रांची।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम् वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र सिंह चौहान का गुरुवार को अहमदाबाद में निधन हो गया । राष्ट्रव्यापी पत्रकार संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ शीर्ष पत्रकार जिग्नेश कलवाड़ीया ने इसे पत्रकार जगत और एबीपीएसएस के लिए बड़ी क्षति बताया है।उन्होने कहा कि पत्रकारिता तथा पत्रकारों के प्रति देश भर में उत्पन्न असुरक्षा की स्थिति को लेकर वे हमेशा संघर्षशील रहे।वहीं संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह परिहार ने कहा कि वे एक जमीनी पत्रकार थे तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में समाजिक मुद्दों से सदा जद्दो जहद करते रहे, ईश्वर इस पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करे।
एबीपीएसएस के सैय्यद खालिद कैश ने कहा कि चौहान साहब ने अपनी जिंदा दिली से कई बार अपनी बीमारियो यहाँ तक कि हृदय घात तक को चकमा देकर पत्रकार हित का नारा बुलंद किया। ABPSS संगठन के सबसे जांबाज सेनापति के आकस्मिक निधन से सम्पूर्ण संगठन को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।
एबीपीएसएस झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने कहा कि चौहान भैया में गजब की इच्छाशक्ति व साहस था,उप्र के राष्ट्रीय सम्मेलन में उनसे हुई भेंट आजीवन स्मरण रहेगा,जब उन्होनें देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति में कलमकारों के कर्तव्यों व भूमिका पर कई बेबाक राय प्रकट कर सभी पत्रकारों में साहस का संचार कर दिया,वे एक साहसी व स्वाभिमानी पत्रकार थे।साथ ही झारखण्ड इकाई के श्री प्रसाद सोनी,
प्रीतम पांडेय,दिलीप विश्वकर्मा,शंकर मंडल,राजेन्द्र प्रसाद,बैजनाथ महतो,शमशेर आलम,अंकित सिन्हा,अजीत मिश्रा,मनीष सिंह,कृष्ण कु यादव,दीपक राज आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रकट की।






