पश्चिम बंगाल स्थित गंगासागर हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। मकर संक्रांति के दिन यहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहंुचकर स्नान करते हैं। स्नान के बाद इस दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। यहां संक्रांति पर मेले का आयोजन भी किया जाता है। इसलिए कहा जाता है कि 'सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार'।
Thursday, December 26, 2019
पश्चिम बंगाल स्थित गंगासागर हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है;सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार'
पश्चिम बंगाल स्थित गंगासागर हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। मकर संक्रांति के दिन यहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहंुचकर स्नान करते हैं। स्नान के बाद इस दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। यहां संक्रांति पर मेले का आयोजन भी किया जाता है। इसलिए कहा जाता है कि 'सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार'।
ज्योतिषियों की मानें तो इस ग्रहण का दुनिया के कई हिस्सों में विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है
न्यूज़ डेस्क।ग्रहण का प्रभाव क्या रहेगा: ये सूर्य ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में बना है। इसलिए व्यक्तिगत रूप से धनु राशि और मूल नक्षत्र में जन्मे लोगों पर इस ग्रहण का खास प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिषियों की मानें तो इस ग्रहण का दुनिया के कई हिस्सों में विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है। राजनीति में कई उथल पुथल देखने को मिलेंगे। महंगाई बढ़ने के आसार रहेंगे। अपराधों में वृद्धि हो सकती है। ये देश की आंतरिक व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित करता नजर आ रहा है। सूर्य ग्रहण के कारण देश के कुछ राज्यों में कानून व्यवस्था को चुनौती भी मिल सकती है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव के चलते राजनीति के धुरधंरों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए राजनीति के लिहाज से इस ग्रहण को ठीक नहीं माना जा रहा है।
Wednesday, December 25, 2019
प्रेमिका से मिलने पहुंचा, घरवालों ने प्रेमी की गला दबाकर उसकी हत्या कर
प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक की हत्या का ताजा मामला जमुई जिले से सामने आया है. जहां एक आशिक को रात में अपनी प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया. प्रेमिका के घरवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसकी डेड बॉडी को सड़क किनारे फेंक दिया. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जमुई जिले के चकाई थाना इलाके की है. जहां एक महिला से अवैध संबंध रखने पर एक युवक को अपनी जान से हाथ धोनी पड़ी. रात में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक की प्रेमिका के घरवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को जल खरिया गांव जाने वाली कच्ची सड़क किनारे फेंक दिया. मृतक की पहचान सुशील रजक के रूप में की गई है. जो राज मिस्त्री का काम करता था. बताया जा रहा है कि गांव की ही एक पड़ोसी महिला के साथ उसका अफेयर कई दिनों से चल रहा था.
मृतक युवक की मां लालमणि देवी ने बताया कि उसके बेटे का एक महिला के साथ नाजायज संबंध था. इसको लेकर हमेशा विवाद होते रहता था. उन्होंने बताया कि रात में खाना खाकर वह घर में ही सोया हुआ था. लेकिन सुबह में उसकी डेड बॉडी कच्ची सड़क से बरामद हुई. हालांकि युवक वहां कैसे पहुंचा. पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के मुताबिक मृतक के गले पर निशान हैं जिसके बाद यह आशंका जताई गई है कि उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
खूंटी में श्रीमद भागवत कथा प्रारम्भ - आयोजन में भक्तों का हुजूम
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज
जामताड़ा । जिला के मिहिजाम थाना में बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी और विधायक हेमंत सोरेन के लिखित आवेदन पर मिहिजाम थाना कांड संख्यां 110/2019 यू/एस 504/506 आई0पी0सी0एवं यू/एस 3 (एस) (एस) एसी/एसटी उत्पीड़न के तहत दर्ज किया गया है।
अटल भूजल योजना की शुरुआत, मोदी बोले- 2024 तक होगा ‘हर घर जल
न्यूज़ डेस्क। नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अटल भूजल योजना की शुरुआत की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अटल टनल का भी उद्घाटन किया. दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत के दो रत्नों अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन है. मनाली के पास एक गांव में आज हवन हो रहा है. जब मैं हिमाचल में रहता था तो अटल जी मनाली आते थे, तब अटल जी ने इस टनल पर काम करना शुरू किया था. तब मैंने नहीं सोचा था कि अटलजी के सपने को उनके नाम से ही जोड़ा जाएगा.
80 साल की उम्र में खेती छोड़ने का फैसला करने वाले किसान के लिए एक भव्य समारोह
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...





