Friday, December 6, 2019

झारखण्ड:दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान




दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को होगा मतदान, स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी
260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 6066  मतदान केंद्रों में 48,25, 038 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल

 रांची।

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए 7दिसंबर को मतदान होगा. इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. श्री विनय कुमार चौबे, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन 20  सीटों के लिए कुल 6066  मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन मतदान केंद्रों में 1016 शहर तथा 5050 ग्रामीण इलाके में अवस्थित हैं. इन मतदान केंद्रों में कुल 48,25, 038 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इन मतदाताओं में 24,31,511 पुरुष, 23,93,437 महिला, 90 थर्ड जेंडर के,  10492  सेवा मतदाता और 1,10,070  नए मतदाता (18-19 साल के) हैं. इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 44,975 और 62,053 दिव्यांग मतदाता हैं. संवाददाता सम्मेलन में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कृपानंद झा और श्री शैलेश कुमार चौरसिया भी मौजूद थे.

260 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में 260 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें 231 पुरुष औऱ 29 महिला उम्मीदवार हैं. इसके  तहत सबसे ज्यादा 20-20 प्रत्याशी जमशेदपुर (पूर्वी) और जमशेदपुर (पश्चिमी) सीट से हैं. इसके अलावा बहरागोड़ा सीट के लिए 14, घाटशिला सीट के लिए 16, पोटका सीट के लिए 10, जुगसलाई सीट के लिए 10, सरायकेला सीट के लिए 7, खरसांवा सीट के लिए 16, चाईबासा सीट के लिए 13, मझगांव सीट के लिए 16, जगन्नाथपुर सीट के ले 13, मनोहरपुर सीट के लिए 14, चक्रधरपुर सीट के लिए 12, तमाड़ सीट के लिए 17, मांडर सीट के लिए 13, तोरपा सीट के लिए 8, खूंटी सीट के लिए 11, सिसई सीट के ले 10, सिमडेगा सीट के ले 11 औ कोलेबिरा सीट के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

वेबकास्टिंग, महिला संचालित और आदर्श मतदान केंद्रों की संख्या

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चऱण के चुनाव को लेकर 1662 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. वहीं 337 आदर्श मतदान केंद्र औऱ 94 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 

ईवीएम औऱ वीवीपैट को लेकर पुख्ता इंतजाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 20 सीटों पर होनेवाले चुनाव में कुल  9788 बैलेट यूनिट, 7583 कंट्रोल यूनिट और 7886 वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा सीटों के लिए 16 या उससे ज्यादा उम्मीदवार हैं, वहां दो ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा.

निर्वाचन व्यय के अनुवीक्षण के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दूसरे चऱण में 20 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों के अवैध निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखने हेतु कुल 32 सहायक व्यय प्रेक्षक, 140 उड़नदस्ता दल और 168 स्टैटिक सर्विलांस टीम का गठन किया गया. 

 
101 मतदान केंद्र री-लोकेट किए गए

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरम में 101 मतदान केंद्र री-लोकेट किए गए हैं. इसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 3, सरायकेला-खरसांवा जिले में 10, पश्चिमी सिंहभूम जिले में 77, रांची में 10 औऱ सिमडेगा में 1 मतदान केंद्र शामिल है. इन मतदान केंद्रों पर मतदातों को लाने के लिए निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा

चिन्हित किए गए हैं 337 शैडो एरिया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इंटरनेट कनेक्टिवटी के मामले में दूसरे चऱण में 337 मतदान केंद्र को शैड एरिया के रूप में चिन्हित किया गया है. इसके तहत बहरागोड़ा में 10, घाटशिला में 15, पोटका में 12, जुगसलाई में 5, सरायकेला में 1, खरसावां में 33, चाईबासा में 13, जगन्नाथपुर में 18, मनोहरपुर में 45, चक्रधरपुर में 18, तमाड़ में 34, तोरपा में 24, खूंटी में 9, सिसई में 2, सिमडेगा में 17 और कोलेबिरा में 81 मतदान केंद्र हैं.

सुविधा एप्प पर मिले 3010 आवेदन, 2170 स्वीकृत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में विभिन्न प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों द्वारा सभा,रैली, ऑफिस खोलने आदि के लिए सुविधा एप्प पर 3010 आवेदन मिले, जिसमेंसे 2170 को ससमय स्वीकृति दी गई.

