Monday, November 25, 2019
पत्रकार ही एक समाज का ऐसा व्यक्ति है जो निष्पक्ष रूप से अपने काम को अंजाम देता है.....- राजेन्द्र प्रसाद व अनिल तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार,चक्रधरपुर - खूंटी
पत्रकार ही समाज का एक ऐसा ब्यक्ति होता है जो निष्पक्ष रूप से अपने काम को अंजाम देता है। वह जिंदगी भर दूसरों की सेवा करने में समर्पित होता है। लेकिन फिर भी लोग उसे बदनाम करते है। पत्रकार को सभी ब्यक्ति के पास जाकर उसके सुख दुख में खड़ा होना पड़ता है। जब उसका एक्सीडेंट होता है या उसे कोई मुश्किलें आती है तो उसकी मदद पत्रकार ही करता है।फिर भी जो सम्मान उसे समाज को देनी चाहिए, वह समाज नहीं देती नहीं है। यह आश्चर्य की बात है! मनुष्य भला कैसे इतना स्वार्थी हो गया! जो आपका भला चाहता है। आपके हर सुख दुख में काम आता है । उसकी उपेक्षा क्यों........ । - अनिल तिवारी,...... । मैं इस लेख से कतई सहमत नहीं हूं महाश्य ! क्योंकि ये पत्रकार पक्ष की भावना को ही इंगित कर लिखा गया है - असलियत तो कोई भुक्तभोगी ही बतला सकता है , जैसे कि स्वयं मैं । 21 फरवरी 2018 को मेरा कार एक्सीडेंट हुआ । उस भयंकर दुर्घटना में मेरी गर्भवती बेटी के साथ ही नतनी तथा पोती का दुःखद निधन हो गया । स्वयं मैं , मेरा छोटा बेटा तथा पतोहू सहित एक अन्य घायलावस्था में रांची के मेडिका अस्पताल में काफी दिनों तक रहे । इस हादसे में नेतागण से लेकर स्वयं मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक सह मंत्री के अलावे प्रत्येक जाति- समुदाय के हजारों लोगों ने भरपूर सहयोग किया । मेरी स्थिति ऐसी थी की वे के देहांत की जानकारी साढ़े तीन महीने बाद ही मुझे तब दी गई थी , जब मैं कुछ स्वस्थ्य हो गया । इतनी लम्बी अवधि के दौरान दो - तीन पत्रकार को छोडकर किसी भी पत्रकार ने मेरा अथवा शोकाकुल परिजनों की सुध लेने की जरूरत ही नहीं समझी । यहां तक की उन आधा दर्जन पत्रकारों ने भी नहीं , जिन्हें पत्रकार के पेशे में स्वयं मैंने पैदा किया । पिछले 29 साल से मैं सिर्फ पत्रकारिता ही करता रहा हूं और जिन आधुनिक कथित पत्रकारों का मैं जिक्र कर रहा हूं , उन्हें डिक्टेशन लिखा - लिखा कर समाचार लिखना सिखलाया , लोगों से और संस्थाओं से परिचित कराया तथा जिनके हर मुसीबत में ढाल बनकर मैंने उनपर आंच नहीं आने दी / हमेशा सहयोगी रहा । बाद में उन्हीं में से किसी पत्रकार ने कई जगह जमीन खरीदी , अपनी परिवार की आर्थिक दशा में सुधार किया तो किसी ने कार खरिदा । इस कटु सच्चाई को खूंटी में प्रायः वे सभी जानते और मानते हैं , जिनकी आयु अब 50 पार कर चुकी है । तिवारी जी यही अकाट्य सच्चाई है । इसीलिए स्वयं भुक्तभोगी मैं राजेन्द्र प्रसाद इससे कतई सहमत नहीं की मुसीबत में पत्रकार की सहायता पत्रकार ही करते हैं , अन्य लोग नहीं । वास्तव में अन्य लोग ही सहयोगी होते हैं , पत्रकार या कोई संपादक अथवा मिडिया कम्पनी के संचालक नहीं । इस आत्मानुभव को मैंने दिल से महसूस किया है और तमाम जाति- धर्म के सहयोगी जनों के प्रति ताजिंदगी ऋणी और आभारी रहूंगा । 🙏🏻✍🏻 राजेन्द्र प्रसाद , खूंटी - ब्युरो चीफ सांध्य दैनिक मेट्रो रेयज रांची ।
Sunday, November 24, 2019
तीन 3 पुलिस अधिकारियों ने पीएम की सुरक्षा में जाने से किया इंकार, निलंबित
पाकुड़। आम लोगों की सुरक्षा की बात तो दूर अब पुलिस अधिकारी पीएम की सुरक्षा को लेकर ही आनाकानी करने लगे हैं।ऐसा ही एक मामला पाकुड़ में चर्चा का विषय बना हुआ है।जिसे लेकर तीन पुलिस पदाधिकारियों को झारखंड राज्य के पलामू में प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन उन्होंने वहां जाने से सीधा इनकार कर दिया। एसपी राजीव रंजन सिंह ने पीएम की ड्यूटी में जाने से इनकार करने वाले पुलिस अवर निरीक्षक कपिल देव रविदास, सहायक अवर निरीक्षक भूदेव मंडल और परशुराम सिंह को निलंबित कर दिया है.
