Friday, August 7, 2020

दुबई से आया एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान कोझिकोड रनवे पर उतरते वक्त फिसला




केरल के कोझिकोड रनवे पर शुक्रवार की रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते वक्त फिसल गया। फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में चला गया। हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बट गया और उसमें आग लगने की भी खबर आ रही है। हादसे के बाद 10 से अधिक एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं।केरल की कोनडोट्टी पुलिस के मुताबिक, दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया फ्लाइट (IX-1344) कारीपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त रात 7 बजकर 45 पर फिसल गई। ताजा सूचना के अनुसार, इसका पायलट की मौत हो गई है। इस बारे में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

विहिप व बजरंग दल के स्थापना दिवस समारोह को ले वरुण कुमार की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से हुई बैठक


श्रीप्रसाद सोनी।
हजारीबाग। जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के एनएच -100 बगोदर-विष्णुगढ़ मार्ग पर स्थित अतिथि सत्कार होटल में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की एक बैठक हुई। बैठक हजारीबाग जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक के मुख्य अतिथि विहिप व बजरंग दल के प्रांतीय संगठन मंत्री देवी सिंह जी व सुदर्शन भगत की गरिमा मय उपस्थित में संपन्न हुई। शुक्रवार को विष्णुगढ़ पहुंचे प्रांतीय संगठन मंत्री देवी सिंह को जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार द्वारा हनुमान चालीसा व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।बैठक वैदिक मंत्र ओम की ध्वनि के उच्चारण व जय श्री राम के जयघोष के साथ प्रारम्भ हुआ।
बैठक में संगठन का विस्तार करने व आगामी सोमवार को विहिप व बजरंगदल स्थापना दिवस व आगामी 14 अगस्त अखंड भारत स्थापना दिवस मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं विष्णुगढ़ प्रखंड में संगठन की मजबूती के लिए विस्तारीकरन पर जोर दिया गया। बैठक के बाबत विहिप व बजरंग दल के रिक्त पड़े पदाधिकारियों के स्थान पर चयन कर संगठन मंत्री देवी सिंह जी के द्वारा पदभार सौंपा गया। शुक्रवार को संगठन में पदभार ग्रहण करने वाले संगठन के पदाधिकारियों में संरक्षक विनोद सिंह, कार्याध्यक्ष मनोज सोनी, उपाध्यक्ष अनुभव भारती, विधि प्रमुख शैलेन्द्र कुमार पाठक, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश महतो, प्रकाश महतो, बजरंग दल के संयोजक बैभव प्रकाश राणा व अखाड़ा प्रमुख कृष्णा साव शामिल थे। संगठन के मंत्रीयों पदाधिकारियों व सदस्यो द्वारा 5 अगस्त को राम लला मंदिर निर्माण हेतू भूमि पूजन की ख़ुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला कर हर्ष जताया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से
प्रखन्ड अध्यक्ष शंकर सोनी, मंत्री सिकन्दर साव, सह मंत्री ओमकार नाथ शर्मा, सह संयोजक पियुश लाल, शंकर कसेरा, गौ रक्षा प्रमुख प्रकाश महतो, सत्संग प्रमुख विशाल कश्यप, छात्र प्रमुख बब्लु गुप्ता, धर्मेन्द्र कसेरा, अनुज रवानी, शिवम पान्डेय, शुभम कुमार आदि सम्मिलित थे।

Thursday, August 6, 2020

कोलकाता में भाकपा (मार्क्सवादी) नेता श्यामल चक्रवर्ती की कोरोना वायरस से मौत

श्यामल चक्रवर्ती को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. श्यामल चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल में ज्योति बसू की सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर भी रहे थे।
CPM नेता श्यामल चक्रवर्ती की कोरोना वायरस से मौत
चक्रवर्ती 78 साल के थे और उन्होंने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता और ट्रेड यूनियन नेता रहे श्यामल चक्रवर्ती की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई है. चक्रवर्ती 78 साल के थे और उन्होंने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली. चक्रवर्ती को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. श्यामल चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल में ज्योति बसु की सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर भी रहे थे. बता दें कि मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी (West Bengal's C ने बुधवार को उनकी बेटी और अभिनेत्री ऊषोशी चक्रवर्ती को फोन कर श्यामल चक्रवर्ती का हालचाल जाना था।