चीन में दुल्हन बनाकर बेची गईं 629 पाकिस्तान लड़कियां, जबरन कराया जाता है देह व्यापार


न्यूज़ डेस्क।
पाकिस्तान में लड़कियों की खरीद-फरोख्त धड़ल्ले से जारी है। वर्ष 2018 से अब तक 629 पाकिस्तानी लड़कियां बतौर 'दुल्हन' चीनी नागरिकों को बेच दी गई और उन्हें चीन भी पहुंचा दिया गया। चीन के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के चलते पाकिस्तान लड़कियों की तस्करी में लिप्त नेटवर्क को तोड़ने के लिए कुछ नहीं कर पा रहा है।

पाकिस्तानी जांच एजेंसियां लड़कियों की खरीद-फरोख्त में लिप्त तस्करी नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हैं, लेकिन संघीय सरकार के दबाव के चलते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही हैं। पाकिस्तान सरकार को डर है कि इस कार्रवाई से चीन के साथ दोस्ताना संबंधों को चोट पहुंच सकती है। चीन ने अपने सदाबहार मित्र पाकिस्तान में भारी निवेश कर रखा है। इसी का परिणाम है कि मानव तस्करी में पकड़े गए 31 चीनी नागरिक गत अक्टूबर में फैसलाबाद की एक अदालत से बरी हो गए। अदालत के एक अधिकारी और एक जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस के सामने मुंह खोलने वाली कई युवतियों ने बाद में अदालत में बयान देने से मना कर किया क्योंकि उन्हें धमकाया गया था या पैसे देकर मुंह बंद करा दिया गया था।

जांच अधिकारियों पर सरकार का दबाव

ईसाई मानवाधिकार कार्यकर्ता सलीम इकबाल ने बताया कि तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी संघीय जांच एजेंसी (एफआइए) के अधिकारियों को सरकार के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। जांच को बाधित करने के लिए कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के गृह और विदेश मंत्रालय के अधिकारी ध्यान तक नहीं देते।

पहले दिखाए झूठे सपने फिर वेश्यावृत्ति में धकेला

गत मई में ऐसी खबरें आई थीं कि दुल्हन के तौर पर सैकड़ों पाकिस्तानी लड़कियां चीन पहुंचाई गई। इनमें से कई को झूठे सपने दिखाए गए थे। शादी के बाद चीन पहुंचने पर उनमें से कुछ को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। यह भी बताया जाता है कि चीनी नागरिकों से शादी कर चीन गई कई पाकिस्तानी युवतियां बार और क्लब में काम करने को मजबूर हैं।

हैदराबाद में बलात्कार और हत्या के चारों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए




 हैदराबाद पशु चिकित्सक गैंगरेप और हत्या मामले के सभी चार आरोपी शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए।  घटनास्थल को फिर से बनाने के लिए पुलिस द्वारा लाए जाने के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद रेप और मर्डर केस के चारों आरोपियों को शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे गोली मार दी गई।

 ये अपडेट हैं:

 09:15 AM: बीजेपी के कपिल मिश्रा ने कहा कि बलात्कारियों से निपटने का यह तरीका है

 भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट में तेलंगाना पुलिस को धन्यवाद दिया।

 "यह बलात्कारियों से निपटने का तरीका है," उन्होंने लिखा।  "आशा है कि अन्य राज्यों की पुलिस आपसे सीख लेगी।"

 09:10 बजे: हैदराबाद क्राइम स्पॉट पर भारी भीड़ जुटी, लोगों ने गैंगरेप-मर्डर के आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई की

 सुबह 08:59 बजे: उस जगह पर लोग इकट्ठा हुए जहां हैदराबाद के पशु चिकित्सक को जला दिया गया था और जहां शुक्रवार को सुबह से ही अभियुक्तों की मुठभेड़ हुई

Thursday, December 5, 2019

शिव सेना मदांधो के सत्ता का नशा उतारने झारखण्ड आई है - गुलाब चंद दुबे,शिव सेना राष्ट्रीय संगठक


