हजारीबाग। जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो में मंगलवार देर शाम दो बाइक सवार अपराधियो ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनासो निवासी चुरामन राणा बनासो चौक पर ठंढ के कारण आग के समक्ष बैठा था।अचानक दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पहुंच श्री राणा पर गोली चला कर भाग निकले।आनन फानन में चुरामन को विष्णुगढ़ सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के विरोध में जेएमएम केंद्रीय सदस्य रामप्रकाश भाई पटेल के अगुवाई में बुधवार सुबह व्यवसायियों ने धरना प्रदर्शन कर बनासो चौक को सुबह छः बजे से ग्यारह बजे तक सड़क जाम रखा। आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। विष्णुगढ़ पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद सिंहा के आश्वासन पर जाम हटा। उन्होंने बताया कि हर हाल में इसका उद्भेदन कर अपराधियो को धर दबोचा जाएगा।
शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई .मिली जानकारी के अनुसार धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्भा ओपी अन्तर्गत उत्तरी डोरंडा ग्राम पंचायत के लहरियाटांड़ गाँव के पास से महिला का अधजला शव बरामद होने के मामले में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया। फिर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं।








