Wednesday, December 25, 2019
खूंटी में श्रीमद भागवत कथा प्रारम्भ - आयोजन में भक्तों का हुजूम
खूंटी : खूंटी में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिवस में आज स्वामी दिव्यानंद जी ने भागवत कथा का महत्व बताया की कथा वही है जिसमें ईश्वर से प्रेम हो हमारे सनातन धर्म में ईश्वर के हर स्वरूप को प्रेम स्वरूप ही कहा गया है माना गया है,इस कथा को सुनने से भक्तों में श्री कृष्ण की ज्ञान वैराग्य भक्ति स्थापित हो जाएगी, श्रीमद भागवत कथा गुरु शिष्य संबंध भी है जिसमें गुरुदेव सुखदेव जी महाराज अपने प्रिय शिशय राजा परीक्षित को भगवान की कथा अमृत का रसपान कराते हुए उनके हृदय में भगवान की प्रेम भक्ति स्थापित करते हैं और उन्हें भगवान से मिलाते हैं अर्थात् आत्मज्ञान कराते हैं, कथा के प्रथम दिवस में खूंटी नगर वासी एवं आस पास के ग्रामीण हजारों की संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य उत्सव कथा का आनंद लिया कथा का रसपान किया बैंगलोर से आए हुए स्वामी दिव्यानंद जी की पूरी टीम भजन सत्संग से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया......जय गुरुदेव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
No comments:
Post a Comment