1982 से 1996 तक तीन बार पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री रहे चक्रवर्ती को 30 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह दो बार राज्यसभा सदस्य और ट्रेड यूनियन के नेता भी रहे. पार्टी के एक नेता ने कहा, 'आज दोपहर उनका निधन हो गया. वह बीते कुछ दिन से वेंटिलेटर पर थे.' चक्रवर्ती के परिवार में उनकी बेटी ऊषासी चक्रवर्ती हैं, जो कि अभिनेत्री हैं।
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से जान गंवाने वाले चक्रवर्ती दूसरे बड़े नेता हैं. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का इस महामारी से जून में निधन हो गया था. बुधवार को विधाननगर नगर निगम के पार्षद सुभाष बोस का भी कोविड-19 के चलते निधन हो गया था।
बंगाल में अब तक 1846 लोगों की गई जान
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड-19 से 61 और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 1,846 हो गई है. आखिरी अपडेट में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस अवधि में (गत 24 घंटे में) अब तक सबसे अधिक 2,816 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिससे राज्य में महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 83,600 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार से अब तक 2,078 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस समय राज्य में 22,992 मरीज उपचाराधीन हैं. बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 24,047 नमूनों की जांच की गई. (भाषा सहित)

Wednesday, August 5, 2020

भारत को मिला श्री राम लला मंदिर,प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया भूमि पूजन व रखी आधार शिला




*जय सियाराम जय जय सियाराम*

*भूमि पूजन करा रहे पुरोहित ने मोदी से पूजन संकल्प की दक्षिणा में क्या मांगा?*

अयोध्या
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखी. मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यजमान रहे. उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहे.पीएम नरेंद्र मोदी के आधारशिला रखने के बाद पूजन संकल्प के दौरान पुरोहित ने कहा, 'किसी भी यज्ञ में दक्षिणा महत्वपूर्ण होती है. दक्षिणा तो आज इतनी दे दी गई कि आज अरबों आशीर्वाद प्राप्त हो रहे हैं. भारत तो हमारा ही है, उससे उपर और कुछ दें. कुछ समस्याएं हैं, उन समस्याओं को दूर करने का संकल्प तो लिए हुए हैं, 5 अगस्त में कुछ और जुड़ जाए तो भगवान की कृपा होगी.
कोरोना संकट के कारण यजमान यानी पीएम नरेंद्र मोदी और पूजा करा रहे पंडितों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया. इसके साथ ही अन्य अतिथि भी सामान दूरी बनाकर बैठे. श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पूजा से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला का दर्शन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने साष्टांग होकर रामलला से आशीर्वाद लिया.खास बात है कि भूमिपूजन उस जगह पर किया जा गया, जहां रामलला विराजमान थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ शिलाओं को रखकर राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखी. इस ऐतिहासिक पल के गवाह 175 साधु-संत बने. कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर के जरिए अयोध्या के साकेत कॉलेज में पहुंचे. इसके बाद उनका काफिला सीधे हनुमानगढ़ी में पहुंचा. पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान हनुमान का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया. इस दौरान पीएम मोदी को पगड़ी और मुकुट पहनाया गया


*ममता ने विविधता में एकता की अपील की*
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर विविधता में एकता की अपील की. बनर्जी ने ट्वीट किया कि देशवासियों को सदियों पुरानी विरासत को अंतिम सांस तक बरकरार रखना चाहिये.

*PM मोदी का संबोधन:* भगवान राम के अस्तित्व को मिटाने की कोशिशों के बावजूद वह आज भी हमारे हृदय में रहते हैं और वह हमारी संस्कृति का आधार हैं. राम मंदिर के निर्माण से समूचे अयोध्या क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा.

