Friday, December 6, 2019

चीन में दुल्हन बनाकर बेची गईं 629 पाकिस्तान लड़कियां, जबरन कराया जाता है देह व्यापार


न्यूज़ डेस्क।
पाकिस्तान में लड़कियों की खरीद-फरोख्त धड़ल्ले से जारी है। वर्ष 2018 से अब तक 629 पाकिस्तानी लड़कियां बतौर 'दुल्हन' चीनी नागरिकों को बेच दी गई और उन्हें चीन भी पहुंचा दिया गया। चीन के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के चलते पाकिस्तान लड़कियों की तस्करी में लिप्त नेटवर्क को तोड़ने के लिए कुछ नहीं कर पा रहा है।

पाकिस्तानी जांच एजेंसियां लड़कियों की खरीद-फरोख्त में लिप्त तस्करी नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हैं, लेकिन संघीय सरकार के दबाव के चलते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही हैं। पाकिस्तान सरकार को डर है कि इस कार्रवाई से चीन के साथ दोस्ताना संबंधों को चोट पहुंच सकती है। चीन ने अपने सदाबहार मित्र पाकिस्तान में भारी निवेश कर रखा है। इसी का परिणाम है कि मानव तस्करी में पकड़े गए 31 चीनी नागरिक गत अक्टूबर में फैसलाबाद की एक अदालत से बरी हो गए। अदालत के एक अधिकारी और एक जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस के सामने मुंह खोलने वाली कई युवतियों ने बाद में अदालत में बयान देने से मना कर किया क्योंकि उन्हें धमकाया गया था या पैसे देकर मुंह बंद करा दिया गया था।

जांच अधिकारियों पर सरकार का दबाव

ईसाई मानवाधिकार कार्यकर्ता सलीम इकबाल ने बताया कि तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी संघीय जांच एजेंसी (एफआइए) के अधिकारियों को सरकार के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। जांच को बाधित करने के लिए कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के गृह और विदेश मंत्रालय के अधिकारी ध्यान तक नहीं देते।

पहले दिखाए झूठे सपने फिर वेश्यावृत्ति में धकेला

गत मई में ऐसी खबरें आई थीं कि दुल्हन के तौर पर सैकड़ों पाकिस्तानी लड़कियां चीन पहुंचाई गई। इनमें से कई को झूठे सपने दिखाए गए थे। शादी के बाद चीन पहुंचने पर उनमें से कुछ को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। यह भी बताया जाता है कि चीनी नागरिकों से शादी कर चीन गई कई पाकिस्तानी युवतियां बार और क्लब में काम करने को मजबूर हैं।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...