धनबाद के बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय समेत पांच लोगों पर कतरास थाना में यौन शोषण की दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पांच अक्तूबर को दर्ज एफआइआर दो महिलाओं की शिकायत पर की गयी है। पहली प्राथमिकी भाजपा नेत्री की शिकायत पर दर्ज की गयी है, जिसमें ढुलू महतो के साथ आनंद शर्मा को आरोपी बनाया गया है।
वहीं दूसरी एफआइआर में रवींद्र पांडेय के अलावा विनय सिंह और राजीव कुमार आरोपी बनाये गये हैं. इन पर भी यौन शोषण का आरोपलगे हैं।
भुक्त्भोगी महिला 28 नवंबर, 2018 को कतरास थाना में ऑनलाइन शिकायत की थी. प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर वह हाइकोर्ट चली गयी थी।
धनबाद जिला भाजपा की नेत्री ने विधायक ढुलू महतो पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया था। यह शिकायत 28 नवंबर, 2018 को ऑनलाइन की गयी थी।
भाजपा नेत्री द्वारा ढुलू महतो पर यौन शोषण का आरोप लगाये जाने के बाद गिरिडीह के तत्कालीन सांसद रवींद्र पांडेय पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाये थे।
पीड़ित महिला कतरास थाना क्षेत्र की रहनेवाली है।महिला का कहना था कि उसकी एक सहेली के पति राजीव कुमार ने बताया था कि गिरिडीह सांसद से उसके अच्छे संबंध हैं। किसी प्रकार की परेशानी या कोई काम हो तो वह करवा देगा।
आरोप है कि वह रूम में गयी तो विनय और राजीव कमरे से बाहर चले गये। इसके बाद रवींद्र पांडेय उसके पास आये और गलत हरकत करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगे।

No comments:
Post a Comment