Monday, February 10, 2020

दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में एनुअल फेस्ट के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला तूल पकड़ा,यह मंजर रूह कंपकंपा देने वाला था


 दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी को एनुअल फेस्ट के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. कॉलेज की लड़कियों के लिए ये मंजर रूह को कंपा देने वाला था. बिना पास और परमिशन लिये सैकड़ों लफंगों ने कॉलेज में जमकर उत्पात मचाया. कॉलेज का एनुअल फेस्ट लड़कियों के लिए कभी ना भूलने वाला एक खौफनाक लम्हा बन गया.

बाहर से आए लफंगों ने पार की अभद्रता की हदें

पीड़ित लड़कियों ने फेस्ट के दौरान होने वाली अभद्रता को खुद बयां किया. लड़कियों के मुताबिक 'कैंपस में बाहर से लोग गेट फांदकर अंदर घुसे, कई मिडल एज लोग उन्हें मोलेस्ट कर रहे थे. कुछ ने तो मास्टरबैट तक किया.' स्टूडेंट्स का कहना है कि फेस्ट में 3 बजे के बाद भीड़ बढ़ती चली गई और कई ऐसे लफंगे बस लड़कियों को छेड़ने और परेशान करने के मकसद से कॉलेज के अंदर घुसे थे. ऑनर्स की एक स्टूडेंट ने बताया कि 'एक ग्रुप नहीं था, अलग-अलग ग्रुप में बहुत सारे लोग थे. कुछ लोगों ने मुझे और मेरी दोस्त को गलत ढंग से छुआ, वे अश्लील इशारे कर रहे थे, मैं चिल्लाई तो वो हंसने लगे.'
 लड़कियों ने खौफनाक मंजर झेला

स्टूडेंट्स का कहना है कि 'यह इतना खौफनाक था कि कुछ लड़कियां रो रही थीं, कुछ को पैनिक अटैक आ गया था. ये लोग कॉलेज का गेट फांदकर अंदर घुसे, पुलिस, कॉलेज सिक्यॉरिटी, बाउंसर्स सब थे लेकिन किसी ने लड़कियों की कोई मदद नहीं की और उन्हें अंदर घुसने दिया.' सिक्यॉरिटी ने न पास चेक किए, ना ही स्टूडेंट्स के आईडी कार्ड, किसी भी गेट से किसी ने भी एंट्री ली. प्रशासन और सिक्यॉरिटी की इसी लापरवाही के बीच कई करीब 30 से 35 साल के पुरुष भी कॉलेज में घुसकर लड़कियों के साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें की.
'गो बैक' कहकर प्रिंसिपल ने भगा दिया'

एक स्टूडेंट ने बताया कि, 'मैं और मेरी दोस्त प्रिंसिपल के पास गईं और मदद के लिए कहा लेकिन उन्होंने कहा कि, इसी वजह से मैं फेस्ट ऑर्गनाइज करना पसंद नहीं करती. तुम्हीं लोगों को फेस्ट चाहिए होते हैं. प्रिंसिपल ने गो बैक कहकर उन्हें भगा दिया.  'लोकसभा में उठा मामला

गार्गी कॉलेज में हुए छेड़छाड़ के विरोध में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं. वहीं ये मुद्दा आज लोकसभा में भी उठा. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मामले का उठाते हुए सरकार से सवाल पूछा. इस पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया. लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि 'गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बद्सलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों.'

छत्तीसगढ़ के भिलाई मैत्रीगार्डन के फ्लवार शो मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन




#भिलाई।श्री सत्य साई सेवा संगठन छत्तीसगढ़ भिलाई समिति  के सयुंक्त तत्वावधान मे  सुरप्रीत चोपड़ा हार्ट फांउडेशन व चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल तथा होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया छत्तीसगढ़ शाखा के सहयोग से हृदय रोग, मधुमेह जांच व परामर्श एवं बी.पी व शूगर जांच,ई.सी.जी.एम डी मेडिसिन,कार्डियोलॉजिस्ट,दन्त शल्य,बाल रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग चिकित्सक, सामान्य, नेत्र-विशेषज्ञ,प्रसूतिशास्री,त्वचा विशेषज्ञ,मनोचिकित्सक,आहार और पोषण,ईएनटी,
न्यूरोलाजिस्ट,फिजियोथेरेपी, होम्योपैथी,आयुर्वेद,एक्यूप्रेशर
 वैकल्पिक थेरेपी निशुल्क की गई। 
  भिलाई में मैत्रीगार्डन के फ्लावर शो में  निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 9 फरवरी 2020 रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चली। शिविर मे 567 रोगीयो का निशुल्क जांच व 5 से 10 हजार लोग लाभान्वित हुए।


