Thursday, December 5, 2019
शिव सेना मदांधो के सत्ता का नशा उतारने झारखण्ड आई है - गुलाब चंद दुबे,शिव सेना राष्ट्रीय संगठक
न्यूज़ डेस्क। गिरिडीह । शिवसेना पार्टी के राष्ट्रीय संगठन गुलाब चंद दुबे ने डुमरी विधानसभा पार्टी प्रत्याशी रूपलाल ठाकुर के पक्ष में गुरुवार को डुमरी के इसरी बाजार में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास आधा अधूरा है। सत्ता के मतदान मतदान देता में भारतीय जनता पार्टी के लोग गरीबों आदिवासियों मजदूरों के साथ शोषण कर रहे हैं तथा किसानों को भूमिहीन बनाने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना 20% राजनीति कथा 80% समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी है यह बालासाहेब ठाकरे का सिद्धांत रहा है । उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार निर्माण के समय भाजपा ने शिवसेना के साथ जो विश्वासघात किया वह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि एनसीपी के सहयोग से सरकार कई शर्तों के साथ बनी है । कहा कि सरकार बनाना शिवसेना पार्टी की व्यवस्था नहीं है बल्कि पार्टी किसी भी धर्म और मजहब जात पात के साथ भेदभाव नहीं करती है बल्कि व्यक्ति को प्रमुखता देती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के 31 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी खड़े किए हैं यहां के लोगों का आशीर्वाद मिलता है तो सबसे पहले राज्य से पलायन रोकने का काम करेंगे। साथ ही भाजपा के लोग सत्ता की चकाचौंध में जो यहां की जनता का शोषण कर रहे हैं उस पर रोक लगाकर राज्य भर में चौमुखी विकास करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिवसेना पार्टी के प्रत्याशी डुमरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रूपलाल ठाकुर को वोट देने की अपील की तथा कहा कि अब शिवसेना पार्टी का संबंध झारखंड से और भी मजबूत होगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment