Wednesday, February 5, 2020
वर्ल्ड नेग्लेक्टेड टीपीकल डिजीज वीक के तहत स्वयंसेवी संस्था "राहत" ने मिडिया सेंस्सेटीजेशन को महत्वपूर्ण बताया,कई पत्रकार हुए सम्मानित
शशिकांत झा। नश#किशनगंज (बिहार)। वर्ल्ड नेग्लेक्टेड टीपीकल डिजीज वीक कार्यक्रम के मौके पर समाहरणालय में जिले की जानी मानी स्वयंसेवी संस्था "राहत" ने मिडिया सेंस्सेटीजेशन बैठक में संस्था सचिव डा.फरजाना ने पत्रकारों का आह्वान करते हुए बीस उपेक्षित बीमारियों से लड़ने में मिडिया की भूमिका को अहम बताया,साथ ही पत्रकारों के बिना इन बीमारियों के खिलाफ छेड़े गये जंग को जीत पाना असंभव कहा । कार्यक्रम के आरंभ में इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय डी एम किशनगंज हिमांशु शर्मा ने भाग लिया । जहां संस्था के परियोजना निदेशक निहाल अख्तर ,सचिव डा.फरजाना और डा.देवेन्द्र ने उन्हें शाल देकर सम्मानित किया और सहयोग की अपील की ।जबकि इस महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के इसी समूह ने पत्रकारों को बुके देकर स्वागत किया ।जहाँ पत्रकारों की ओर से मिथिलेश कुमार झा ,शंभू रविदास और शैलेश औझा ने इस सम्मान को प्राप्त किया ।बताते चलें कि 31 दिसंबर 2020 को राहत के परियोजना निदेशक निहाल अख्तर और डा.देवेन्द्र (सदर अस्पताल,किशनगंज )के सफल प्रयासों से वर्ल्ड नेग्लेक्टेड टीपीकल डिजीज डे पर फरिंगगोला के मदरसा जामियां हुसैनियां में विश्वव्यापी जागरूकता अभियान की शुरूआत कर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था ।जिसमें मदरसा के सेकड़ों छात्र और शिक्षकों भाग लिया था ।जहाँ डा.देवेन्द्र ने उपेक्षित बीमारियों जैसे अल्सर ,चगास ,डेंगू ,चिकनगुनियां ,फीताकृमि ,कुष्ठ ,लसोका ,फायलेरिया आदि बीमारियों के प्रति जागरूक होकर इसके उन्मूलन पर विस्तार से बच्चों को बतलाया था ।जहाँ मदरसा के प्रधान शिक्षक मौलाना ग्यासुद्दीन ने इस अभियान को सफल बनाने में मदरसा की सक्रिय भूमिकाओं से राहत को आश्वस्त किया था ।हलांकि राहत की सचिव डा.फरजाना उस समय महिला आयोग भारत सरकार के आमंत्रण पर दिल्ली में थी ।जिसके विश्वव्यापी जागरूकता में मिडिया के सहयोग पर उक्त आयोजन "राहत" के द्वारा किया गया ।
Tuesday, February 4, 2020
गिरिडीह जाने के क्रम में बाइक से गिर कर हुआ घायल
गिरिडीह। जिले के बिरनी प्रखंड के चिरुडीह निवासी नबी हुसैन के पुत्र इमरान अंसारी बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते चले कि दोनों युवक किसी काम से गिरिडीह जा रहे थे। जिसमें मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुरुमडीह के पास बाइक से गिर कर बुरी तरफ से घायल हो गया। जो कि बताया जाता है कि बाइक काफी स्पीड में थी, जो कि आपने आप संतुलन खो दिया। जिसमें दोनों युवक को चेहरे में कभी चोट आई है। जिसमें एक गंभीर बताया जा रहा है। जो स्थानीय ग्रामीणों के मदद से गिरिडीह निजी अस्पताल पहुचाया गया।
क्राइम ब्रांच का खुलासा: शाहीन बाग में फायरिंग करने वाला कपिल निकला AAP सदस्य
Monday, February 3, 2020
स्वामी चिन्मयानंद को दुष्कर्म के एक मामले में उच्च न्यायालय ने दे दी जमानत
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में स्वामी चिन्मयानंद अभी उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर जिला जेल में बंद हैं।
इससे पहले चिन्मयानंद प्रकरण से जुड़े मामले की सुनवाई 23 जनवरी को हुई थी। न्यायमूर्ति मनोज मिश्र और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की पीठ ने मामले को सुना था। तब चिन्मयानंद द्वारा दाखिल मॉनिटरिंग केस में पक्षकार बनाए जाने की मांग को पीठ ने अस्वीकार कर दिया था। साथ ही जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर एसआईटी दुष्कर्म और रंगदारी मामले की जांच कर रही है। एसआईटी पीड़ित छात्रा और चिन्मयानंद दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
