाद। राष्ट्रीय खेल घोटाले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की गिरफ्तारी के बाद झाविमो प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन हैरान-परेशान हैं। इस कार्रवाई को दोनों नेता झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं के अंदर खौफ पैदा करने की सत्ताधारी भाजपा की कवायद के रूप में देख रहे हैं। बदली परिस्थिति में मरांडी और सोरेन ने गुरुवार सुबह धनबाद सर्किट हाउस के बंद कमरे में करीब 35 मिनट तक गूफ्तगू की। कमरे से बाहर निकलने के बाद मरांडी ने कहा-भाजपा सत्ता के बल पर विपक्ष को दबाना चाहती है। गौरतलब है कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के बडे नेता और झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की को बड़े ही नाटकीय ढंग से रांची सिविल कोर्ट के सामने से गिरफ्तार कर लिया। बंधु तिर्की 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी हैं। वहीं गिरफ्तारी के दौरान पूर्व मंत्री बंधू तिर्की ने इस कार्रवाई को साजिश करार दिया ၊ बता दें कि राष्ट्रीय खेल घोटाले में एसएम हासमी और पीसी मिश्रा के बाद यह तीसरी गिरफ्तारी है। इस मामले के एक अन्य आरोपी मधुकांत पाठक ने आत्मसमर्पण किया था। बताया जाता है कि 2007 के राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी रांची को मिली थी। आठ-नौ बार तारीखों में बदलाव के बाद अंततः 12 से 26 फरवरी 2011 तक भव्य आयोजन हुआ था ၊
Thursday, September 5, 2019
Sunday, September 1, 2019
बच्चा चोर द्वारा महिला को चाकू मारे जाने की खबर पर उमड़ा हुजूम,पुलिस द्वारा पड़ताल पर निकली बात झूठी
सरिया (गिरिडीह ) ၊ सरिया थाना क्षेत्र के बगोडीह चौक पर संध्या करीब 5:00 बजे अचानक एक अफवाह फैली कि एक महिला को बच्चा चोर चाकू मार कर भाग गया। इस अफवाह पर बागोडीह चौक पर अचानक बहुत सारे लोग जमा हो गए आनन-फानन में महिला को
एक क्लिनिक में भर्ती कराया गया
वही सूचना पाकर सरिया थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास दल बल के साथ बागोडीह चौक पर पहुंचे और सूचना का सत्यापन किया गया तो ज्ञात हुआ कि महिला को किसी प्रकार के कोई चोट का कोई जख्म का निशान नहीं है ၊ वहीं थाना प्रभारी दास ने लोगों के बीच अफवाह से बचने के लिए सलाह दिए और पुनः महिला के परिजनों को अपने घर ले जाने की सलाह दी गई।
Zaara Yesmin to give another blockbuster hit from her upcoming song Jutti by T-series opposite Karan Wahi
After the success of “Tere te” crossing 100 Million with Guru Randhawa Beautiful Actress Zaara Yesmin who sizzled the album world with her astounding persona and charm is all set to give another blockbuster hit ‘Jutti’ by rapper Little golu and Seepi Jha produced by The real emotions entertainment.
Zaara will be seen opposite actor Karan Wahi in an upcoming song ‘Jutti’ by T-series. According to sources this song is considered to be one of the hits of 2019 having to cross maximum views and likes.
Zaara along with giving hits with her sizzling performances is also a trained dancer having to know various dance forms also being a fitness freak the diva is famous for posting a number of fitness routines which is followed and highly inspired by her fans.
Zaara also has firm hands in theatre with having eminence voice modulation practice and getting a grip on her acting skills, polishing them for the best.
Extracting emmence fame and fan fam from her songs, Zaara is all geared up for her upcoming projects in the pipeline. Her beauty and charisma has taken over the B’town and the music world and soon will be slaying with another hit making her fans proud with her jaw dropping performance.
तो क्या छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में मिलेगी MV Act,2019 में रियायत!!
Saturday, August 31, 2019
कोलकाता में आयुष्मान भारत के कार्ड से नहीं हुआ इलाज, वृद्ध ने तालाब में कूद कर दे दी जान
धनबाद : केन्द्र और ममता के द्वंद के मध्य वृद्ध ने दे दी अपनी जान ၊ दामोदरपुर सोम नगर के रहनेवाले 70 वर्षीय अवध किशोर गिरी का शव शनिवार को तालाब से बरामद किया गया. बताया जाता है कि अवध किशोर गिरी कैंसर से पीड़ित थे. वे हाल ही में कोलकाता स्थित चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट इलाज कराने के लिए गये थे. उनके पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे. डॉक्टरों ने आयुष्मान भारत कार्ड से इलाज करने से साफ मना कर दिया, जिस कारण उन्होंने घर पहुंच कर तालाब में कूद कर अपनी जान दे दी.
डॉक्टरों ने कहा- यहां ममता की सरकार है, यहां सिर्फ उन्हीं का कार्ड चलता है
अवध किशोर के पुत्र दीपक ने बताया कि सीएनसीआइ के डॉक्टरों ने साफ कहा कि यह बंगाल है. यहां ममता दीदी की सरकार है. यहां पर सिर्फ उन्हीं का कार्ड चलता है. इसलिए यहां पर इस कार्ड से इलाज नहीं होगा. दीपक ने बताया कि वे लोग गरीब हैं. पहले तो यहीं पर कई अस्पतालों में पिता का इलाज कराया. सभी ने कोलकाता के सीएनसीआइ ले जाने की सलाह दी. किसी तरह हम लोग पिता को कोलकाता सीएनसीआइ इलाज कराने के लिए ले गये. पिता को अस्पताल में भर्ती करा कर फिर धनबाद आये और यहां पर आयुष्मान भारत का कार्ड बनवाया. कार्ड बनवाने के बाद हम लोग काफी खुश थे कि अब पिता के इलाज में कोई अड़चन नहीं आयेगी लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने साफ मना कर दिया, जिस कारण हम लोग मायूस होकर लौट आये.
