Sunday, July 19, 2020

लगभग दो माह बाद मरूतानियां से पहुँचा महादेव सोरेन का शव




श्री प्रसाद सोनी।हजारीबाग
:जिले के   भेलवारा पंचायत अंतर्गत बिसूइया निवासी लालजी सौरेन के 32 वर्षीय पुत्र महादेव सौरेन का शव 52 दिनों बाद अफ़्रीका के मरूतानियां से रविवार बिसूइया पहुंचा।रांची से एम्बुलेन्स से उनके शव को बिसूइया लाया गया। बताते चलें कि पिछले 27 मई को की अफ़्रीका के मरूतानियां में मौत हो गयी थी।महादेव सौरेन वहाँ कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत था। कंपनी ने उसकी मौत के बाद मुआवजा देने में अनाकानी करने के कारणों शव मरूतानियां से भारत आने के बाद 29 जून से 20 दिनों बाद भी दिल्ली से बिसूइया नही लाया जा सका था।प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली व समाजसेवी महेन्द्र कुमार कंपनी से लगातार दूरभाष पर मुआवजा को लेकर किये गये प्रयास से मृतक के परिजनो को कंपनी के द्वारा 6 लाख पचास हजार रूपये का बैंक ड्रफ्ट व 25 दिनों के अंदर पांच लाख रूपये की बीमा राशि व सैलेरी की राशि कंपनी के द्वारा दी जायेंगी।इसके अलावा कंपनी ने अंतिम संस्कार के लिए 55 हजार रूपये दी हैं।महादेव सौरेन अपने पीछे पत्नी मंजू देवी, बेटी सविता कुमारी(11), रविवंती कुमारी (08), प्रमिला कुमारी और एकलौता पुत्र हेमंत सोरेन(05)को छोड़ गया है।इस मौके पर भाजपा के सक्रिय सदस्य हिरामन महतो ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे परिवारों को सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए।वहीं शव को रिसीव करने रांची पहुंचे सिकन्दर अली ने कहा कि विदेशों में रोज़ी रोटी कमाने जाने वाले झारखंड के नौजवान की फजीहत में पड़ने व मौत के मुँह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं हैं।इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी हैं।इसलिए ऐसे विकट परिस्थितियों में सरकार को प्रवासी मजदूरों की पलायन रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए।झारखंड ट्रांसमिशन एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल महतो,भाजपा युवा नेता संतोष कुमार समेत दर्ज़नों लोग  मौजूद थे।

दिल्ली की बारिश बरपा रही है कहर, 10 घरों को बहा ले गया नाला



*_देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बारिश ने कहर बरपा दिया है। ये बारिश राहत से ज्यादा लोगों के लिए आफत बनकर आई है। दिल्ली में रविवार (19 जुलाई) को बारिश की पानी का ओवरफ्लो इतना ज्यादा हो गया कि नाले से 10 घर बह गए। ये 10 घर झुग्गियों के पास बने हुए थे। ये हादसा आईटीओ (ITO) के पास अन्ना नगर में हुआ है। इस घटना के वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। जो काफी डरावना है।_*

*_सामने आई वीडियो में लोगों के चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।_*

*_लोग चिल्ला रहे हैं घरों को खाली कर दो। इन झुग्गियों से थोड़े दूर पर ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का हेडक्वॉर्टर बन रहा है।_*

*_मिंटो रोड ब्रिज के नीचे बारिश के पानी में डूबने से हुई 60 वर्षीय ऑटो ड्राइवर की मौत_*

*_देश की राजधानी दिल्ली में मिंटो रोड ब्रिज के नीचे रविवार (19 जुलाई) को एक 60 वर्षीय ऑटो ड्राइवर की बारिश के पानी में डूबकर मौत हो गई है। दिल्ली में मिंटो रोड ब्रिज के नीचे बारिश के जमा पानी में एक शव तैरता हुआ मिला रविवार (19 जुलाई) की सुबह मिला है। नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक ट्रैकमैन ने शव को बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मृतक शख्स की पहचान 60 वर्षीय कुंदन के रूप में हुई है, वो सुबह कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था। उसने अंडरपास (मिंटो रोड अंडरपास) से अपना वाहन निकालने की कोशिश की जहां पानी भरा था। ऐसा लगता है कि डूबने से उसकी मौत हुई है। बाहरी चोट का कोई निशान नहीं है।_*

