डुमरी/गिरिडीह। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे एवं जिला अध्यक्ष नारायण महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को शिक्षामंत्री सह मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल की ओर से श्रीमद भागवत गीता की पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया। साथ ही पारा शिक्षकों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शिक्षामंत्री के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संपन्न बैठक पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने मंत्री से कहा कि राज्य के 67 हजार पारा शिक्षकों की भविष्य को संवारने का जिम्मा अब उनके ही हाथों में है, अतः ऐसी नियमावली बनाएं जिससे सभी पारा शिक्षकों का कल्याण हो सके।वहीं ज्ञापन में तीन मांगों का उल्लेख कर
उसवपर गंभीरता से विचार करने की अपील की गई है।उल्लेखित मांगों में टेट
पास पारा शिक्षकों को 9300-34800 का वेतनमान देने,प्रशिक्षित शिक्षकों को दस वर्ष के कार्य अनुभव के आधार पर 5200-20200 का वेतनमान देने
एवं एनसी व अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को समय देकर प्रशिक्षित कराने की मांग शामिल है।
इस दौरान मोर्चा के प्रदेश सदस्य सिंटू सिंह हजारीबाग जिला अध्यक्ष चंदन मेहता,मनोज तिवारी डुमरी प्रखंड अध्यक्ष डीलचंद महतो सचिव बालेश्वर महतो बगोदर प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार देवरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा,झरीलाल महतो,मजहर आलम,निरंजन महतो,थानेश्वर महतो,दुलारचंद पंडित,संजीत कुमार,बिनोद महतो,मनोज वर्मा,संजय पटेल,बैजनाथ ठाकुर, निर्मल कुमार,गोविन्द दास आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment