Monday, February 10, 2020

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शिक्षा सह मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो को श्रीमद् भागवत गीता की प्रति भेंट की



डुमरी/गिरिडीह। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे एवं जिला अध्यक्ष नारायण महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को शिक्षामंत्री सह मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल की ओर से श्रीमद भागवत गीता की पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया। साथ ही पारा शिक्षकों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शिक्षामंत्री के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संपन्न बैठक पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने मंत्री से कहा कि राज्य के 67 हजार पारा शिक्षकों की भविष्य को संवारने  का जिम्मा अब उनके ही हाथों में है, अतः ऐसी नियमावली बनाएं जिससे सभी पारा शिक्षकों का कल्याण हो सके।वहीं ज्ञापन में तीन मांगों का उल्लेख कर
उसवपर गंभीरता से विचार करने की अपील की गई है।उल्लेखित मांगों में टेट
पास पारा शिक्षकों को 9300-34800 का वेतनमान देने,प्रशिक्षित शिक्षकों को दस वर्ष के कार्य अनुभव के आधार पर 5200-20200 का वेतनमान देने
एवं एनसी व अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को समय देकर प्रशिक्षित कराने की मांग शामिल है।


इस दौरान मोर्चा के प्रदेश सदस्य सिंटू सिंह हजारीबाग जिला अध्यक्ष चंदन मेहता,मनोज तिवारी डुमरी प्रखंड अध्यक्ष डीलचंद महतो सचिव बालेश्वर महतो बगोदर प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार देवरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा,झरीलाल महतो,मजहर आलम,निरंजन महतो,थानेश्वर महतो,दुलारचंद पंडित,संजीत कुमार,बिनोद महतो,मनोज वर्मा,संजय पटेल,बैजनाथ ठाकुर, निर्मल कुमार,गोविन्द दास आदि उपस्थित थे।

लातेहार:नक्सलियों या अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया है,पुलिस जांच कर रही है



#लातेहार:लातेहार के चंदवा थाना अंतर्गत टोरी कोल साइडिंग पर रविवार की देर रात एक बार फिर बदमाशों ने धावा बोला। इस दौरान उन्होंने वहां खड़ी एक गाड़ी में आग लगा दी। इस आग की चपेट में आने से पास ही खड़ी एक अन्य गाड़ी भी आंशिक रूप से जल गयी। इसके बाद बदमाश हवा में गोलियां चलाते भाग निकले। घटना की सुचना मिलते ही चंदवा थाना से एक पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की खोज बीन शुरू कर दी। घटना में किस उग्रवादी अथवा आपराधिक गैंग का हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालाँकि अपुष्ट सूत्रों ने इस घटना में लम्बे समय से पांव ज़माने की कोशिश कर रहे एक आपराधिक संगठन का हाथ बताया है। 
घटना के बारे में बताया जाता है कि रात के लगभग बारह बजे की आसपास चार पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाश साइडिंग पर पहुंचे और उन्होंने वाहनों में आग लगा दी, फायरिंग की और चलते बने। बता दें कि टोरी रेलवे कोल साइडिंग लम्बे समय से उग्रवादी और आपराधिक संगठनों के निशाने पर है और बदमाश लेवी की मांग को लेकर पूर्व में भी इस साइडिंग पर कई बार हमला कर चुके हैं।

Sunday, February 9, 2020

कोडरमा के डोमचांच में संत नरहरि दास की जयंती धूमधाम से मनाया गया



श्री प्रसाद सोनी।#कोडरमा। आज दिनांक 9 फरवरी 2020 दिन रविवार को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के बैनर तले सुनारों के कुल गुरु, तुलसीदास के गुरु, संत श्रेष्ठ श्री नरहरि दास जी महाराज सोनार का जयंती हर्षोल्लास के साथ जिले के सभी प्रखंडों में मनाया गया।
डोमचांच प्रखंड से जिला महासचिव महेश वर्मा प्रखंड अध्यक्ष विनय पोद्दार, पिंटू सोनी, कुंज बिहारी स्वर्णकार, कैलाश स्वर्णकार, दीपक सोनी, मुन्ना वर्मा वगैरह उपस्थित थे। वही कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामेश्वर स्वर्णकार ने दीप प्रज्वलित तथा पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में परसाबाद निवासी श्री गोविंद बिहारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोडरमा प्रखंड निवासी सुरेन्द्र स्वर्णकार उपस्थित हुए। 
कोडरमा नगर पंचायत, तिलैया नगर, चंदवारा तथा सतगावां में भी संत श्रेष्ठ श्री नरहरी दास जी महाराज की जयंती धूमधाम से संबंधित प्रखंड कमेटी की उपस्थिति में मनाई गई।
 

Saturday, February 8, 2020

रांची:महिला की गोली मार कर हत्या, बलात्कार की आशंका


 
     