*_दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा- मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है_*

*_दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है। आज सुबह से ही मैं एजेंसियों के संपर्क में था और वहां से पानी हटाने की प्रक्रिया मॉनिटर कर रहा था। दिल्ली में ऐसे और भी स्थानों पर हम नजर रखे हुए हैं। जहाँ भी पानी इकट्ठा हुआ है उसे तुरंत पम्प किया जा रहा हैं।_*

*_एक अन्य ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने कहा, इस साल सभी एजेंसियां, चाहे वो दिल्ली सरकार की हो या MCD की, कोरोना नियंत्रण में लगी हुई थी। करोना की वजह से उन्हें कई कठिनाइयाँ आयीं। ये वक्त एक दूसरे पर दोषारोपण का नहीं है। सबको मिल कर अपनी जिम्मेदारियां निभानी है। जहां जहां पानी भरेगा, हम उसे तुरंत निकालने का प्रयास करेंगे।_*

Friday, July 17, 2020

झारखण्ड के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को अब रहना होगा 14 दिन क्वारंटाइन, आने से पहले कराना होगा सरकार के वेबसाइट पर पंजीकरण




झारखण्ड आनेवालों के लिए होम क्वारंटाइन अनिवार्य, नहीं तो प्रशासन करा देगा पेड क्वारंटाइन
सरकार ने जारी की नयी गाइडलाइन

झारखण्ड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने नयी गाइडलाइन जारी की है। यह गाइडलाइन यात्रा कर झारखंड आने-जाने और इससे जुड़े लोगों पर लागू होगी। नयी गाइडलाइन 20 जुलाई से लागू होगी। बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ही बड़े कदम उठाने की बात कही थी। इसके बाद शुक्रवार को गृह, कारा और आपदा प्रंबधन विभाग ने यह गाइडलाइन जारी की है।

गाइडलाइन की मुख्य बातें :-
झारखण्ड आने या जाने के दौरान कोई भी व्यक्ति चाहे वह हवाई, रेल या सड़क मार्ग से यात्रा करता है, तो उसे झारखंड सरकार की वेबसाइट पर पूरी जानकारी देनी होगी।
ऐसे सभी लोग जो झारखण्ड आयेंगे, उन्हें 14 दिन का होम क्वारंटाइन होना पड़ेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी सभी गाइडलाइनों का पालन करना अनिवार्य होगा।
जिला प्रशासन ऐसे लोगों पर नजर बना कर रखेगा। प्रशासन की यह जिम्मेदारी होगी कि यात्रा कर झारखण्ड आये व्यक्ति होम क्वारंटाइन के सभी नियमों का पालन करें।
अगर जिला प्रशासन को लगेगा कि यात्रा कर झारखण्ड आया व्यक्ति होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन नहीं कर रहा है, तो प्रशासन उसे सरकारी या पेड क्वारंटाइन सेंटर में डाल सकता है।
यह गाइडलाइन कमर्शियल वाहनों के ड्राइवर, खलासी, कार्गों गतिविधि, एयरलाइन के स्टॉफ, झारखण्ड से यात्रा कर एक राज्य से दूसरे राज्य में जा रहे लोगों और केंद्र सरकार के वैसे कर्मी जो सरकारी काम से यात्रा कर रहे हैं, उन पर लागू नहीं होगा। उन पर पहले से स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा बनाये गये नियम लागू होंगे, जो 24 मई 2020 को बनाये गये थे।
यह गाइडलाइन उन लोगों पर भी लागू नहीं होगी, जो झारखण्ड के नहीं हैं और झारखण्ड में व्यापार या कार्यालय के काम से आये हों और तय समय में वापस हो गये हों।
राज्य सरकार को किसी भी व्यक्ति में अगर कोरोना के लक्षण पाये जाने का संदेह होगा, तो केस को आधार बना कर सरकार उस व्यक्ति को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन करा सकती है।
रेलवे और एयरलाइंस को परिवहन विभाग की तरफ से मांगे जाने पर सारी जानकारियां देनी पड़ेंगी।
गाइडलाइन का कोई भी व्यक्ति उल्लंघन अगर करता है, तो उस पर डिजास्टर मैनजमेंट एक्ट-2005 के सेक्सन 51-60 साथ ही आइपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जायेगी. ये सभी आदेश 20 जुलाई से लागू होंगे।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाफल में जी• एस• पब्लिक स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन



अनुप कु पांडेय।
कोडरमा - जिले में जी• एस• पब्लिक स्कूल डोमचांच के बच्चों ने सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया । सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में स्कूल के कुल 32 बच्चे सम्मिलित हुए। जिसमें   छात्र  रितिक  कुमार ने 92.2% अंक लाकर विद्यालय टॉपर बने । विद्यालय के टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों में  रितिक कुमार 92.2% आदित्य  पाण्डेय 90.8%  आलिया तबस्सुम  88.6%

अंकित कुमार 80.8%  शिवम कुमार 77.6%  आवेज अंसारी 77.6%  वसीम अकरम 75.2 % काजल कुमारी 74.6%  उत्तम कुमार 73.6% है। वही स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छा नंबर लाया जिसमें गुनगुन कुमारी 73.2%  ,विक्रम कुमार 70.4% ,बादल कुमार 70%, खुशी मोदी 69.8%, कुमकुम कुमारी 69.6%,  नंबर लाकर  जिला तथा विद्यालय का नाम रोशन किया।  विद्यार्थियों के इस शानदार सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रदीप कुमार सिंह, निदेशक नितेश कुमार ,उप निदेशक नीरज कुमार ,  प्राचार्य महेश कुशवाहा, अकाउंटेंट गुलाब चंद्र शाह , तथा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यालय के निदेशक नितेश कुमार ने  कहां की  बच्चों व शिक्षकों की कड़ी परिश्रम का प्रतिफल है । विद्यालय के निर्देशक  नितेश  कुमार ने कहा कि भविष्य में और इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए  इससे भी अच्छा प्रतिफल देने की कोशिश करूंगा । बच्चों की शानदार प्रदर्शन से अभिभावक भी बहुत खुश नजर आए और उन्होंने विद्यालय परिवार को उनके बच्चों के उच्च कोटी की शिक्षा देने के लिए विद्यालय  परिवार के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और उनका उत्साह बढ़ाया ।

Tuesday, July 14, 2020

झारखंड में मंगलवार को 18 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया

रांची : झारखंड में मंगलवार को 18 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इनमें रांची उपायुक्त राय महिमापत रे भी शामिल हैं. छवि रंजन को रांची का नया डीसी बनाया गया है.


इन 18 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला:
छवि रंजन - कृषि निदेशक - रांची डीसी
मनीष रंजन - प्रतिक्षारत - कोल्हान आयुक्त
राजेश कुमार शर्मा - प्रतिक्षारत - सचिव सूचना प्रोद्योगिकी एवं ई गर्वनेंस
के श्रीनिवासन - प्रतिक्षारत- प्रभारी सचिव खान एवं भूत्तव विभाग
राजेश कुमार पाठक- विषेश सचिव कृषि पशुपालन - गढ़वा डीसी
चितरंजन कुमार - पशुपालन निदेशक - साहेबगंज डीसी
दिलीप टोप्पो - संयुक्त निर्वाचन आयुक्त - लोहरदग्गा डीसी
शिशिर कुमार सिन्हा - आयुक्त - आदिवासी कल्याण - गुमला डीसी
राजेश सिंह - विशेष सचिव उच्च शिक्षा - बोकारो डीसी
कमलेश्वर प्रसाद सिंह - नगर आयुक्त हजारीबाग - देवघर डीसी
उमाशंकर सिंह- परियोजना निदेशक - धनबाद डीसी
सूरज कुमार - खूंटी डीसी - जमशेदपुर डीसी
शशि रंजन - गुमला डीसी - पलामू डीसी
दिव्यांशु झा - संयुक्त सचिव योजना सह वित्त - चतरा डीसी
सुशांत गौरव - निदेशक उच्च शिक्षा - सिमडेगा डीसी
फैज अक अहमद - परिवहन आयुक्त - जामताड़ा डीसी
भोर सिंह यादव - वाणिज्य कर आयुक्त - गोड्डा डीसी
शशि रंजन - कारा महानिरीक्षक - खूंटी डीसी

बॉडीगार्ड को कोरोना होने के बाद धनबाद के सांसद का घर सील, बनाया गया कंटेनमेंट जोन



सांसद पीएन सिंह के बॉडीगार्ड को कोरोना हुआ है। बॉडीगार्ड उनके कैंपस में बने कमरे में रहता था। संक्रमण को रोकने के लिए सांसद का घर सील किया गया है। ...

