Wednesday, July 1, 2020

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को ले आप का राजधानी में विरोध प्रदर्शन




पेट्रोल-डीजल की कीमतें मोदी सरकार वापस ले:आम आदमी पार्टी

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने आम लोगों के लिए ज़रूरी सामान बना दिया महंगा -अजय मेहता (महानगर अध्यक्ष)

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों ने सरकारों को अमीर बना दिया है, लेकिन आम जनता पीड़ित है:यास्मिन लाल (प्रदेश संयुक्त सचिव)

रांची।आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर गाड़ी को रस्सी से खिंच कर आज फिरायालाल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के बारे में राँची महानगर अध्यक्ष अजय मेहता ने कहा कि आज आम जनता पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण महंगाई से त्रस्त है।
केंद्र सरकार की नीतियां दोहरी और जनविरोधी हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तो वह पेट्रोल और डीजल की कीमत पर छत उठाती थी।लेकिन आज स्थिति यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई है, लेकिन मोदी सरकार उद्योगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम नहीं कर रही है, जबकि आम जनता को कोरोना अवधि के दौरान एक कठिन संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की बेरूखी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय में पेट्रोल पर कुल उत्पाद शुल्क 32.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.83 रुपये प्रति लीटर है। 2014 में जब नरेंद्र मोदी सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3.56 रुपये प्रति लीटर था। इस तरह, इन लगभग छह वर्षों में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 23.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 28.27 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। मोदी सरकार द्वारा पिछले 21 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि की गई है।


प्रदेश संयुक्त सचिव यास्मिन लाल ने कहा कि केंद्र सरकार को समझना चाहिए, कोरोना संकट के दौरान पेट्रोल, डीजल की कीमत में वृद्धि के कारण फल, सब्जियां, राशन, दवाइयां सभी की कीमतें बढ़ रही हैं, इस वजह से, आम लोग इस संकट के दौरान गहरे वित्तीय समय में हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतों में आई इस तेजी का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं।

प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक शरण ने कहा कि केंद्र सरकार को राजस्व के अन्य स्रोतों को देखना चाहिए। देश के आम नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमत का लाभ मिलना चाहिए, इसलिए मोदी सरकार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेना चाहिए।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजन कुमार सिंह, वसीम अकरम, परवेज अख्तर, अरूण पाठक, अविनाश नारायण, संदीप भगत, रहुल कुमार, रेणुका तिवारी, सुनील राम, अखोरी गंगेश , अमित कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।


पब्लिक शौचालय में जड़ दिया ताला; सफाई कर्मी वेतन व रोजगार दोनों से गए, सीनियर डिप्टी मेयर के वार्ड की नाक के नीचे घटी घटना




