Tuesday, May 5, 2020

भारतीय खाद्य निगम के सलाहकार ने कहा,गरीबों को दुखी होने की जरूरत नहीं, झारखंड में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान उपलब्ध है




#गिरिडीह।कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीन महीने का अतिरिक्त राशन देने का काम किया है। वहीं मुफ़्त में 5 kg चावल एंव NAFED के द्वारा दाल भी दिया जा रहा है।
उक्त बातें भारतीय खाद्य निगम सलाहकार समिति,भारत सरकार के सदस्य राजकुमार राज ने बताया।
श्री राज ने कहा कि हमारे माननीय मंत्री रामबिलास पासवान के लगातार प्रयास से केंद्र सरकार ने पंजाब- हरियाणा से लाखों मेट्रिक टन अनाज देश के पुरे राज्य को उपलब्ध करा रही है।
यहां तक कि यह सरकार पानी जहाज से लक्षद्वीप तक खाद्यान पहुंचाने का कार्य कर रही है।
श्री राज ने कहा कि किसी भी गरीब को दुखी होने की जरूरत नहीं है झारखंड में भी पर्याप्त मात्रा में खाद्यान उपलब्ध कराया गया है। डोर स्टेप डिलेवरी के द्वारा सभी डीलर के पास पहुंचा दिया गया है। सभी डीलर अपनी सुविधानुसार ग्राहक को जल्द उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि एक भी गरीब भूखा नहीं रहेगा।
श्री राज ने कोविड-19 की जंग से लड़कर दूसरों की जान बचा रहे डॉक्टर, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी व् पत्रकारों को भी धन्यवाद ब्यक्त करते हुए कहा कि ये सब अपनी जान की बाजी लगाकर ऐसे विकट समय में सबों के साथ कदम से कदम मिलाकर दिन-रात मुस्तैदी से खड़े हैं व् सेवा कर रहे हैं वहीं सभी सामाजिक संस्था धन्यवाद के पात्र हैं जिनके प्रयास से लगातार गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Monday, May 4, 2020

3 CRPF Men, Civilian killed In Handwara; CISF Men Injured Elsewhere


3 CRPF Men, Civilian killed In Handwara; CISF Men Injured Elsewhere

JB SINGH.#Srinagar: Three paramilitary CRPF personnel and a civilian were killed in a brief gunfight at Wangam area of Qaziabad Handwara in north Kashmir’s Kupwara district on Monday.
Reports quoting official said that militants attacked 92 battalion CRPF (A Coy) party at Wangam at around 5:32 pm. In the attack, two CRPF men were killed on the spot while two others suffered injuries in the shootout with of them succumbing to the injuries later. Both the injured were shifted to hospital where one among them succumbed on the way, they said.
The paramilitary troopers retaliated and the exchange of fire continued for around five minutes, they said.
As the guns fell silent, one more body was spotted near the shootout site and investigations have been launched to ascertain whether the body is that of a civilian or someone else, they said.
PRO CRPF Pankaj Singh told a local news agency that militants attacked the CRPF party at Wangam. “In the attack, three CRPF men were killed, two of them on the spot and another on way to the hospital,” he said, adding one more CRPF personnel has been hospitalized.
Regarding the body found near the spot, PRO said that there is a question mark about him as no weapon was found from him. Sources said that he was civilian.

मौसम विभाग की चेतावनी: अगले पांच दिनों तक राज्य के कई इलाकों में वज्रपात, बारिश व तेज हवा




झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. अगले चार दिनों तक राज्य के कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और मेघ गर्जन के साथ कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है.मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक बारिश होगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो यह सिलसिला 4 मई से 9 मई तक चलता रहेगा. झारखंड के अलग-अलग हिस्‍सों में 4 मई से लगभग रोज तेज हवाएं, आंधी, वज्रपात और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना बनी हुई.

मेघ-गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की होगी बारिश

_पहले भी मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी किया था और कहा था कि आने वाले दिनों में मौसम खराब रहेगा. विभाग ने कहा था कि रांची गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो और धनबाद समेत कई अन्य जिलों में मौसम बदलने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, मेघ-गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वज्रपात भी हो सकता है.30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि झारखंड में अगले 3-4 दिनों के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. 4 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना जतायी गई है।

_*बिहार व झारखंड के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अनुमान*

_एक नया पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी उत्तर भारत में आ रहा है. यह सिस्टम उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे भागों पर पहुंच गया है. जिससे एक दिन के अंतराल के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है. मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है.मौसम में यह नया बदलाव एक नये पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने और इसके आगे बढ़ते हुए देश के उत्तरी राज्यों में आने की वजह से होगा. वहीं, मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड के कई जिलों में अगले तक बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा.

