मुंबई। भारत में कोरोनावायरस के कई मामले सामने आने के बाद से ही मरीजों को अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसी बीच नागपुर के मेयो अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागे 5 कोरोना वायरस के संदिग्धों में से तीन वापस आ गए हैं। अब इनके वार्ड के बाहर पुलिस तैनात रहेगी। इसके बारे में जानकारी देते हुए नागपुर पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक एस सूर्यवंशी ने कहा था कि इनमें से एक का वायरस के लिए परिणाम नेगिटिव आया था। हालांकि, अभी बाकी लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इन सभी का पता लगाएंगे और वापस अस्पताल में लाया जाएगा।
Saturday, March 14, 2020
गुड न्यूज़: क्या खत्म हो जाएगी दो दो घंटों की बिजली की आंख मिचौली!नहीं काटी जाएगी छः घंटे बिजली!!
रांची। डीवीसी के भुगतान के लिए चल रही बिजली कटौती के बीच झारखंड बिजली वितरण निगम ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को 400 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। कोषागार के जरिए फंड ट्रांसफर करने के बाद जेबीवीएनएल ने डीवीसी से बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि समझौते के मुताबिक जेूबीवीएनएल ने फौरी तौर पर तय राशि का भुगतान कर दिया है। ऐसे मेें डीवीसी भी तत्काल लोड शेडिंग और कटौती बंद कर आपूर्ति को तत्काल नियमित करे।
डीवीसी ने नवंबर 2019 तक बकाया मद में झारखंड बिजली वितरण निगम पर 4955 करोड़ रुपये का दावा ठोका है। उधर बकाया भुगतान की प्रक्रिया आरंभ किए जाने के बाद भी डीवीसी ने शुक्रवार को बिजली कटौती समाप्त नहीं की थी। शुक्रवार को भी धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और बोकारो के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से लोग त्रस्त रहे। जगह-जगह इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी हुए।किन्तु डीवीसी द्वारा अभी भुगतान प्राप्ति अथवा प्रत्युत्तर की प्रतीक्षा बाकी है।
बढ़ रही हैं पत्रकारों पर हमले,लिलौरी मंदिर के समीप मारपीट में बेरमो के पत्रकार घायल,कतरास थाने में लिखित आवेदन पर मामला दर्ज
#धनबाद । कतरास के माँ लिलौरी मंदिर में पूजा करने के बाद एक शादी समारोह से लौटने के क्रम में करीब दो दर्जन लोगो ने मारपीट कर बांध कथारा के एक अखबार के पत्रकार पप्पू चौहान के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे पूर्व बोकारो जिले के नवाडीह में पत्रकार के साथ घटना घटी जिसमें पुलिस अधिकारी ने धौंस दिखाते हुए दैनिक हिंदुस्तान के संवाददाता को अपनी चपेट में लिया। उधर धनबाद में घायल पत्रकार ने कतरास पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।समाचार लिखे जाने तक घायल पत्रकार का इलाइज निचितपुर अस्प्ताल में चल रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कई टाके लगे है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि पप्पू चौहान पत्नी के संघ कतरास लिलौरी स्थान मंदिर से शादी समारोह से लौट रहे थे ।तभी मुख्य सड़क से पूर्व एक बारात पार्टी के सदस्यों ने तू तू मैं मैं करते हुये धक्का मुक्की व लाठी डंडा से मारपीट शुरू कर दी। लोगो ने पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिये जिसमें पप्पू को सर के अलावे शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। डॉक्टर ने बताया कि घायल को कई टाके लगे है।पत्रकार का वाहन जाइलो सांख्य जे एच् 01 बी ए -4181 को भी ता। मारपीट करने वाले लोग शिफ्ट डिज़ायर संख्या जे एच् 10 बी के 8208 पर सवार थे।मारपीट के दौरान अन्य लोगो ने भी मारपीट की।समाचार लिखे जाने तक कतरास पुलिस घायल का व्यान लेने निचितपुर अस्प्ताल पहुचे है।मारपीट करने वाला का नाम शाहिद बताया जा रहा है।
Friday, March 13, 2020
कनाडा के PM की पत्नी कोरोना संक्रमित, 14 दिन सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो को कोरोना वायरस हुआ है. गुरुवार को उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे, लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट में वो पॉजिटिव पाई गई हैं. जिसके बाद जस्टिन ट्रूडो को सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है. कनाडाई प्रधानमंत्री अब 14 दिन तक घर में ही रहेंगे और डॉक्टरों की निगरानी में ही काम करेंगे.
शुक्रवार को कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की गई है. बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ठीक हालात में हैं और उनमें कोरोना वायरस के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं.
सोफी ट्रूडो को भी अगले 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा और उनका ट्रीटमेंट जारी रहेगा. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री को उनसे अलग घर में ही निगरानी में रखा जाएगा.
कनाडा में बढ़ते कोरोना वायरस के असर की वजह से बीते दिनों ही प्रधानमंत्री ने घर से काम करना शुरू कर दिया था. जस्टिन ट्रूडो लगातार अपने घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी बैठकें ले रहे हैं. शुक्रवार को जस्टिन ट्रूडो देश को संबोधित करेंगे और कोरोना वायरस पर ताजा जानकारी देंगे.
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के दुनिया में अबतक करीब डेढ़ लाख केस सामने आ चुके हैं. कनाडा में अबतक 138 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिन्हें निगरानी में रखा जा रहा है. कोरोना वायरस की वजह से कनाडा में अभी एक ही मौत हुई है.
अगर दुनियाभर की बात करें तो अबतक दुनिया में 4960 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है. जबकि करीब डेढ़ लाख से अधिक पॉजिटिव केस पाए गए हैं. भारत में भी इस वायरस का असर बढ़ रहा है और अब तक 75 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. इस वायरस की वजह से भारत में अब तक एक मौत हुई है.
Thursday, March 12, 2020
अंजनी हत्याकांड की परतें अब उधेड़ी जाएंगी, मामला दहेज हत्या का
अंजनी हत्या काण्ड को लेकर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी कोडरमा , अनुमंडल पदाधिकारी और उपायुक्त गोपनीय शाखा में आवेदन।ज्ञात हो कि अंजनी देवी की शादी हुए मात्र 10 महीने ही हुए थे और 2 मार्च 2020 को उनके ससुराल वालों ने इसकी हत्या कर दी। अंजनी के माता पिता का कहना है कि दहेज को लेकर हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही उनका देवर का भी का इसके प्रति बुरा नजर था। और घटना स्थल पर आपत्तिजनक कई सामान भी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया ।जिससे जाहिर होता है कि अंजनी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई ।इसकी सूचना ट्विटर के माध्यम से रणधीर कुमार राणा के द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया। जिनको संज्ञान में लेते हुुए डीसी और एसपी कोडरमा को जांच के आदेश दिए गए।पर अभी तक कुछ खुलासा नहीं हो पाया। परिजन के द्वारा मरकच्चो थाना में कांड संख्या 13/2020 के साथ शिकायत दर्ज किया गया। परन्तु 9 दिन में प्रशासन के द्वारा मात्र एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव , समाजसेवी राजकुमार पासवान, रणधीर कुमार राणा, राजेश राणा, चंदन मोदी उपस्थित थे।
गोड्डा पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी सह समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया
आज दिनांक-12.03.2020 को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया! अपराध गोष्टी समीक्षा के क्रम में सभी पुलिस निरीक्षक/थाना/ओoपीo प्रभारी एवं सभी कार्यालय प्रभारी द्वारा माह में किये गए कार्यो की समीक्षा की गयी तथा सभी थाना/ओ0पी0 को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने थाना के सभी बैंक प्रबंधक से संपर्क स्थापित कर बैंकों/ए0टी0एम0 की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखें, साईबर क्राइम पर फोकस, नये यातायात नियमों का अनुपालन, लंबित कांड, वारण्ट, पासपोर्ट , चरित्र , का निष्पादन में तेजी लाने तथा डायल 100 गोड्डा के कार्यो की समीक्षा, CCTNS के तहत सभी Online FIR को भरना, ट्रायल कांड की समीक्षा, हाईवे पेट्रोलिंग, अवैध जुआ, अवैध शराब एंव जिला/राज्य/अन्तर्राजीय जिला के अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा । जिसमें NBW के निष्पादन, अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी एवं समय समय पर वाहन चेकिंग लगाकर काले शीशे का फिल्म उतरवाना