ARVIND SINGH.चंडीगढ़। कोरोना काल मे सफाई कर्मियों को योद्धा के तौर पर पूछा जाता है। भारत सरकार स्वच्छ भारत मिशन के लिए तमाम योजनाएं बनती है।लेकिन यह सब सरकारी नियम जमीनी हक्कीत्त में खोकले साबित हो रहे है। सेक्टर 22 के शास्त्री मार्किट के समीप पब्लिक शौचलियो की देखरेख करने वाले सफाई कर्मियों के लिए पिछले दो दिन काफी भारी साबित हुए। यह कर्मी पहले ही कई महीनों से वेतन न मिलने की वजह से आर्थिक तंगी से गुजर रहे है, वही जब यह अपना वेतन मांगने के लिए ठेकेदार के पास गए तो बदले में अगले दिन वे अपने रोज़गार से भी गए।
पब्लिक शौचलिये को ताला लगा दिया गया। निगम के अधिकारी कुछ नही कर सके और यह सब वार्ड नं 3 के एरिया पार्षद और सीनियर डिप्टी मेयर रवि कांत शर्मा की नाक के ठीक नीचे हुआ। वही , मसले पर निगम के अन्य पार्षद सतीश कैंथ ने शिकायत भी भेजी है। दूसरी तरफ आरोप है कि सफाई कर्मियों पर काम पर नही आने का दवाब भी बनाया गया और उन्हें कहा गया कि अब काम का ठेका बदल गया है इस लिए काम पर न आये। ऐसे में सवाल यह उठता है कि रातो रात पब्लिक शौचलय का ठेका कैसे बदल गया ? क्या निगम की इसकी कोई जानकारी थी ,यह भी सवाल खड़ा करता है। पूरे घटनाक्रम में मार्किट के आस पास की पब्लिक और सफाई कर्मी परेशान हुए। परेशान कर्मियों को साथ लेकर सामाजिक कार्येकर्ता अरविंद सिंह बुधवार को निगम के चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह के पास लेजर गए। जिनके समक्ष सफाई कर्मियों ने अपनी परेशानी बयां की। चीफ इंजीनियर ने उन्हें आश्वासन दिया।
पिछले वर्ष निगम सदन की बैठक में पब्लिक शौचालयों की देख रेख के लिए मार्किट और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को निगम पैसा देगा। लेकिन निगम का यही पारित एजेंडा अब सवालों के घेरे में है। आज कार्यवाही में में शामिल हुए चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन इंटक के कन्वीनर राकेश कुमार महासचिव रंजीत मिश्रा सुलभ शौचालय प्रधान किरण बाला जीएमसीएच सुरक्षा कर्मचारी यूनियन प्रवक्ता अरविंद सिंह रमेश शर्मा नरेंद्र चौधरी आदि नेता शामिल हुए।

पब्लिक शौचालय में जड़ दिया ताल; सफाई कर्मी वेतन और रोजगार दोनों से गए, सीनियर डिप्टी मेयर के वार्ड की नाक के नीचे घटी घटना




चंडीगढ़। कोरोना काल मे सफाई कर्मियों को योद्धा के तौर पर पूछा जाता है। भारत सरकार स्वच्छ भारत मिशन के लिए तमाम योजनाएं बनती है।लेकिन यह सब सरकारी नियम जमीनी हक्कीत्त में खोकले साबित हो रहे है। सेक्टर 22 के शास्त्री मार्किट के समीप पब्लिक शौचलियो की देखरेख करने वाले सफाई कर्मियों के लिए पिछले दो दिन काफी भारी साबित हुए। यह कर्मी पहले ही कई महीनों से वेतन न मिलने की वजह से आर्थिक तंगी से गुजर रहे है, वही जब यह अपना वेतन मांगने के लिए ठेकेदार के पास गए तो बदले में अगले दिन वे अपने रोज़गार से भी गए।
पब्लिक शौचलिये को ताला लगा दिया गया। निगम के अधिकारी कुछ नही कर सके और यह सब वार्ड नं 3 के एरिया पार्षद और सीनियर डिप्टी मेयर रवि कांत शर्मा की नाक के ठीक नीचे हुआ। वही , मसले पर निगम के अन्य पार्षद सतीश कैंथ ने शिकायत भी भेजी है। दूसरी तरफ आरोप है कि सफाई कर्मियों पर काम पर नही आने का दवाब भी बनाया गया और उन्हें कहा गया कि अब काम का ठेका बदल गया है इस लिए काम पर न आये। ऐसे में सवाल यह उठता है कि रातो रात पब्लिक शौचलय का ठेका कैसे बदल गया ? क्या निगम की इसकी कोई जानकारी थी ,यह भी सवाल खड़ा करता है। पूरे घटनाक्रम में मार्किट के आस पास की पब्लिक और सफाई कर्मी परेशान हुए। परेशान कर्मियों को साथ लेकर सामाजिक कार्येकर्ता अरविंद सिंह बुधवार को निगम के चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह के पास लेजर गए। जिनके समक्ष सफाई कर्मियों ने अपनी परेशानी बयां की। चीफ इंजीनियर ने उन्हें आश्वासन दिया।
पिछले वर्ष निगम सदन की बैठक में पब्लिक शौचालयों की देख रेख के लिए मार्किट और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को निगम पैसा देगा। लेकिन निगम का यही पारित एजेंडा अब सवालों के घेरे में है। आज कार्यवाही में में शामिल हुए चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन इंटक के कन्वीनर राकेश कुमार महासचिव रंजीत मिश्रा सुलभ शौचालय प्रधान किरण बाला जीएमसीएच सुरक्षा कर्मचारी यूनियन प्रवक्ता अरविंद सिंह रमेश शर्मा नरेंद्र चौधरी आदि नेता शामिल हुए।