_रुक-रुक कर पूरे राज्य में बारिश होती रहेगी. जिले में 4 मई को आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. साथ ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

संगीता तलवार के नेतृत्व में बीन स्टार वेलफेयर ट्रस्ट के स्वयसेवकों ने करीब साढ़े सात सौ प्रभावित असहायों को राहत सामग्री वितरित किए


#दिल्ली।बीनस्टार वेलफ़ेअर की टीम द्वारा लगभग पाँच सौ लोगों को नक्षत्र एडवरटाईज़िंग व टीसी शर्मा के सौजन्य से लॉक डाउन के कारण प्रभावित असहाय लोगों को लगातार भोजन सामग्री बाँटे जा रहे हैं।जिसमें हंसराज हंस, सांसद,चारधाम सोसाइटी व श्याम मित्र मंडल की महत्ती भूमिका रही है।
बीन स्टार वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता तलवार ने बताया कि गत श्रमिक दिवस के मौके पर भी 250 असहाय लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भोजन वितरित किया गया।साथ ही इस मौके पर चाय बनाने की सामग्रियां भी प्रवासी मजदूरों को दिए गए।
इस कार्य में आशा ,रमोती ,गायक पल्लवी तलवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा जो उन्होंने कड़कती धूप में भी इस पुनीत कार्य में डटे हुए हैं। बीन स्टार के इस पवित्र कार्य की लोग मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं।

Sunday, May 3, 2020

अन्य राज्यों में लॉक डाउन के कारण फंसे लगभग 15 हज़ार लोगों को जिला प्रशासन ने दिलायी मदद



#गया।
रिपोर्टः
दिनेश कुमार पंडित
बिहार के जिला गया में
कोविड 19 वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे हुए गया के 15000 लोगों को वहाँ के जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने वांछित मदद दिलाई।
मसलन उत्तर प्रदेश, ग़ाज़ियाबाद के जिला पदाधिकारी द्वारा पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी गया सूचित किया गया है कि गया ज़िला के कुछ व्यक्तियों/नागरिकों जो ग़ाज़ियाबाद में फसें हुए हैं, जिनके लिए भोजन, राशन, स्वास्थ तथा अन्य मूलभूत आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने की अपेक्षा है। जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने उन सबों को सुखा राशन एवं वांछित मदद करने का अनुरोध किया और तदुपरांत नगर मजिस्ट्रेट, ग़ाज़ियाबाद को ज़िलाधिकारी, ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा संबंधित सभी व्यक्तियों को मदद उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशन के आलोक में नगर मजिस्ट्रेट, ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा सभी संबंधित को वंचित मदद उपलब्ध कराई गई एवं इसकी संपुष्टि हेतु पत्र प्रेषित कर बताया गया कि बिहारी निवासी *श्री सोनू कुमार*, कड़कड़ मॉडल, मंगल बाजार, साहिबाबाद, ग़ाज़ियाबाद, मो०-7011904826/श्री रामलखन यादव, मोहननगर मझान, साहिबाबाद, ग़ाज़ियाबाद, मो०-7541860131 एवं श्री रामप्रवेश यादव, सी-244, बुलंदशहर रोड, ग़ाज़ियाबाद, मो०-9693912054 को नगर मजिस्ट्रेट, ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा सूखा राशन उपलब्ध कराकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया गया।
वे सभी संतुष्ट हैं एवं उनके द्वारा अपने निवास स्थान बिहार जाने की अपील की जा रही है, जिस संबंध में उन्हें लॉक डाउन का अनुपालन करने एवं लॉक डाउन समाप्ति के उपरांत वैकल्पिक व्यवस्था होने पर जाने दिया जायेगा।
इस प्रकार लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों में रहने वाले गया वासियों ने जैसे ही गोपनीय शाखा, गया में मदद की गुहार लगाई। जिला पदाधिकारी, गया द्वारा संबंधित राज्य के संबंधित जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर उन लोगों को सूखा राशन एवं अन्य वांछित मदद उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया जाता रहा और गया के तकरीबन 15000 लोगों को इस तरह मदद दिलाई गयी।

लॉक डाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए लोगों के आवागमन हेतु लिंक हुए जारी

देश के विभिन्न राज्यों/प्रदेशों/स्थानों में फंसे हुए लोगों के आवागमन हेतु निम्न लिंक जारी की गई:- महाराष्ट्र से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें।
https://covid19.mhpolice.in/registration