Sunday, February 2, 2020
रांची में कोरोना वायरस की दूसरी संदिग्ध मरीज मिली, रिम्स ने दोनों के ब्लड सैम्पल पुणे भेजा जांच के लिए
रांची : चीन में पढ़ाई करने वाली रांची की छात्रा का शुक्रवार को रिम्स में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया. छात्रा कांके की रहने वाली है. शुक्रवार को रांची पहुंचने पर छात्रा को रिम्स लाया गया. रिम्स में उसे डॉ बिंदे कुमार की देखरेख में भर्ती किया गया. आइसोलेशन वार्ड में छात्रा के गला से स्वाब लिया गया. इसके अलावा ब्लड की जांच के लिए भी सैंपल लिया गया. दोनों सैंपल को जांच के लिए पुणे भेजा गया. इससे पहले गुरुवार को भी कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज मिला था । जो रांची के हेहल के बजरा मुहल्ले का रहने वाला है. 29 साल का यह मरीज चीन के शंघाई में पीएचडी की पढ़ाई कर रहा है. बीते 24 जनवरी को वह चीन से दिल्ली आया था. दिल्ली से वह बुधवार को रांची पहुंचा. स्टेट आईडीएसपी (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) सेल के डॉ प्रवीण कुमार कर्ण ने इस मरीज को रिम्स के आयसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया. हालांकि भर्ती होने के कुछ देर बाद ही वह डॉक्टरों के मना करने के वाबजूद घर लौट गया.
धनबाद:24 पूड़िया हेरोइन, गांजा और एक देशी कट्टा के साथ कार्मिक नगर निवासी नीरज उर्फ छोटू गिरफ्तार
सोननल्ली सीगल ने Fitness लायंस बेस्ट फिटनेस प्रो एक्टर ऑफ द ईयर ’पुरस्कार प्राप्त किया
अभिनेत्री सोनाली सेइगल ने हमेशा आंखें पकड़ ली हैं, न केवल प्यार का पंचनामा और जय मम्मी दी जैसी फिल्मों में, बल्कि अपनी छरहरी काया के लिए भी। दिवा फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक प्रेरणा रही है। अब, उन्होंने अपनी नवीनतम रिलीज़ जय मम्मी 1 के लिए Best लायंस बेस्ट फिटनेस प्रो एक्टर ऑफ द ईयर ’पुरस्कार प्राप्त किया है।
पुरस्कार मुंबई में आयोजित किया गया था। इस पुरस्कार का उद्देश्य फिल्मों, टीवी, खेल, चिकित्सा और व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करना है।
पुरस्कार प्राप्त करने के बारे में बात करते हुए, सोनाली ने कहा, “फिटनेस हमेशा से मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है। मैं फिट रहना पसंद करता हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं एक अभिनेत्री हूं और मुझे आकार में रहना आवश्यक है, बल्कि इसलिए कि यह मेरे लिए जीवन का एक तरीका है। मैं किसी अन्य तरीके से नहीं रह सकता। मैं जो खा रहा हूं उसके बारे में सावधान रहना और अपनी कसरत के साथ नियमित होना मेरे लिए सर्वोत्कृष्ट है।
मैं अपनी फिटनेस के लिए मुझे सम्मानित करने के लिए मुंबई के लायंस क्लब का विनम्र और आभारी हूं और मुझे to लायंस बेस्ट फिटनेस प्रो एक्टर ऑफ द ईयर ’अवार्ड से सम्मानित करता हूं। इससे पता चलता है कि मेरे प्रयासों को वास्तव में पहचाना जा रहा है। मैं हर किसी से आग्रह करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य के बारे में सावधान रहें और हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम के किसी भी रूप में करें, क्योंकि यह हमारे शरीर के लिए ईंधन की तरह है।
हमारा शरीर हमसे तभी प्यार करेगा जब हम उसकी देखभाल करेंगे *
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...










