एजेन्सी. पश्चिम अफ्रीका के देश बुर्कीना फासो में एक मस्जिद में शनिवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई.
एएफपी के रिपोर्ट के अनुसार, सलमोसी के एक गांव में कुछ हथियार बंद लोगों ने मस्जिद पर हमला किया. मस्जिद में घुसते ही बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. इन बंदूकधारियों की पहचान के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है
No comments:
Post a Comment