झारखंड के सीएम रघुवर दास चार दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर में है। जमशेदपुर में सीएम रघुवर दास ने परिवार सहित महानवमी का पूजन कर माता रानी से आशीर्वाद मांगा।
इस मौके पर 501 कन्याओं को भोजन कराकर राज्य में खुशहाली कायम हो, इसकी कामना की। वहीं सीएम रघुवर दास ने नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए राज्य की जनता से बाल विवाह प्रथा पर रोक लगाने के लिए सहयोग करने की अपील की। रघुवर दास ने कहा कि और नारी शक्ति देश की शक्ति है । उन्होने कहा कि मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। मां के आशीर्वाद से भक्त के लिए सृष्टि में कुछ भी अगम्य नहीं रह जाता है।उन्होंने कहा कि अपने भक्तों को अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, आदि अनेक शक्ति मां सिद्धिदात्री जगत कल्याण के लिए प्रदान करती हैं। सीएम ने कहा कि हम सब भी अपनी निजता को कायम रखते हुए लोक कल्याण को सबसे ऊपर रखें। अपनी खुशियों में उन्हें पहले रखें जिनके चेहरे उदास हैं। हर घर हर परिवार में खुशियां ही खुशियां हो, यही मां जगदंबे से प्रार्थना है।

No comments:
Post a Comment