*PM मोदी का संबोधन:*
भारत अयोध्या में सुनहरा अध्याय रच रहा है, मंदिर के साथ इतिहास खुद को दोहरा रहा है. टेंट के नीचे रहे रामलला का अब भव्य-दिव्य मंदिर बनेगा, स्वतंत्रता आंदोलन की तरह रहा राम मंदिर आंदोलन, 130 करोड़ भारतीयों को नमन करता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन के दौरान श्री राम मंदिर के प्रांगण में पारिजात का पौधा लगाया. कहा जाता है कि पारिजात वृक्ष को देवराज इंद्र ने स्वर्ग में लगाया था. इसके फूल सफेद रंग के और छोटे होते हैं. ये फूल रात में खिलते हैं और सुबह पेड़ से स्वत: ही झड़ जाते हैं. यह फूल पश्चिम बंगाल का राजकीय पुष्प है.

*PM मोदी का संबोधन*
ये मेरा सौभाग्य है कि ट्रस्ट ने मुझे आमंत्रित किया. इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का अवसर दिया. आज पूरा भारत भावुक है. सदियों का इंतज़ार आज समाप्त हो रहा है. करोड़ों लोगों को ये विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि वो जीते जी ये देख पा रहे हैं. वर्षों तक टेंट और कार्ड के नीचे रहे हमारे रामलला के लिए भव्य निर्माण हो रहा है.
*शिवसेना*
शिवसेना ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का भूमि पूजन होने से पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे का सपना ''साकार'' हुआ.

*राकांपा*
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने इस कार्यक्रम को एक ''खुशी का पल'' बताया और कहा कि भगवान राम सभी भारतीयों के भगवान हैं.
*संजय राउत*
राज्यसभा में शिवसेना के सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया, ''बाला साहेब का सपना साकार.'

*जयंत पाटिल*
राज्य राकांपा प्रमुख एवं मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र सांगली जिले में हमेशा भगवान राम के मंदिर में पूजा करते हैं.
*मोहन भागवत*
राम मंदिर के शिलान्यास के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत- आनंद का क्षण है. हर तरह का आनंद है. संकल्पूर्ति का आनंद मिल रहा है. पूरे देश में आंनद की लहर है.एक संकल्प लिया था, वो पूरा हो रहा है. बहुत सारे लोगों ने इसमें बलिदान दिया है.
*सीएम योगी*
राम मंदिर के शिलान्यास के बाद बोले CM योगी- इस घड़ी की प्रतिक्षा में हमारी कई पीढ़ियां चली गईं

बोकारो में पेड़ पर रखा मिला 45 वर्षीय ब्यक्ति का शव





बोकारो जिला के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र स्थित भंडरो गाँव के काजू वन में एक ब्यक्ति का शव को पेड़ में रखे देख गाँव वालों में अफरातफरी व भय का माहौल ब्याप्त हो गया है।
बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आते जाते राहगीरों के माध्यम से गाँव वालों को पता चला कि एक ब्यक्ति का शव पेड़ के ऊपर रखा हुआ है, तत्काल गांव वाले उक्त स्थल पर पहुचे तब पता चला कि मृतक पिंडरा जोरा निवासी 45 वर्षीय मथन प्रामाणिक है, तुरंत स्थानीय थाना को खबर दी गयी । घटनास्थल पर पहुँचे स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामला दर्ज कर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया ।
वही स्थानीय लोगो का कहना है कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर रख दिया गया । हालांकि प्रसासन अभी कुछ बोलने से कतरा रही है ।मृतक अपने पीछे माता पिता पत्नि साहित् एक बेटा और दो बेटी को छोड़ गया है । घर वालो का रो रो कर बुरा हाल है ।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर विष्णुगढ़ हुआ श्री राम मय