न्यूज़ डेस्क। गिरिडीह  । शिवसेना पार्टी के राष्ट्रीय संगठन गुलाब चंद दुबे ने डुमरी विधानसभा पार्टी प्रत्याशी रूपलाल ठाकुर के पक्ष में गुरुवार को डुमरी के इसरी बाजार में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास आधा अधूरा है। सत्ता के मतदान मतदान देता में भारतीय जनता पार्टी के लोग गरीबों आदिवासियों मजदूरों के साथ शोषण कर रहे हैं तथा किसानों को भूमिहीन बनाने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना 20% राजनीति कथा 80% समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी है यह बालासाहेब ठाकरे का सिद्धांत रहा है । उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार निर्माण के समय भाजपा ने शिवसेना के साथ जो विश्वासघात किया वह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि एनसीपी के सहयोग से सरकार कई शर्तों के साथ बनी है । कहा कि सरकार बनाना शिवसेना पार्टी की व्यवस्था नहीं है बल्कि पार्टी किसी भी धर्म और मजहब जात पात के साथ भेदभाव नहीं करती है बल्कि व्यक्ति को प्रमुखता देती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के 31 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी खड़े किए हैं यहां के लोगों का आशीर्वाद मिलता है तो सबसे पहले राज्य से पलायन रोकने का काम करेंगे। साथ ही भाजपा के लोग सत्ता की चकाचौंध में जो यहां की जनता का शोषण कर रहे हैं उस पर रोक लगाकर राज्य भर में चौमुखी विकास करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिवसेना पार्टी के प्रत्याशी डुमरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रूपलाल ठाकुर को वोट देने की अपील की तथा कहा कि अब शिवसेना पार्टी का संबंध झारखंड से और भी मजबूत होगा।

कोडरमा:हमारी सरकार बनी तो पत्थर और माईका उद्योग को पुनर्जीवित करेंगे -चंद्रप्रकाश


 

राजेश कुमार मेहता।

कोडरमा। आजसू पार्टी प्रत्याशी शालिनी गुप्ता के पक्ष में गुरुवार को मरकच्चो काली मंडा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि झारखंड में आजसू पार्टी की सरकार बनी तो कोडरमा इलाके में पत्थर और माईका उद्योग को पुनर्जीवित करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से इन दोनों उद्योगों की हालत खस्ता हुई है, बेरोजगारी बढ़ी और लोगों का यहां से पलायन हुआ। पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इन मुद्दों को लेकर कोई सवाल खड़े नहीं किए, और ना ही बेहतरी के लिए कोई काम किए। उन्होंने कहा कि आने वाले 12 दिसंबर को यहां के लोग आजसू के पक्ष में मतदान करें, शालिनी गुप्ता को विधायक बनाएं, निश्चित तौर पर कोडरमा की तस्वीर बदलने का काम पार्टी करेगी। सभा को आजसू पार्टी नेता और विधायक राधाकृष्ण किशोर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बड़ी विडंबना है कि इलाके की शिक्षा मंत्री के होने के बाद भी जिले में स्कूलों की दयनीय स्थिति है। जिस जगह पर वे सभा को संबोधित कर रहे थे, बगल के विद्यालय की ओर इंगित करते हुए उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की स्थिति को देखकर पूरे राज्य में शिक्षा की स्थिति और विद्यालयों की स्थिति के बारे में जाना जा सकता है। श्री किशोर ने कहा कि झारखंड में आजसू के पक्ष में लहर चल रही है और इस बार गांव की सरकार का बनना तय है। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने कहा कि हमने इलाके की बेहतरी के लिए संकल्प लिए हैं और आप लोगों ने साथ दिया तो मेरा संकल्प जरूर पूरा होगा। विकास के जो वादे किए हैं, वादों को लेकर सजग रहूंगी और आने वाले समय में पूरे इलाके की बेहतरी के लिए कार्य करूंगी। सभा का संचालन रवि तिवारी ने किया जबकि अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष सह डोमंचाच नगर पंचायत के  राजकुमार मेहता ने की। इस दौरान आजसू नेता विकास कुमार, संजीव समीर, सुशील अग्रवाल, पोखराज गुप्ता, मंटू उर्फ रवि तिवारी, रविन्द्र गुप्ता, अंसार आलम, प्रकाश पोद्दार, रंजीत सिंह, अवधेश सिंह, दीपक गुप्ता, मनोज सिंह, रोहित वर्णवाल आदि मौजूद थे।

देश में मोदी, झारखण्ड में रघुवर दास तभी बनेगी बात, झारखण्ड चले मोदी के साथ - मनोज तिवारी




