Saturday, December 28, 2019

महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी




कोडरमा:कोडरमा स्टेशन में 27 दिसंबर की अहले सुबह एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। इस घटना में महिला सहित दोनों बच्चों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सभी मृतक कोडरमा जिले के पहाड़पुर नवलशाही के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान नवलशाही के पहाड़पुर गांव निवासी मोहम्मद इरशाद की 28 वर्षीय पत्नी अनिशा खातून, बड़ा बेटा पांच वर्षीय आर्यन अंसारी व छोटा बेटा तीन वर्षीय अरहान अंसारी के रूप में हुई। रेल थाना प्रभारी शंभु प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी ने सभी मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला अहले सुबह से ही ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म नम्बर तीन पर खड़ी थी। सुबह करीब 7 बजे 18626 इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस पहुंची। इसी दौरान महिला ने अपने बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में मां समेत दोनों बच्चों की मौत हो गयी। 



6 साल पहले हुई थी शादी, ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर दी जान

ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही कोडरमा स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।हर कोई इस घटना से मर्माहत दिखा। घटना इतनी दर्दनाक थी कि बच्चों के शवों को देख लोगों का कलेजा कांप गया। करीब 8 घंटे के बाद मृतकों के परिजन कोडरमा स्टेशन पर पहुंचे और शव का शिनाख्त किया। मृतका की मां मुनिया खातून के अनुसार महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी । उन्होंने बताया कि इनकी बेटी की शादी 2013 में पहाड़पुर नवलसाही निवासी मोहम्मद इरशाद से हुई थी। तब से ही ससुराल वाले लगातार उनकी बेटी को पैसे के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के दो बेटा व एक बेटी है। वो पिछले एक महीने से अपने बच्चों के साथ मायके अंसार मोहल्ला झड़पों में रह रही थी। गुरुवार की रात उसके पति से फोन पर बात हो रही थी। इसी के बाद वो अचानक बेटी को छोड़ अपने दोनों बेटे के साथ सुबह 6 बजे घर से निकली थी और ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही थी।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...