Thursday, December 26, 2019

ज्योतिषियों की मानें तो इस ग्रहण का दुनिया के कई हिस्सों में विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है


न्यूज़ डेस्क
ग्रहण का प्रभाव क्या रहेगा: ये सूर्य ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में बना है। इसलिए व्यक्तिगत रूप से धनु राशि और मूल नक्षत्र में जन्मे लोगों पर इस ग्रहण का खास प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिषियों की मानें तो इस ग्रहण का दुनिया के कई हिस्सों में विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है। राजनीति में कई उथल पुथल देखने को मिलेंगे। महंगाई बढ़ने के आसार रहेंगे। अपराधों में वृद्धि हो सकती है। ये देश की आंतरिक व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित करता नजर आ रहा है। सूर्य ग्रहण के कारण देश के कुछ राज्यों में कानून व्यवस्था को चुनौती भी मिल सकती है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव के चलते राजनीति के धुरधंरों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए राजनीति के लिहाज से इस ग्रहण को ठीक नहीं माना जा रहा है।


राशियों पर इसका प्रभाव: कर्क, तुला, मीन, कुंभ राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ फल प्रदान करने वाला बनेगा। तो वहीं वृषभ, कन्या, धनु और मकर राशि वालों की ये मुश्किलें बढ़ाने का काम करेगा। हालांकि मेष, मिथुन, वृश्चिक, सिंह राशि के जातकों के लिए यह मिलाजुले परिणाम देगा। सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के खत्म होने के बाद स्नान कर दान पुण्य जरूर करें।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...