सुनिश्चित करेंगे, हाट बाजार में लगने वाले वाहनों को पार्किंग में लगवाएंगे, मोटरसाइकिल में डबल लॉक लगवाने हेतु प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे तथा इसका दृढ़तापूर्वक अनुपालन करनें का निर्देश दिया गया । जिला अंतर्गत चल रहे अवैध बालू एवं कोयला के उत्खनन तथा परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु DMO/DTO को सहयोग करने का निर्देश दिया गया तथा अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। थाना में जप्त बालू/गिट्टी/कोयला को नीलामी कराने हेतु न्यायालय के माध्यम से प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने थाना क्षेत्र के हाट बाजार/भिड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्ती (Foot Petroling) करायेंगे, जिससे पुलिस के कार्य को प्रभावी बनाने एंव पुलिस के प्रति जनता पर विश्वास को बढाया जा सकेगा। अपने-अपने थाना के चेम्बर को ठीक-ठाक करने एवं थाना परिसर का साफ़-सफाई करना सुनिश्चित करायेंगे। थाना की ओर से गुजरने वाले राहगीरों के लिए थाना गेट के सामने 2-2 घड़े में ठंडा शीतल जल की व्यवस्था करेंगे। साथ ही थाना में आने वाले फरियादियों को बैठाकर उनको ठंडा शीतल जल पिलायेंगे तथा उनकी समस्याओं को ठीक से सुनने के पश्चात अग्रतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
डीवीसी का 4995 करोड़ बकाया, 18 घंटे पावर कट, बीएमसीसी ने की आपातकालीन बैठक
धनबाद।
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के कमांड क्षेत्र हजारीबाग, चतरा, धनबाद, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और गिरिडीह में हर दिन 18 घंटे का पावर कट से जनता त्राहि-त्राहि है। बिजली कटौती के मद्देनजर डीवीसी के कमांड क्षेत्र वाले इन सात जिलों में हाहाकार मचा है। डीवीसी ने राज्य सरकार पर लगभग 4995 करोड़ रुपये की बकाया राशि के भुगतान को लेकर झारखंड के अपने कमांड एरिया में चरणबद्ध तरीके से 18 घंटे बिजली कटौती करनी शुरू कर दी है।
18 घंटे बिजली कटौती की समस्या को लेकर आज बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कार्यकारिणी समिति की आपातकालीन बैठक की।
बैठक में चेंबर के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने कहा कि दिन में 18 - 18 घंटे बिजली कटौती से उद्योग, व्यापार के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा यहां के कोयला और पानी से दूसरे शहर और राज्य रोशन हो रहे हैं और यहां की जनता की घोर उपेक्षा का सामना कर रही है। उन्होंने कहा बिजली विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है और समस्या का तत्काल निवारण करने का आग्रह किया है।
सचिव प्रमोद गोयल ने कहा कि बिजली समस्या की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उपभोक्ता नियमित रुप से बिजली विपत्र का भुगतान करती है। डीवीसी और सरकार के बीच भुगतान के संबंध में जो भी पेंच है, उसका हल सरकार को शीघ्र निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि चेंबर हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ा है। इस गंभीर मुद्दे पर भी चेंबर शांत नहीं रहेगा। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो चेंबर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि डीवीसी द्वारा 18 घंटे का पावर कट सुनियोजित साजीश के तहत किया जा रहा है। इस विकट परिस्थिति का ठिकरा सरकार और डीवीसी एक दूसरे पर फोड़ रहे हैं। इस समस्या से उपभोक्ताओं का लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा बिजली कटौती से जहां उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं वहीं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि डीवीसी को स्पष्ट रूप से संदेश देना होगा कि झारखंड में प्लांट है तो झारखंड की जनता की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
बैठक में लोकेश अग्रवाल, सुदर्शन जोशी, संजय लोधा, सुशील नारनोली, संदीप मुखर्जी, नितीन पटेल सहित अन्य सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रकट किए।
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...







