होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के होशंगाबादमें सोमवार सुबह सड़क हादसे में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। सभी लोग होशंगाबाद में आयोजित एक टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार इटारसी और होशंगाबाद के बीच नेशनल हाईवे-69 पर पेड़ से टकरा गई।
Monday, October 14, 2019
होशंगाबाद में सड़क हादसे में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की हुई मौत
होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के होशंगाबादमें सोमवार सुबह सड़क हादसे में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। सभी लोग होशंगाबाद में आयोजित एक टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार इटारसी और होशंगाबाद के बीच नेशनल हाईवे-69 पर पेड़ से टकरा गई।
Sunday, October 13, 2019
अंतत: हिटलरशाही के आगे जंग हार गये भारती के बेबस पिता,नही सुनी गयी उनकी फरियाद
- पीएम कौशल विकास योजना के तहत धनबाद से चेन्नई भेजी गई युवती की मौत, *झारखण्ड पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत तक नही ली *शनिवार को हुआ शव का अंतिम संस्कार गिरीडीह । जिले के निमिया घाट थाना क्षेत्र में मानवीय असंवेदनशीलता उस वक्त झलक पड़ी जब मृत युवती भारती के बेबस पिता के आशुओं के कतरे ढलक पड़े । अधिकारियों की अज्ञानता और संवेदनहीनता के कारण एक पिता अपनी पुत्री को न्याय नहीं दिला सका और अंततः उसने थक-हार कर अपनी पुत्री के शव का अंतिम संस्कार करने में ही भलाई समझा।शनिवार को भारी मन से अपनी पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया।अपनी मृत पुत्री के शव को दुबारा पोस्टमार्टम के लिए अधिकारियों के दर दर भटकता पिता ने अंत में हार मानकर पुत्री के शव का आज बुझे हुये मन से दियाअग्नि ।मामला डुमरी प्रखंड के लोहेडीह निवासी मनोज साव की पुत्री भारती कुमारी की चैन्नई में हुई संदेहास्पद मौत के बाद लोहेडीह पहुंचा भारती के शव के रिपोस्टमार्टम का है। शनिवार को
प्रदेश के पूर्व मंत्री लालचंद महतो खबर सुन कर लोहेडीह पहुंचे और घटना की जानकारी मृतका के परिजनों से ली।मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के बाद श्री महतो ने इस संबंध में मौके पर से ही एक-एक कर जिला और अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों और प्रशासनिक पदाधिकरियों से फोन पर बात की।कई अधिकारी नियमों के तहत रि-पोस्टमार्टम की बात कही, तो किसी ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की।पूर्व मंत्री की जब री-पोस्टमार्टम को लेकर सिविल सर्जन से बात हुई तो उन्होने बताया कि बिना थाना में रिर्पोटिंग हुये वे रि-पोस्टमार्टम नहीं करवा सकते।ज्ञात हो कि मौत की सूचना के बाद मौत को संदेहास्पद मानते हुए भारती के परिजनों ने लिखितशिकायत लेकर निमियाघाट थाना गये थे । परंतु पुलिस ने परिजनों को यह कह कर लौटा दिया था कि मामला यहां का नहीं है सो वे चेन्नई जाकर वहां की थाना में लिखित शिकायत करें।शुक्रवार को जब भारती का शव गांव पहुंचा था तब भी परिजणों ने निमियाघाट पुलिस से यह मांग की । पर पुलिस का वही जबाब था।ज्ञात हो कि गत शुक्रवार की शाम भारती कुमारी का शव चेन्नई से उसके घर लोहेडीह पहुंचा था।अपनी पुत्री की मौत की खबर के बाद से ही परिजन इसे संदेहास्पद मान रहे थे।शव पहुंचने के बाद गांव वाले और परिजन शव की रि-पोस्टमार्टम की मांग करने करते हुए शव लेकर आया एम्बुलेंस और जेएसएलपीएस के बीपीएम को गांव वालों ने घेर लिया।
सूचना पर एसडीएम प्रेमलता मुर्मू मौके पर पहुंची और उपायुक्त से बात कर परिजनों को उसी दिन देर शाम ही शव के साथ रि-पोस्टमार्टम कराने के लिए गिरिडीह भेज दिया गया। बताया जाता है कि लोहेडीह निवासी मनोज साव अपनी पुत्री का रि-पोस्टमार्टम कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से आरजू मिन्नत करता रहा। परंतु नियमों का हवाला देकर शव का रिपोस्टमार्टम नहीं किया गया। अंत में हारकर मृतका का पिता अपनी पुत्री के शव को आज करीब दो बजे घर ले आया।जिस समय शव गांव आया, उस समय पूर्व मंत्री श्री महतो वहीं थे। उन्होने जब मनोज साव से रि-पोस्टमार्टम कराने के संबंध में पूछा तो कहा कि वे अब कुछ नहीं चाहते है, हार गये है।आज जब भारती का शव गिरिडीह से बिना रि-पोस्टमार्टम हुए गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में निमियाघाट पुलिस और प्रशासन के प्रति असंतोष देखा गया।