न्यूूज़ डेस्क। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और महेशपुर विधानसभा के विधायक सह झामुमो उम्मीदवार प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने शनिवार को कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में हो रहे चुनाव के पहले और दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी को महज दो से 3 सीट ही मिलेंगे. इन चरणों में गठबंधन की सीटों में इजाफा है.
प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने कहा कि दूसरे चरण में जिन क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं वहां भारतीय जनता पार्टी का वजूद नहीं है. वहीं उन्होंने सिसई विधानसभा क्षेत्र में पुलिस फायरिंग में 1 की मौत के संबंध में कहा कि पुलिस द्वारा बूथ पर गोली चलाई गई, जिसमें 1 की मौत हो गई. इस घटना से मतदाताओं में काफी आक्रोश है. इससे यह साफ हो गया है कि अबकी बार राज्य में गठबंधन की ही सरकार बनेगी

No comments:
Post a Comment