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने पहले मैगजीन कवर में एक जोड़े के रूप में, सभी के लिए रिलेशनशिप गोल सेट किया




ऋचा चड्ढा और अली काजल शायद टिनसेल्टाउन के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं, लेकिन रिचा चड्ढा और अली काजल के बारे में हम वास्तव में कितना जानते हैं? कुछ विवरण जैसे कि वे अपनी फिल्म फुकरे के सेट पर मिले और प्यार हो गया, उनकी प्रेम कहानी के बारे बात करे तोह अच्छी तरह से गुप्त रखा गया क्योंकि उन्होंने कुछ मौके को छोड़कर हमेशा लो प्रोफाइल बनाये रखा। अब, ब्राइड्स टुडे के जून-जुलाई संस्करण के लिए एक भव्य पत्रिका की शूटिंग में, दोनों कलाकार  ने इस बात की कहानी बयां की है कि वे सबसे अच्छे दोस्त से जीवन साथी कैसे बने।

अप्रैल में शादी करने वाले थे, लेकिन शादी के लिए चल रही महामारी के कारण शादी को आगे बढ़हा दिया गया।  देश के लॉकडाउन में जाने से कुछ हफ़्ते पहले, एक साथ कवर शूट में, दोनों एक खूबसूरत तस्वीर क्लिक करवाई। ऋचा हर तरह से अपने खूबसूरत लहंगे में तेजस्वी दिख रही हैं, जो दर्शाता है कितनी खूबसूरत दुल्हन के रूप में ऋचा दिखेगी। और अली अपने दुल्हे की पोशाक में शानदार लग रहे हैं।  लेकिन इन् सबसे कहीं अधिक जो हमारी आँखों आकर्षित कर रही, है वो है इनको एक साथ खुस देखना, इनकी चमकती आँखें हमारे दिल को लुभा रही है।

प्रशंसकों के लिए, इस कवर स्टोरी का मुख्य आकर्षण उनकी पूरी प्रेम कहानी की यात्रा  है।

Monday, June 29, 2020

झारखंड हाहाईकोर्ट ने बाबा मंदिर खोलने व काँवर यात्रा के लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की याचिका स्वीकार की


झारखंड हाईकोर्ट ने मंदिर खोलने व काँवर यात्रा के लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की याचिका स्वीकार की। झारखंड सरकार, ज़िलाधिकारी देवघर, पंडा धर्मरक्षािणी व बिहार सरकार को नोटिस जारी किया । अगली सुनवाई ३० जून को होगी ।

साथ ही आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने भी पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा कुछ शर्तों के आधार पर निकालने का आदेश दिया था. उसी तर्ज पर देवघर में श्रावणी मेला का आयोजन करने से संबंधित निर्देश राज्य सरकार को देने की मांग की है. प्रार्थी ने कहा कि श्रावणी मेला से करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई हैं.

हिंदू धर्मावलंबियों के लिए यह ऐतिहासिक मेला साल में एक बार लगता है, जो एक माह तक चलता है. 19वीं शताब्दी में प्लेग महामारी के समय भी श्रावणी मेला का आयोजन हुआ था. श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक किया था. यह आयोजन कभी बंद नहीं हुआ है. अनवरत चलता रहा है. इसका आयोजन नहीं होने से करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचेगी. प्रार्थी ने वैसी स्थिति में देवघर में सभी प्रकार की सावधानी के साथ सावन और भादो माह में आयोजित होनेवाले श्रावणी मेले की अनुमति देने का आग्रह किया है.