शिविर का मुख्य आकर्षक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए होम्योपैथी रेमेडीज का वितरण 
इस वायरस से उत्पन्न होने वाले रोग लक्षणों के आधार पर होम्योपैथी  रेमेडीज को रोकथाम के लिए व्यक्तिगत रूप से व परिवार के सभी सदस्यों के लिए
होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया छत्तीसगढ़ शाखा व्दारा खुराक उपलब्ध कराई गई 
इस अवसर पर डॉ जी.पी. पाटिल (हमाई के सचिव) विशेष रूप से आमंत्रित थे छत्तीसगढ़ शाखा से डॉ गिरीश केशवानी, डॉ कमल मानिकपुरी, डॉ के आर साहू, डॉ विकास सोनी, डॉ सुमन सोनकर, डॉ भगवती साहू, डॉ विजय तिवारी व श्री कुलदीप सोनी व्दारा मैत्रीगार्डन के फ्लावर शो में घुम घुम कर लगभग 5 से 10 हजार लोगों को कोरोनावायरस के रोकथाम की दवाई पिलाई।


मैत्रीगार्डन के फ्लावर शो में बिलासपुर हाईकोर्ट की जज श्रीमती रंजनी दुबे जी के व्दारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर कहा जनजागृति अभियान के लिए सराहनीय कदम।
बी.एस.पी. के हार्टिकल्चर व पी.एच.डी. डिपार्टमेंट के जी.एम. श्री जी.के. दुबे, हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के डी.जी.एम. एन. के. जैन व व्ही संदीप नायडू तथा
 श्री सत्य साई सेवा संगठन छत्तीसगढ़ चिकित्सा प्रभारी श्री व्ही.सत्यदीप नायडू, व्दारा दीप प्रज्वलित करके र्कायक्रम का शुभारंभ किये ।
इस शिविर मे सुरप्रीत चोपड़ा हार्ट फाउण्डेशन व्दारा बी.पी. व शुगर टेस्ट 130, ईसीजी 45 किया गया तथा  शिविर में 27 रोगियों का ईको, टी.एम. टी.का निशुल्क जांच चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल मे किया जायेगा। हृदय एवं मधुमेह के 130 रोगियों का परीक्षण डा.सुरप्रीत चोपड़ा, कारडियोलाजीस्ट सर्जन द्वारा की गई।  चन्दुलाल चन्द्राकर अस्पताल के व्दारा हड्डी रोग चिकित्सक, सामान्य,
 प्रसूतिशास्री,त्वचा विशेषज्ञ,ईएनटी
न्यूरोलाजिस्ट,आदि 156 रोगियों का परीक्षण किया गया व 289 आँख के रोगी को डा.अमीत जिज्ञासी और उनकी टीम द्वारा मशीन से जांच करके  ड्राप व दवाई का वितरण किये। 
दाँत के डा. गौरव करपाठक ने 33 लोगों की जांच की व एक्युप्रेशर से डॉ शरद यूके के द्वारा 29 तथा फिजियोथेरेपी मुकेश बोहरे व्दारा 37 व वैकल्पिक थैरेपी से डॉ बसंत श्रेवास द्वारा 39 लोगों का थैरेपी किया गया जिसमें 7 लोग 3 से 5 साल दर्द से परेशान थे अब उनको शिविर में 40 से 50% दर्द ठीक हो गये।शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सुमीत द्वारा 18 बच्चे लाभान्वित हुए। मनोचिकित्सक डॉ प्रकाश भगत द्वारा 27 लोग लाभान्वित हुए।
श्री सत्य साई सेवा सगंठन छत्तीसगढ़ भिलाई समिति से श्रीमती सरोज व्यास,श्री श्रीकांत नायडू, सूश्री टी.शेवता,श्री एम. ज्योति प्रसाद,श्री श्याम साई,श्री धर्मा रेड्डी,श्रीमती प्रीति श्रेवास,श्रीमती व्ही राजेश्वरी नायडू, श्री बी.शेखर नायडू, श्री देवेन्द्र शैवेन,श्री बाला,श्री अभिषेक  इत्यादि उपस्थित थे।

Sonu Nigam said that the Industry recognised his talent after the evergreen song from Subhash Ghai's Pardesh " YEH DIL DEEWANA"






News Desk.Sonu Nigam recently visited Subhash Ghai's International Film School and revealed a secret while interacting with the students of that school....he said that before he sang the song from Pardesh, producers only branded him as a singer with the talent to only sing in the Mohammad Rafi style.
Noone discovered my originality till they heard Yeh Dil Deewana.....,I sang this song exactly how the director has envisaged it and both the song and film became superhits and i became the Sonu Nigam Rediscovered with my own original style...and today I am who i am where i can sing any kind of songs with ease".