धनबाद।

धनबाद के सांसद पीएन सिंह को कोरोना नहीं हुआ है लेकिन उनके घर को महामारी का केंद्र (AP Center) चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। साथ ही उनके घर को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। यह सब सांसद के बॉडीगार्ड को कोरोना होने के बाद प्रशासनिक कवायद के रूप में की गई है। अब सांसद और उनके परिवार के लोग 14 दिन तक घर में ही रहेंगे। धनबाद संसदीय क्षेत्र के तहत धनबाद और बोकारो जिले की जनता भी अपने जनप्रतिनिधि से नहीं मिल पाएगी। हालांकि फोन पर लोग सांसद सिंह के बात कर सकते हैं। 



सांसद के बॉडीगार्ड की कोरोना जांच रिपोर्ट सोमवार को आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बाॉडीगार्ड को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। दूसरी तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सांसद के धनसार स्थित आवास को सील कर दिया है। मंगलवार को एसडीएम राज महेश्वरम ने धनसार जाकर आवास सील करने की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सांसद के घर पर बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी। चूंकि जनप्रतिनिधि के घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहा है। यहां कोरोना का मरीज मिला है। लोगों में संक्रमण की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। 

बॉडीगार्ड के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सांसद और उनके परिवार के सभी लोगों की एहतियातन कोरोना जांच की जाएगी। हालांकि हाल में ही सांसद ने कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट निगेटिव था। सांसद के आवास को सील करने के साथ ही कंटेनमेंट जोन चिह्नित किया गया है। इस इलाके में कर्फ्यू लगेगा।

Monday, July 13, 2020

धनबाद: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खून से लिखा-I LOVE YOU



धनबाद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

धनबाद: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर डीसी कॉलोनी के रहने वाले 25 वर्षीय सत्य प्रकाश पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. फिलहाल प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का यह मामला प्रतित हो रहा रहा है. सत्यप्रकाश पांडेय का शव उसके घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला है. पड़ोस के रहने वाले ज्योतिष नाम का युवक डयूटी जाने के लिए घर से निकला. सत्यप्रकाश के घर की खिड़की का एक पल्ला खुला हुआ था. इसमें से ज्योतिष को लटकता हुआ दूर से दिखाई दिया. पास जाकर देखने पर मालूम हुआ कि सत्यप्रकाश फांसी के फंदे से झूल रहा है. ज्योतिष के द्वारा मामले की सूचना पूर्व पार्षद जय कुमार को दी गई.

पुलिस को सूचना देने के बाद जय मौके पर पहुंचे. थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घर का दरवाजा बंद था. बरामदे और जिस कमरे में सत्यप्रकाश ने फांसी लगाई थी. पुलिस ने एक युवक को दीवार फांदकर घुसने को कहा. युवक ने घर में घुसने के बाद दरवाजा खोला, फिर पुलिस और अन्य लोग अंदर गए. फांसी के फंदे से उतारने तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी मौके से बरामद किया है. जिसमें खून से पहले आई लव यू लिखा हुआ है. उसके बाद रेड पेन से एक लड़की से प्यार की पूरी दासतां लिखी हुई है. उसने लिखा है कि अब वह अपना सिम तोड़कर फेंक रहा है.सुसाइड नोट एकतरफा प्यार में आत्महत्या की कहानी कह रहा है. पुलिस सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा चुका है. पूर्व पार्षद जय कुमार ने बताया कि मृतक अकेले रहता था. पूरा परिवार सासाराम में रहता है. मृतक के पिता वशिष्ठ पांडेय सेल कंपनी में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं. बताया जा रहा कि मृत युवक मोहल्ले की किसी लड़की से प्यार करता था. लड़की उसके इस प्यार को इनकार कर रही थी. मृत युवक नशे का आदि था. हमेशा वह कई तरह की नशीली चीजों का सेवन किया करता था. जिस कारण वह हमेशा नशे में धुत रहता था. कुछ दिनों पहले एक दुकान में चोरी करते हुए पकड़ा भी गया था. इन्ही कारणों से लड़की उसके प्यार को स्वीकार कर नहीं कर रही थी.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...