कोल साइडिंग में अपराधियों ने की फायरिंग, तीन हाइवा को किया आग के हवाले। लातेहार चंदवा थाना क्षेत्र के टीपीएसटी कोल साइडिंग में देर रात अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। हथियार से लैश अपराधियों ने कोल साइडिंग में खड़े तीन हाइवा में तोड़फोड़ करने के बाद उसमें आग लगा दी, एक हाइवा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जबकि दो हाइवा को आंशिक नुकसान हुआ है।
सुजीत सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी
कोल साइडिंग में हमला बोलने वाले सभी अपराधी सुजीत सिंह गिरोह के हैं,अपराधियों ने घटनास्थल पर पर्चे छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली है।

No comments:
Post a Comment