मामले की जानकारी लेने लोहेडीह गांव पहुंचे पूर्व मंत्री ने कहा कि यह जिला प्रशासन की नाकामी और लापरवाही है।मृतका के परिजनों को जो न्याय मिलना चाहिए था। वह पदाधिकारियों की अज्ञानता और लापरवाही के कारण नहीं मिल सका।निमियाघाट थाना प्रभारी ने लिखित शिकायत नहीं लेकर कानून की अवहेलना की है।अनुमंडल और प्रखंड के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों ने मृतका के परिजनों और गांव वालों को दिग्भ्रमित करने का काम किया है,इन लोगों ने मृतका और उसके परिजनों को मिलने वाले न्याय से वंचित किया है। इसलिए इस मामले में दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ जांच कर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होने कौशल विकास योजना के तहत लड़कियों को राज्य से बाहर भेजने और उन लड़कियों से घर वालों से बात नहीं करने देने के मामले की भी जांच की मांग की।इस संबंध में पूछे जाने पर मृतका के पिता मनोज साव ने कहा कि वह अपनी पुत्री के शव का री-पोस्टमार्टम नहीं करवा पाया।हारकर वह आज गिरिडीह से अपनी पुत्री के शव को घर ले आया।इस मौके पर चिन्तामनी महतो,साधु महतो, रूपलाल महतो,जीवलाल महतो,मुन्ना मंडल,टेकलाल महतो,नागेश्वर महतो,नारायण महतो,सुरेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Saturday, October 12, 2019
अफ्रीका के मस्जिद में बड़ा आतंकी हमला,16 लोगों की हुई मौत
झारखण्ड से शिशुओं की तस्करी में आरोपित राँची के निर्मल हृदय संस्थान का उजागर होगा कठोर दिल!!;कई बड़े खुलासे की सम्भावना
निर्मल हृदय संस्था में देर रात तक चली सीआईडी की जांच।जांच में काफी मात्रा में कागजात जप्त की गई है।जांच में निर्मल हृदय संस्था में बड़ी गड़बड़ी पाई गई है,जांच में पता चला है बहुत सारे बच्चे का रिकॉर्ड नहीं मिला है ।आखिर इतने सारे बच्चे कहाँ गये।इस जांच के बाद ही खुलासे होंगे, आखिर इतने सारे बच्चे कहाँ और किसको-किसको दिया गया।सम्भवतःआज रविवार को भी सीआईडी टीम की जांच जारी रहेगी।जानकारी अनुसार सैकड़ों ऐसे कागजात सीआईडी टीम ने जप्त की है जिससे बड़े खुलासे हो सकते हैं।आज भी कुछ कागजात की जांच की जानी है।
Friday, October 11, 2019
झारखण्ड के 11 लाख 51 हजार 137 किसानों को कृषि संसाधन जुटाने हेतु मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत् 452 करोड़ रुपये की सौगात दी
Thursday, October 10, 2019
अपराधियों ने की तेज धारदार हथियार से पत्रकार की गला काटकर हत्या,पुलिस ने एक महिला को हिरासत मे लिया
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद से बड़ी खबर है. जहां एक पत्रकार की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी है. घटना हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के दुबौली गांव की है.
बताया जाता है कि हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकटिया टोला वनटोलवा निवासी पत्रकार राधेश्याम शर्मा जो दैनिक ‘आज’ अखबार के स्थानीय संवाददाता होने के साथ-साथ एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षक पढ़ाते थे. गुरुवार की सुबह बाइक से सोहसा पट्टी गौसी स्थित अपने स्कूल पढ़ाने जा रहे थे तभी रास्ते में दुबौली गांव के समीप अपराधियों ने उनकी बाइक रोक दी और फिर गला काटकर उनकी हत्या कर दी. एबीपीएसएस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह घटना की तफ्तीश पर नज़र जमाए हुए हैं।उन्होनें बताया कि किसी मुकदमे में आज अदालत में पेशी थी,किंतु इससे पूर्व घात लगाए अपराधियों ने लगभग 8.30 बजे प्रात: पत्रकार की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी । जिसकी जानकारी खेत में कार्य करने जा रहे ग्रामीणों के द्वारा सड़क किनारे देखने के बाद हुई. वहीं घटना की सूचना पाकर हाटा कोतवाली पुलिस के साथ-साथ एसपी विनोद कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने शीघ्र ही हत्या कांड का खुलासा करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी किए जाने की बात कही है ।बताया गया है कि पुलिस द्वारा स्निफर डॉग से आसपास के इलाके में खोजबीन की जा रही है,साथ ही मामले मे एक महिला को हिरासत मे लिया गया है.
बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी आग,बाल-बाल बचे दर्जनभर स्कूली बच्चे
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...






