#गिरिडीह।शादी का झांसा देकर सात साल तक एक अलपव्यस्क युवती से विवाहेतर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने थाने पहुँच कर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने पर क्षुब्ध युवती ने पुलिस से मांगी इंसाफ । गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की एक युवती ने बुधवार को बगोदर थाना में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके ही गांव निवासी उपेन्द्र कुमार यादव पुत्र राम चन्द्र यादव से करीब सात साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवक ने उससे शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक ने उसके साथ जुलाई 2013 से ही विवाहेतर सबंध बनाया। साथ ही आरोपी युवक के द्वारा दो बार युवती का गर्भपात भी कराया गया၊ वहीं जब भी वह उक्त युवक से शादी के लिए कुछ बोलती तो वह बात टाल जाता। बार-बार कहता कि शादी करूंगा तो तुम्हीं से करूंगा। लेकिन अब शादी करने से इनकार कर किसी दूसरी लडकी से शादी करने की बात की जा रही है । इस बात की जब युवती को भनक लगी तब पंचायत के कई गणमान्य व्यक्तियो के अलावे पंचायत प्रतिनिधियो को भी जानकारी दी गई। आरोपी के परिजनों ने कहा कि तुम्हे जो समझ में आता हैं कर लो, लेकिन शादी नही होगी । उधर आरोपी युवक पिछले छः माह से दिल्ली में रह रहा हैं। शादी करने से इंकार करने के बाद उनके परिजनों के द्वारा युवती को तरह-तरह की धमकी दी जा रही है। युवती ने कहा है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं၊ थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि पोक्सो एक्ट लगा यौन शोषण के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही हैं၊
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...

No comments:
Post a Comment