लाखों लोगों की आस्था और आजीविका का सवाल है, इसलिए जनहित याचिका दायर
गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर आमलोगों के दर्शन के लिए खुला रहे, यह मेरे जीवन का हिस्सा है. मैं आज जो कुछ भी हूं बाबा के कारण ही हूं. बाबा के प्रति मेरी अंधभक्ति है. इसलिए मुझे बाबा की पूजा के अलावा कुछ नहीं दिखता है.

उन्होंने कहा कि यदि मैं कोरोना को मानता हूं, तो साइंस को भी मानता हूं. यदि बाबा को मानता हूं, तो धर्म को मानता हूं. विज्ञान और धर्म में किसी एक का चयन करना हो, तो धर्म को चुनेंगे. बाबा मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है. लाखों लोगों की आजीविका का भी सवाल है. इसलिए हाइकोर्ट गये हैं. जनहित याचिका दायर किया गया है.

हर हर महादेव..जय बाबा बैधनाथ धाम🙏🙏

Saturday, June 27, 2020

धनबाद में लॉक डाउन 5.0 एवं अनलॉक झारखंड 2.0 में रिंग सेरेमनी हुई संपन्न




धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार आनंद अनल के के कनिष्ठ पुत्र अभिषेक आनंद वाहन वर्कशॉप के ओनर एवं शहर के जाने-माने फैशन डिजाइनर एवं नित्य प्रशिक्षिका इशिका अग्रवाल की सगाई समारोह लॉक डाउन की वजह से दो बार 26 मई व 13 जून तिथि को स्थगित हुई थी। अंततः 25 जून को जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन के करने की सहमति पर सगाई की अनुमति प्रदान की गई ।
दूल्हा दुल्हन के अलावा अतिथियों को भी इस रिंग सेरेमनी का अनुभव थोड़ा सा अलग रहा क्योंकि हॉल में प्रवेश के पूर्व इशिका एवं अभिषेक के साथ सभी अतिथियों को भी हाथ सेनीटाइज कर प्रवेश करना पड़ा। यह रिंग सेरेमनी मास्क लगाकर शहर के एक प्राइवेट बैंक्विट हॉल में हुई। दूल्हा दुल्हन के पोज फोटो भी मास्क में ही हुई। सभी एक दूसरे से शारीरिक दूरी में दिखे, दूल्हा दुल्हन के साथ भी ग्रुप फोटो में दूरी दिखा।
यह एक आदर्श सगाई समारोह भी रहा क्योंकि यह अंतर जातीय एवं दहेज मुक्त सामाजिक अनुष्ठान था।

Thursday, June 25, 2020

सीसीएल के सीएमडी ने झारखंड के मुख्य मंत्री को आपदा प्रबंधन हेतु बीस करोड़ रुपए दिए



रांची।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने मिलकर स्‍टेट डिजास्‍टर मैनेजमेंट ऑथिरिटी झारखण्‍ड के लिए 20 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने झारखंड सरकार की सराहना करते हुए कहा कि हमें राज्य सरकार की सहायता समय-समय पर मिलता रहा है। कोविड-19 से लड़ाई में सीसीएल राज्य सरकार के साथ खड़ी है। सीसीएल अपना दायित्व का निर्वहन पूरी सजगता और तन्मयता के साथ कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान 20 करोड़ रुपए के अतिरिक्त सीसीएल ने अपने कमांड क्षेत्र के 8 जिलों में स्थानीय प्रशासन को लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सीसीएल द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सीएमडी श्री गोपाल सिंह को धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रति सभी का महत्वपूर्ण दायित्व है। विपदा की इस घड़ी में सभी सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थानों को कदम से कदम मिलाकर कोविड-19 संक्रमण से निपटने के निमित्त कार्य करने की आवश्यकता है तभी हमसभी लोग कोविड-19 से जारी इस लड़ाई को जीत सकेंगे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...