न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण ने निर्वाचन आयोग द्वारा आधार को मतदाता सूची से जोड़ने के कानून के अनुरोध को; सबसे खतरनाक स्थिति बताया
ऐसे समय में जब मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से जोड़ने का सिलसिला सुर्खियां बना रहा है, न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण ने निर्वाचन आयोग द्वारा आधार को मतदाता सूची से जोड़ने के कानून के अनुरोध को "सबसे खतरनाक स्थिति" बताया।
24 अगस्त को नागरिकों के डेटा और गोपनीयता से संबंधित कई मुद्दों पर बात करते हुए, जस्टिस (सेवानिवृत्त) बीएन श्रीकृष्ण, जिन्होंने भारत की पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल का मसौदा तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता की, ने कहा, “मैं सरकार को संभालने के तरीके से खुश नहीं हूँ। बहुत सी चीजें ”।
आधार को नागरिकों की वोटर आईडी से जोड़ने की चिंताओं पर अपने विचार के जवाब में, न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण ने चेतावनी दी कि "कैम्ब्रिज एनालिटिका रखने के बजाय आपके पास दिल्ली एनालिटिका, मुंबई एनालिटिका, कलकत्ता एनालिटिका होगा।" यही खतरा है। ”
ऐसे समय में जब मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से जोड़ने का सिलसिला सुर्खियां बना रहा है, न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण ने निर्वाचन आयोग द्वारा आधार को मतदाता सूची से जोड़ने के कानून के अनुरोध को "सबसे खतरनाक स्थिति" बताया।
24 अगस्त को नागरिकों के डेटा और गोपनीयता से संबंधित कई मुद्दों पर बात करते हुए, जस्टिस (सेवानिवृत्त) बीएन श्रीकृष्ण, जिन्होंने भारत की पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल का मसौदा तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता की, ने कहा, “मैं सरकार को संभालने के तरीके से खुश नहीं हूँ। बहुत सी चीजें ”।
आधार को नागरिकों की वोटर आईडी से जोड़ने की चिंताओं पर अपने विचार के जवाब में, न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण ने चेतावनी दी कि "कैम्ब्रिज एनालिटिका रखने के बजाय आपके पास दिल्ली एनालिटिका, मुंबई एनालिटिका, कलकत्ता एनालिटिका होगा।" यही खतरा है। ”
श्रीकृष्ण, मोज़िला और इंटरनेट फ़्रीडम फ़ाउंडेशन द्वारा जस्टिस केएस पुत्तास्वामी (सेवानिवृत्त) बनाम यूनियन ऑफ़ इंडिया फ़ैसले की दूसरी वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहाँ अगस्त 2017 में आयोजित सुप्रीम कोर्ट की नौ-जजों की बेंच ने कहा कि भारतीयों के पास ए। संवैधानिक रूप से निजता का मौलिक अधिकार सुरक्षित है।
केंद्र में द क्विंट के एक सवाल के जवाब में, संसद में डेटा प्रोटेक्शन बिल को पहली बार देखे बिना नागरिक डेटा सहित कई नीतियों की शुरुआत करते हुए, श्रीकृष्ण ने कहा, “एक कानून की अनुपस्थिति में वे ऐसा कर रहे हैं, वे इसे गलत तरीके से कर रहे हैं।
Friday, August 30, 2019
पिकअप वैन का अपहरण कर लूटपाट करने को ले पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ा।
गिरिडीह :सब्जी लदा पिकअप वैन का अपहरण कर लूटपाट करने के मामले में डुमरी पुलिस ने शुक्रवार को डुमरी मोड़ से एक नामजद आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी का नाम थाना क्षेत्र के परसाबेड़ा निवासी जियाउल अंसारी है। अपराची की गिरफ्तारी के बाद डुमरी पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो आरोपियों और आरोपियों द्वारा उपयोग में लाया गया एक बोलेरो वाहन को पकड़ने में सफलता पायी है। दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मामले में वैन मालिक सह चालक ग्राम पारसावेड़ा थाना झरिया निवासी गोपाल कुमार के लिखित शिकायत पर चार लोगो को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया गया था। ज्ञात हो कि शनिवार की रात धनबाद से सब्जी लोड कर डुमरी-गिरिडीह मार्ग द्वारा गिरिडीह जा रहे बॉलेरो पिकअप वैन को एक बोलेरो में सवार चार लोगों ने थाना क्षेत्र के केबी मोड़ के समीप हथियार के बल पर कब्जे में लेते हुए परसाबेड़ा के समीप ले जाकर चालक से लूटपाट की थी और वैन मालक से एक लाख रुपये की मांग की थी। सूचना मिलने पर डुमरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक अपराधी इसराइल उर्फ इस्लाम और अपराधियों द्वारा उपयोग में लाया गया एक बोलेरो को पकड़ने में सफल रही थी। पकड़े गए अपराधी के बयान पर पुलिस ने तीन नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...











