Sunday, October 6, 2019

दुर्गा मंडपों में महाअष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी





डुमरी(गिरिडीह)। डुमरी प्रखंड के दुर्गा मंडपों में महाअष्टमी के अवसर पर श्रद्धालु नर नारियों की भीड़ उमड़ पड़ी । घंटों कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने माता की पूजा आराधना की।दोपहर में आयोजित संधिपूजा में सुयोग्य ब्राह्मणों के द्वारा भगवती के लिए भुआ कोहड़ा तथा फल की बलि दी गई। ढोल ढाक के बीच संपन्न संधि पूजा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित जामतारा दुर्गा मंदिर डुमरी,इसरीबाजार हटियाटांड़,पारसनाथ रेलवे स्टेशन कॉलोनी,निमियाघाट स्टेशन परिसर,नगरी,रोशनाटुंडा के पुराने और नए दुर्गा मंदिर,पोरदाग,चैनपुर,धावाटांड़,बरगंडा,चंदनाडीह सहित प्रखंड के दुर्गा मंडप में स्थापित देव प्रतिमाओं के दर्शन पूजन हेतु सूर्योदय के पहले से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी और देखते ही देखते दुर्गा मंडप श्रद्धालुओं से भर गया।दुर्गा मंदिर से संबंधित गांव के महिलाओं ने उपवास रखकर दुर्गा महाअष्टमी का व्रत किया और मंगल कामना की। दुर्गा मंदिरों के लिए बनी पूजा समितियों के सदस्यों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने व व्यवस्थित पूजा करने हेतु सक्रियता दिखाई गई । वहीं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा व भक्ति का वातावरण उत्पन्न किया गया।मंडप व पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।शारदीय नवरात्र डुमरी,निमियाघाट व मधुबन थाना के पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई है।एसडीएम प्रेमलता मुर्मू के द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों पर अंकुश रखने तथा क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों को तैनात किया गया है। जबकि पेट्रोलिंग पार्टियां भी सक्रिय भूमिका अदा कर रही है।अधिकांश स्थानों पर देव प्रतिमाओं का विसर्जन 9 अक्टूबर बुधवार को किया जाएगा। जबकि वनांचल चौक समीप स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित देव प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को किया जाएगा। 
                                          महानवमी के दिन सभी दुर्गा मंदिरों में वृहद पैमाने पर कन्या पूजन व कन्या भोजन का भी कार्यक्रम संपन्न होगा।शांतिपूर्ण पूजनोत्सव की संपन्नता को ले एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह सीओ रवि भूषण प्रसाद पुलिस इंसपेक्टर दिनेश सिंह डुमरी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद निमियाघाट थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा सीआई जितेन्द्र प्रसाद सहित पुलिसबल पूरी तरह मुस्तैद रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...