राजस्थान से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें।
https://epass.rajasthan.gov.in/login;jsessionid=15DEDF97244B6DA52ED6AB0AB801E526

चेन्नई से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें।
http://covid19.chennaicorporation.gov.in/c19/travel_pass/travel_reg.jsp

मध्य प्रदेश से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://mapit.gov.in/covid-19/

उत्तराखंड से आने के लिए, निम्न लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://www.bgsbuniversity.org/wp-content/uploads/2020/04/uttrakhand-epass-details.jpg

पश्चिम बंगाल (कोलकाता) से आने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://coronapass.kolkatapolice.org/

दिल्ली से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://epass.jantasamvad.org/epass/relief/english/

गुरगांव से आने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://onemapggm.gmda.gov.in/movementpassggm/admin/Register

निम्नलिखित लिंक पर हरियाणा से आने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
https://saralharyana.gov.in/

नीचे दिए गए लिंक पर पंजाब से आने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
https://epasscovid19.pais.net.in/

गोवा से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://goaonline.gov.in/Public/UserRegistration_af

हिमाचल प्रदेश से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
http://covidepass.hp.gov.in/apply-for-e-pass/

तमिलनाडु से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://epasskki.info/

केरल से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://pass.bsafe.kerala.gov.in/

बिहार से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://serviceonline.bihar.gov.in

कर्नाटक से आने के लिए निम्न लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://kspclearpass.mygate.com/signup

बेंगलुरु से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mygate.express&hl=en

उत्तर प्रदेश से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://www.bgsbuniversity.org/up-epass-online-apply-status-lockdown/

झारखंड से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
http://164.100.59.117/public/index.php

असम से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
http://103.8.249.88/applyonline/index.php/gatepasscontrol/applycaronline

चंडीगढ़ से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
http://admser.chd.nic.in/dpc/Default.aspx

आंध्र प्रदेश से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://gramawardsachivalayam.ap.gov.in/CVPASSAPP/CV/CVOrganizationRegistration

उड़ीसा से आने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करें
-0674-2620200 और 1929 पर कॉल करें

तेलंगाना से आने के लिए, निम्नलिखित मेल आईडी पर मेल करें
covid19hyd@gmail.com

छत्तीसगढ़ से आने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.allsoft.corona

जम्मू और कश्मीर से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
https://serviceonline.gov.in

अंडमान निकोबार और आइसलैंड से आने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें
निकोबार जिला - https://nicobars.andaman.nic.in/about-district/whos-who/
उत्तर अंडमान - https://northmiddle.andaman.nic.in/about-district/whos-who/
दक्षिण अंडमान - https://southandaman.nic.in/whos-who/

हजारीबाग के चरही में सुबह सुबह भयंकर एक्सीडेंट,चार की हुई मौत कई घायल






झारखंड के हजारीबाग में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सामान ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े लोगों की भीड़ में घुस गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए।स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान नम्बर का मालवाहक 12 चक्का ट्रक तेज स्पीड में जा रहा था। घाटो मोड़ पर सड़क के किनारे मोड़ पर कुछ लोग खड़े थे। एकाएक ट्रक मोड पर अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गया। एकाएक हुए इस हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई।
अफरातफरी के बीच लोग भागने लगे। कुछ लोगों ने किसी तरह ट्रक के नीचे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना स्थल पर रेस्क्यू का काम जारी था। घटनास्थल की पूरी सफाई होने के बाद मरने वालों की वास्तविक संख्या का सही सही पता चल सकेगा।
मरने वालों  के नाम
बिरजू ठाकुर, दिलीप, खैनी दूकान संचालक, जानकी, गुपचुप वाला और राजेन्द्र प्रजापति।
घायलों के नाम
 देवलाल महतो,संजय सिंह, चालक और खलासी भी घायल- थाना अंतर्गत चरही चौक ले पास टेलर की चपेट में आने से चार लोगों की हुई मौत व आधा दर्जन भर लोग घायल।मिली सूचना के अनुसार हज़ारीबाग़ की ओर से जा रही टेलर अनितंत्रित हो गयी और सड़क किनारे दुकान में जा घुसी।
जिससे चौक के पास खड़े दर्जन भर से ज्यादा लोगो को अपने चपेट में ले लिया व पीछे से तेज गति में आ रही हाइवा भी टेलर से जा टकराई। जिससे घटना स्थल पर चार की मौत व आधा दर्जन लोग चालक उपचालक समेत घायल हो गए घायलों को गंभीर हालत में एच.एम.सी.एच भेजा गया। घटना स्थल पर पहुची पुलिस टेलर में फसे शवो को निकलने का प्रक्रिया जारी है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...