विनोद कुमार।
सरिया(गिरिडीह)। सरिया के केशवारी में शुक्रवार को झाविमो का चुनावी सभा हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रुप से झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी शामिल थे । इन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में अगर झाविमो की सरकार बनी तो राज्य का एक भी आदमी अगर भूख से मरेगा और इसकी सारी जिम्मेवारी उस प्रखण्ड के बीडीओ का होगा और मैं सीधे बीडीओ को बर्खास्त करूँगा । उन्होंने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार में लोग खाने के लिए मर रहे हैं और रघुवर दास हाथी उड़ाने में मशगूल हैं । जनता भूखे मर रही है मुख्यमंत्री को कोई चिंता नहीं मैं आज इसी मैदान से घोषणा करता हूं कि अगर मेरी सरकार बनी तो एक भी भूख से नहीं मरेगा अगर मर गया तो बीडीओ को तत्काल सस्पेंड करेंगे । गरीबों को ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा मेरी सरकार और उसके अधीनस्थ जितने भी अफसर होंगे घर-घर घूमकर जनता का काम करेंगे जनता का काम कैसे होता है मैं जानता हूँ । बीजेपी की सरकार किसानों को पांच हजार दे रही है इससे जनता को क्या फायदा होगा जनता को खेत में पानी चाहिए सिंचाई का सुविधा देना पड़ेगा हम झारखंड को सिंचित राज बनाएंगे शिक्षित राज बनाएंगे स्वास्थ्य राज्य बनाएंगे । हमने गांव में गांव के ही लोगों को रोजगार से जोड़ने की नियत से शिक्षक बनाया लेकिन हाथी उड़ाने वाले मुख्यमंत्री ने गांव के बेटों को उचित मानदेय मांगने पर पुलिस से पिटवा दिया मैं घोषणा करता हूं कि अगर मेरी सरकार बनती है पारा शिक्षक के हर मांग को हम पूरा करेंगे और उनके साथ चलने का काम करेंगे झारखंड राज्य में गरीब अपने बच्चे को नहीं पढ़ा पा रहे हैं गरीब का बच्चा भी डॉक्टर बन सकता है अगर मेरी सरकार बनी तो मैं गरीब के बच्चों को ऊंची शिक्षा दूंगा। रघुवरराज में ब्लॉक और जिला का अस्पताल खुद बीमार पड़ा हुआ है आसमान से इलाज संभव नहीं है रिम्स में महीनों तक इलाज संभव नहीं हो पाता है अंत में लोग रिम्स को छोड़ कर दूसरे निजी अस्पताल में इलाज करवाते हैं। वहीं झाविमो प्रत्याशी रजनी कौर ने कही कि वर्तमान विधायक नागेंद्र महतो सबका साथ लेकर स्वयं का विकास कर लिए बड़ी बड़ी बिल्डिंग और बड़े-बड़े कारों के साथ घूमने वाले नागेंद्र महतो कभी कहा करते थे सबका साथ सबका विकास लेकिन आज उन्होंने सबका साथ जरूर लिया और खुद का विकास कर लिया मैं एक महिला हूं मुझ पर विश्वास करें बगैर सांसद विधायक रहते मेरे पति 30 सालों तक जनता का सेवा की है अगर मौका मिला तो बगोदर विधानसभा में विकास की गंगा बहा दूंगी । मौके पर गिरधारी पासवान, कैलाश मंडल, मुकेश मंडल, अलीमुद्दीन ,राजकुमार मंडल, प्रकाश मंडल आदि मौजूद थे ।

No comments:
Post a Comment