सुजीत सिंह गिरोह ने ली लातेहार के कोल साइडिंग में तीन हाईवा को आग के हवाले करने की घटना की जिम्मेदारी


लातेहार:-
कोल साइडिंग में अपराधियों ने की फायरिंग, तीन हाइवा को किया आग के हवाले। लातेहार चंदवा थाना क्षेत्र के टीपीएसटी कोल साइडिंग में देर रात अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया।  हथियार से लैश अपराधियों ने कोल साइडिंग में खड़े तीन हाइवा में तोड़फोड़ करने के बाद उसमें आग लगा दी, एक हाइवा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जबकि दो हाइवा को आंशिक नुकसान हुआ है। 

सुजीत सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी
कोल साइडिंग में हमला बोलने वाले सभी अपराधी सुजीत सिंह गिरोह के हैं,अपराधियों ने घटनास्थल पर पर्चे छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली है।

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शिक्षा सह मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो को श्रीमद् भागवत गीता की प्रति भेंट की



डुमरी/गिरिडीह। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे एवं जिला अध्यक्ष नारायण महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को शिक्षामंत्री सह मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल की ओर से श्रीमद भागवत गीता की पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया। साथ ही पारा शिक्षकों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शिक्षामंत्री के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संपन्न बैठक पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने मंत्री से कहा कि राज्य के 67 हजार पारा शिक्षकों की भविष्य को संवारने  का जिम्मा अब उनके ही हाथों में है, अतः ऐसी नियमावली बनाएं जिससे सभी पारा शिक्षकों का कल्याण हो सके।वहीं ज्ञापन में तीन मांगों का उल्लेख कर
उसवपर गंभीरता से विचार करने की अपील की गई है।उल्लेखित मांगों में टेट
पास पारा शिक्षकों को 9300-34800 का वेतनमान देने,प्रशिक्षित शिक्षकों को दस वर्ष के कार्य अनुभव के आधार पर 5200-20200 का वेतनमान देने
एवं एनसी व अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को समय देकर प्रशिक्षित कराने की मांग शामिल है।


इस दौरान मोर्चा के प्रदेश सदस्य सिंटू सिंह हजारीबाग जिला अध्यक्ष चंदन मेहता,मनोज तिवारी डुमरी प्रखंड अध्यक्ष डीलचंद महतो सचिव बालेश्वर महतो बगोदर प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार देवरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा,झरीलाल महतो,मजहर आलम,निरंजन महतो,थानेश्वर महतो,दुलारचंद पंडित,संजीत कुमार,बिनोद महतो,मनोज वर्मा,संजय पटेल,बैजनाथ ठाकुर, निर्मल कुमार,गोविन्द दास आदि उपस्थित थे।

लातेहार:नक्सलियों या अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया है,पुलिस जांच कर रही है



#लातेहार:लातेहार के चंदवा थाना अंतर्गत टोरी कोल साइडिंग पर रविवार की देर रात एक बार फिर बदमाशों ने धावा बोला। इस दौरान उन्होंने वहां खड़ी एक गाड़ी में आग लगा दी। इस आग की चपेट में आने से पास ही खड़ी एक अन्य गाड़ी भी आंशिक रूप से जल गयी। इसके बाद बदमाश हवा में गोलियां चलाते भाग निकले। घटना की सुचना मिलते ही चंदवा थाना से एक पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की खोज बीन शुरू कर दी। घटना में किस उग्रवादी अथवा आपराधिक गैंग का हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालाँकि अपुष्ट सूत्रों ने इस घटना में लम्बे समय से पांव ज़माने की कोशिश कर रहे एक आपराधिक संगठन का हाथ बताया है। 
घटना के बारे में बताया जाता है कि रात के लगभग बारह बजे की आसपास चार पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाश साइडिंग पर पहुंचे और उन्होंने वाहनों में आग लगा दी, फायरिंग की और चलते बने। बता दें कि टोरी रेलवे कोल साइडिंग लम्बे समय से उग्रवादी और आपराधिक संगठनों के निशाने पर है और बदमाश लेवी की मांग को लेकर पूर्व में भी इस साइडिंग पर कई बार हमला कर चुके हैं।

Sunday, February 9, 2020

कोडरमा के डोमचांच में संत नरहरि दास की जयंती धूमधाम से मनाया गया



श्री प्रसाद सोनी।#कोडरमा। आज दिनांक 9 फरवरी 2020 दिन रविवार को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के बैनर तले सुनारों के कुल गुरु, तुलसीदास के गुरु, संत श्रेष्ठ श्री नरहरि दास जी महाराज सोनार का जयंती हर्षोल्लास के साथ जिले के सभी प्रखंडों में मनाया गया।
डोमचांच प्रखंड से जिला महासचिव महेश वर्मा प्रखंड अध्यक्ष विनय पोद्दार, पिंटू सोनी, कुंज बिहारी स्वर्णकार, कैलाश स्वर्णकार, दीपक सोनी, मुन्ना वर्मा वगैरह उपस्थित थे। वही कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामेश्वर स्वर्णकार ने दीप प्रज्वलित तथा पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में परसाबाद निवासी श्री गोविंद बिहारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोडरमा प्रखंड निवासी सुरेन्द्र स्वर्णकार उपस्थित हुए। 
कोडरमा नगर पंचायत, तिलैया नगर, चंदवारा तथा सतगावां में भी संत श्रेष्ठ श्री नरहरी दास जी महाराज की जयंती धूमधाम से संबंधित प्रखंड कमेटी की उपस्थिति में मनाई गई।
 

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...