  रांची: इटकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव टिकरा टोली स्थिति चुंका टोंगरी में एक महिला की  गोली मार कर हत्या कर दी गई। महिला के सिर  और पेट में गोली मारी गई है। महिला गीता देवी उर्फ दुखनी डहरू गोप की पुत्री थी। उसकी शादी रांची में हुई थी दो पुत्री एक पुत्र है।
वह अधिकतर मायके में ही रहती थी। घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस को बताया कि  गांव के ही शशि साहू शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर से बुलाकर ले गया था । उसके हाथ में पिस्टल और चाकू था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। 
आरोपी युवक के पिता और बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
घटना स्थल से पुलिस ने नाइन एम एम पिस्टल का एक मैगजीन   बरामद किया है।

दुमका: मेले से गुम बच्ची का शव मिला मिट्टी में दबा हुआ,बच्ची के साथ दरिंदगी की आशंका परिजनों ने प्रकट की


#दुमका।
रामगढ़ प्रखंड के मोहबना पंचायत में बिते दो दिनो से (6,7 फरवरी) सरस्वती पूजा के उपलक्ष में मेले का आयोजन किया गया था जिसमें एक मासुम छोटी सी बच्ची जो कि उसी गांव में अपने मामा घर में रहती थी,5फरवरी को ही मेले से खो गई थी । घरवालों ओर अन्य के खोजबीन करने के बाद गांव से दुर मिट्टी मे दबा हुआ उसका डेड बॉडी मिला।
जैसे ही इस बात की सुचना गांव वालो को ओर परिवार वालो को मिली प्रशासन को सूचना दी गई और घर वाले लोगों का यह कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद दरिंदों ने मार दिया है ओर लाश को छुपाने का कोशिश किया गया है। गांव वालो का ओर घर वालो का प्रशासन को यह कहना है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द पकडा जाए ओर उसे फांसी की सजा दिया जाए।
मोके पर रामगढ़ थाना प्रभारी राजीव प्रकाश जी पोहचकर गांव वालों को समझाकर  बच्ची के डेड बोडी को प्रशासन द्वारा अपने हवाले लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है।

दिल्ली विधान सभा चुनाव: 70 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, चुनावी मैदान में 672 उम्मीदवार, सुबह 8 से शाम 6 तक होगी वोटिंग




दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 672 प्रत्याशी मैदान में हैं. दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है.

दिल्ली में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. इसके लिए 40 हजार से अधिक दिल्ली पुलिस के जवान चुनावी ड्यूटी में लगाए गए हैं. ईवीएम-पोलिंग बूथ की सुरक्षा अलग से है. करीब 19 हजार होम गार्ड्स की ड्यूटी भी दिल्ली में लगाई गई है.

दिल्ली चुनाव के लिए ईवीएम, संवेदनशील बूथ और काउंटिंग सेंटर्स की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. दिल्ली में कुल 2689 पोलिंग बूथ में से 545 संवेदनशील हैं. जबकि 21 काउंटिंग सेंटर को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है.

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दिल्ली के मतदाताओं से वोट डालने की अपील की. उन्होंने लिखा, आज आपके पास दिल्ली की जनता की सेवा के लिए 5 साल के लिए नई सरकार चुनने का शानदार मौका है.

Friday, February 7, 2020

बलात्कारी पादरी को 10 साल की सजा, 15 हजार जुर्माना,धर्म की आड़ में महिला के साथ करता रहा था यौन शोषण



हजारीबाग। जिन्हें समाज को धर्म के मार्ग पर ले जाने का दायित्व दिया गया वही धर्म के रखवाले अधर्म का कार्य कर समाज को कलंकित कर रहे हैं । शुक्रवार को एक धर्मगुरु पादरी को बलात्कार के जुर्म में 10 साल की सजा सुनाई गई। अपर न्यायाधीश प्रथम रमेश कुमार की अदालत ने पादरी जुनून बलबंदी को भादवि की धारा 376 के तहत दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा व ₹15000 जुर्माने की सजा सुनाई है । घटना 2010 से 2013 तक का है। पीड़िता आदिवासी महिला के लिखित बयान पर चुरचू थाना कांड संख्या 6/2014 के तहत मामला दर्ज किया गया था । दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया था कि वह मानव विकास संस्था इचाक में कार्य करती थी इसी दौरान अभियुक्त से मुलाकात हुई अभियुक्त ने शादी का प्रलोभन देकर ढेढ़ वर्षों तक यौन शोषण करता रहा और जब शादी की बात आई तो आरोपी मुकुर गया। घटना के बाद पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था ।अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक मनोज कुमार ने मजबूती से पक्ष रखते हुए 8 गवाहों की गवाही  कराई एवं 10 प्रदर्श  अंकित किए।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...