श्री प्रसाद सोनी।हजारीबाग। अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा विष्णुगढ़ प्रखण्ड के सभी मंदिरों,चौक चौराहो,गलियों एवं घरों को भगवाध्वज से सजाया गया है।साथ हीं विष्णुगढ़ सात मील चौक में प्रभु श्रीराम जी का 40 फ़ीट भव्य फ्लैक्स लगाया गया।बजरंग दल ज़िला सत्संग प्रमुख एवं विश्व हिंदू परिषद के सहमंत्री प्रो० ओमकार नाथ शर्मा ने आगामी 5 अगस्त 2020 बुधवार को भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण पर कार्यक्रम
प्रातः *5 बजे से संध्या 7 बजे* के बीच कभी भी कहीं भी कम से कम 13 बार भगवान श्री राम के बीज़ मंत्र *"श्री राम जय राम जय जय राम"* का जाप करें
संध्या 7 बजे के बाद कम से कम 5-5 दीपक अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में प्रज्वलित करने का आह्वान किया गया।
सभी से यह भी अनुरोध किया कि कृपया *बीज मंत्र का जप एवं दीपक प्रज्वलन कार्यक्रम* में सपरिवार ईष्ट-मित्रों बन्धु-बांधवो सहित ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर निर्माण में पुण्य के सहभागी बने। भगवा ध्वज से साज सज्जा कार्यक्रम को सफल बनानेवालों में प्रखण्ड संयोजक प्रकाश राणा,छात्र प्रमुख बब्लू गुप्ता,सत्संग प्रमुख विशाल कश्यप,अखाड़ा प्रमुख धर्मेंद्र कसेरा,गौरक्षा प्रमुख सुभाष कुमार एवं प्रकाश महतो,पीयूष लाल,राजू रवानी,अशोक कुमार,मनोज सोनी,सिकेन्द्र,डिलेश्वर महतो,गौरव पाण्डेय,रवि यादव,बसंत सिंह,आदित्य राणा,उमेश कुमार,अजित कुमार,जीवाधन महतो,नरेश भाई पटेल,कृष्णा प्रसाद साव,दिनेश साव,शिवम पाण्डेय,कुंजलाल महतो आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Tuesday, August 4, 2020

हजारीबाग:विष्णुगढ़ के बेड़ा हरियारा दुर्गा मंदिर के निकट श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीणों ने पौधे लगा लिया उनकी रक्षा का संकल्प





श्री प्रसाद सोनी।
हजारीबाग: जिले में विष्णुगढ़ प्रखंड के बेड़ा हरियारा दुर्गा मंदिर के समीप पौधे लगाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे लेकर ग्रामीणों के बीच काफी उत्साह देखा गया।मौके पर सभी ग्रामीणों ने शपथ लिया कि वे इन लगे हुए पेड़ो की उचित देखभाल करेंगे और इनकी रक्षा भी करेंगे। मौके पर उपस्थित एंबीशन पब्लिक स्कूल के संचालक विवेक कुमार ने कहा कि अभी चारों तरफ कोरोना महामारी ने सभी आमजनों को बहुत ही परेशान कर रखा है। अगर हम सभी को सुरक्षित रहना है तो आइए, हम सब मिलकर एक संकल्प लें, चाहे हम कोई भी उत्सव मना रहे हो, तो कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं,और इसे बचाएं।इसी में हमलोग की भलाई है।क्योंकि अगर हमारे आसपास के क्षेत्र में हरियाली रहेगी तो हम निरोग रहेंगे और हमें किसी भी तरह की बीमारी नहीं होगी। इससे हमारे आसपास के क्षेत्र का पर्यावरण स्वच्छ ओर रोगमुक्त रहेगा और हम बीमारियों को दूर कर स्वस्थ रह पाएंगे।
वही लिंटो जी सेवा संस्थान के सचिव दीपक तिवारी ने कहा कि हमें अपने आसपास के क्षेत्र को अगर हरा-भरा करना है तो हमें पेड़ अवश्य लगाना चाहिये और इसके साथ हम सभी को यह शपथ लेना होगा की अगर धरती को सुंदर बनाना है तो इसे फिर से पेड़- पौधे लगाकर सजाना होगा ओर प्रकृति को अपनाना होगा तभी हमारी धरती मां सुंदर और स्वच्छ रह पाएगी और इसके साथ- साथ इस धरती पे रहने वाले सभी प्रकार के जीव-जंतुओं का अस्तित्व कायम रह पाएगा।
इस कार्यक्रम में विवेक कुमार, दीपक तिवारी, पवन कुमार, राजेंद्र रविदास और विभिन्न ग्रामीण मौजूद थे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...