एसपी ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक कपिलदेव रविदास, सहायक अवर निरीक्षक भूदेव मंडल और परशुराम सिंह को प्रथम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर पीएम ड्यूटी के लिए पलामू जिला जाना था, लेकिन पुलिस पदाधिकारियों ने जाने से मना कर दिया।जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।
झारखंड:विधानसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा होने के बाद सोमवार (25 नवंबर) को पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड आएंगे
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होने के बाद सोमवार (25 नवंबर) को पहली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आएंगे। पलामू व गुमला में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। इधर पीएम के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन की तैयारियों के साथ एनएसजी के दल सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए साेमवार की सभा को लेकर पूरी तरह तैयार और चौकस है।
इस चुनावी सभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधानसभा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, विधानसभा सह प्रभारी नंदकिशोर यादव समेत उक्त क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।
पलामू में पीएम की सभा 11 बजकर 20 मिनट पर होगाी। इसके बाद वो गुमला के लिए रवाना होंगे। प्रथम चरण की 13 सीटों पर प्रचार के लिए अब तक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी झारखंड आ चुके हैं।
इधर, गुमला के पुगू स्थित हवाई अड्डे पर सोमवार को पीएम की होने वाली जनसभा को लेकर प्रशासनिक व पुलिस की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर इवेंट पूर्व रिहर्सल किया। वहीं, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने पुलिस बलों की तैनाती की रणनीति को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के लिए राज्य मुख्यालय से वरीय पुलिस अधिकारियों की टीम भी कैंप कर रही है। डीसी के नेतृत्व में जिले के सभी पदाधिकारियों को दी गई ड्यूटी का पूर्वाभ्यास कराया गया। साथ ही उन्हें कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व तक पूर्णरूप से सजग रहने का निर्देश दिया गया।
महाराष्ट्र लाइव: समर्थन के पत्र के फ्लोर टेस्ट के लिए SC, सोमवार को 10.30 बजे कार्यवाही
News Desk। शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 'मनमाने और दुर्भावनापूर्ण' फैसलों के खिलाफ याचिका दायर की है।
भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
सुबह 11:30 बजे कोर्ट इस मामले की सुनवाई के लिए तैयार है। पार्टियों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के "मनमाने और दुर्भावनापूर्ण" फैसलों के खिलाफ अपील की है।
राकांपा नेता शरद पवार ने शुक्रवार शाम घोषणा की थी कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के बीच एक समझौता हुआ है कि उद्धव ठाकरे अगले पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बनेंगे, गठबंधन की सहमति के उम्मीदवार के रूप में भाजपा की सरकार का गठन हुआ था। । इस घोषणा में आगे-पीछे के सप्ताह चल पड़े थे।
राज्य में सुबह 5:47 बजे राष्ट्रपति शासन निरस्त कर दिया गया।
शरद पवार ने ट्वीट किया कि यह राकांपा का आधिकारिक फैसला नहीं था, और यह अजीत पवार (उनके भतीजे) अपने दम पर बाहर चले गए थे। अजीत को एनसीपी विधायक दल के नेता के रूप में बर्खास्त कर दिया गया है।
दिलीप बनकर, सुनील शेलके, सुनील भुसारा और संजय बंसोड, नौ विधायकों में से चार, जो उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे, मुख्य एनसीपी गुना में लौट आए हैं, सूत्रों ने पुष्टि की है।
Saturday, November 23, 2019
लोहरदगा में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को फूंका,पलामू में की भाजपा नेता की हत्या