रिपोर्ट-  राजेश कुमार मेहता ।       कोडरमा   2019 झारखण्ड विधनसभा चुनाव के भाजपा के अभियान के तहत भोजपुरी फ़िल्म एवं संगीत सम्राट सह दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं दिल्ली के सांसद माननीय मनोज तिवारी ने कोडरमा जिले डोमचांच नगर क्षेत्र स्थित सीएम हाई स्कूल के मैदान चुनावी सभा में शिरकत की 
।बताते चले कि कोडरमा विधानसभा 19 से भाजपा के उमीदवार श्रीमति डॉ.नीरा यादव के पक्ष में भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने भोजपुरिया अंदाज में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया ।
साथ में कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रत्याशी डॉ.नीरा ने भी जनसभा को सम्बोधित किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह व मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री नीतीश चंद्रवंशी के द्वारा किया l साथ ही भाजपा जिला पदाधिकारियों ने मनोज तिवारी के मंचासीन होने पर फूल माला पहना कर उनका विधिवत स्वागत किया l दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद मनोज तिवारी ने अपनी भोजपुरी अंदाज में विशाल जनसभा में आए जनता को अभिवादन करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा जितना झारखण्ड में मौसम नहीं बदलता हैं उतने मुख्यमंत्री बदल जाता हैं आज झारखण्ड को बने 19 साल हो गए हैं 14 साल में 9 मुख्यमंत्री बदल चुके हैं इन पांच सालो में एक आपने आशीर्वाद दिया रघुवर दास को तो दास बनकर आपकी सेवा में लगे 2014 से पहले झारखण्ड में रोज समाचार में पढ़ते थे झारखण्ड में भ्रष्टाचार, खरीद बेच, अत्याचार से झारखण्ड की पावन धरती तार-तार होता था उन्होंने कोडरमा की 5 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा  प्रत्याशी डॉ.नीरा यादव के पक्ष में वोट देने की अपील सभी जनता से किए उन्होंने आगे कहा देश का सबसे सर्वोत्तम प्रदेश झारखण्ड बनने से कोई रोक नहीं सकता यह दीजिए देश में मोदी झारखण्ड में रघुवर दास तभी बनेगी बात झारखण्ड चले मोदी के साथ l इस विशाल जनसभा में हजारों हजार की संख्या में जनसैलब उमड़ा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कोडरमा सांसद अन्नपूर्ण देवी ने कहा 56 इंच का सीना वाकई नरेंद्र मोदी जी के पास हैं जिस प्रकार देश में किसान,बेरोजगार युवाओं, महिलाओं का मन सम्मान बढ़ाया हैं उसी प्रकार कोडरमा के चौमुखी विकास के लिए डॉ नीरा यादव के लिए कमल फूल छाप पर मतदान करने की अपील किया. भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव ने कहा कि बच्चों की पढाई बुजुर्गों की दवाई और युवाओं की कमाई के लिए अब 12 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी को मतदान केंद्र जाकर भाजपा को वोट देकर झारखण्ड में एक स्थिर सरकार बनाएं. मौक़े पर रवि मोदी, बीरेंद्र सिंह, विनय मोदी,बासुदेव शर्मा, महेंद्र यादव, प्रभाकर लाल रावत, राकेश कुमार शर्मा, विक्रम सिंह प्रमिल, शिवलाल सिंह, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, कांति देवी, कुलवीर सलूजा,शांति प्रिया,किशोर यादव, अमरदीप कुमार,निशा पाण्डेय ईश्वर मोदी, प्रवीण मित्तल, मुकेश राम, अनूप जोशी सहित हजरों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्त्ता मौजूद थे l

Wednesday, December 4, 2019

बुढ़ई मेले में रात भर रही युवती,सुबह लौट घर में फांसी लगा की आत्महत्या



(file photo)
गिरिडीह। गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र निवासी रामू रजक की 16 वर्षीय पुत्री गायत्री कुमारी का शव घर में मंगलवार की सुबह दुपट्टे के फंदे से झूलता पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवती मेला देखने देवघर जिले के बुढ़ई मंदिर प्रक्षेत्र गई थी ।रात भर वह मेले से वापस नहीं लौटी घरवाले चिंतित थे । युवती जब सुबह लौटी, उसके थोड़ी देर के बाद ही उसका शव उसके दुपट्टे के सहारे झूलता पाया गया। घर के लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर संभवट: उक्त नाबालिग युवती ने आत्महत्या कर ली।
उधर यह भी बताया जा रहा है कि सुबह जब वह लौटी तो वह बदहवास स्थिति में थी। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त किए जा रहे हैं। संभावना प्रकट की जा रही है कि  बीती रात्रि मेले में कोई अनहोनी हुई होगी।उधर घर वालों का रो रो कर बरा हाल है ।
घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ कुमार गौरव, बेंगाबाद थाना प्रभारी सदल बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। छात्रा किन परिस्तिथियों में घर से बाहर रही और उसके साथ ऐसा क्या हुआ, जो उसने इतना बड़ा कदम उठाया। फिलहाल यह बात सबके जेहन में कौंध रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले पर से पर्दा उठ पायेगा।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...