न्यूज़ डेस्क। लातेहार में नक्सली घटना में 4 जवानों के शहीद होने के अगले ही दिन नक्सलियों ने सड़क निर्माण योजना को में लागे वाहनों को निशाना बनाया है। लोहरदगा जिले के किस्को थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित मसूरियाखाड़ के समीप 35 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सड़क निर्माण योजना में लगे दो जेसीबी मशीनों को नक्सलियों ने फूंक डाला है।
इससे सड़क निर्माण एजेंसी को लगभग 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ बताया जा रहा है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने सड़क निर्माण का काम बंद करने की चेतावनी दी है। किस्को मोड़ से रिचुघुटा पथ निर्माण योजना में नक्सलियों के उत्पात के बाद सड़क निर्माण कार्य ठप हो गया है। इधर नक्सलियों द्वारा जेसीबी में आगजनी करने की घटना की जानकारी मिलने के साथ ही लोहरदगा पुलिस नक्सलियों की घेराबंदी को लेकर छापेमारी अभियान में जुट गई है।
उधर पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता मोहन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक माओवादियों पर है।ग्रामीणों के अनुसार, मोहन गुप्ता को एके 47 से लगभग एक दर्जन गोली मारी गई।
मोहन गुप्ता पिपरा प्रखंड के प्रमुख के पति भी हैं।मोहन कई वर्षों से नक्सलियों के निशाने पर रहे थे. हत्या के बाद माओवादियों ने पर्चा भी फेंक कर इसकी जिम्मेदारी ली है।
जानकारी के अनुसार, देर शाम पिपरा बाजार में मोहन गुप्ता घूम रहे थे इसी दौरान में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार, 2012 में भी मोहन गुप्ता पर माओवादियों ने हमला किया था, घटना में एक औऱ फल विक्रेता सूरज सोनी की मौत और एक घायल युवक को गम्भीर हालत में भेजा गया रांची रिम्स ।
एनसीपी ने अजीत पवार को विधायक दल के नेता पद से हटाया, जयंत पाटिल नया नेता
मुंबई। अजित पवार को विधायक दल के नेता पद से हटाया गया। उनकी जगह जयंत पाटिल का नाम विधायक दल नेता के लिए आगे किया गया है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाले सदन में बीजेपी को 170 विधायकों का समर्थन हासिल है। राज्य में एनसीपी नेता अजित पवार के समर्थन से भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
मुनगंटीवार ने कहा, “अजित पवार एनसीपी के विधायक दल के नेता हैं और इसका अर्थ है कि सभी ने भाजपा को समर्थन दिया है।”
महाराष्ट्र में आज सुबह-सुबह बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पीएम मोदी और अमित शाह ने ट्वीट कर दोनों लोगों को बधाई दी है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने अजीत पवार के इस कदम पर कहा है कि मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। अब 30 नवंबर को फडणवीस सरकार को बहुमत साबित करना होगा।
धनबाद:उर्दू शायर शान भारती नहीं रहे,उनकी उर्दू साहित्य की सेवा को फरामोश नहीं किया जा सकता
हम छोड़ चले है मेहफिल को
याद आए कभी तो मत रोना
*उर्दू शायर शान भारती नहीं रहे*
उनकी उर्दू साहित्य की सेवा को फरामोश नहीं किया जा सकता ---ग़ुलाम ग़ौस 'आसवी'
धनबाद । शनिवार को कोयलांल नें एक अनमोल नगीना खो दिया , कोयलांचल के प्रसिद्ध उर्दू शायर (72 वर्षीय) शान भारती नहीं रहे। सिजुआ 22/ 12 में रहने वाले शान भारती ने रिम्स, राँची में अंतिम सांस ली। शान भारती ने उर्दू साहित्य की सेवा में अपने 60 साल व्यतीत कर दिए।
शायर ग़ुलाम ग़ौस 'आसवी' ने कहा कि उन्होंने कोयलांचल से छपने वाली त्रैमासिक पत्रिका 'रंग' के द्वारा उर्दू साहित्य की जो सेवा की है, उसे कभी भी फरामोश नहीं किया जा सकता। उन्होंने 'रंग' का धनबाद से 87 अंक पाठकों के सामने पेश किए। उनके चले जाने से उर्दू साहित्यिक जगत का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उनके ग़ज़ल के कई संग्रह प्रकाशित हुए हैं। हाल ही में उनके द्वारा लिखित गजल संग्रह 'नदी का जब किनारा डूबता है' को बिहार उर्दू अकादमी के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
झरिया में अदबी महफ़िल के आयोजन के अवसर पर उर्दू त्रैमासिक पत्रिका 'रंग' के सम्पादक व सिजुआ के रहने वाले उस्ताद शायर शान भारती ने यह शेर सुनाया था– "मैंने अब खुद को बना डाला है पत्थर की तरह, / वो अगर मुझसे ख़फ़ा है, तो ख़फ़ा रहने दे।"
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...





