Saturday, December 31, 2022

ईशा आलिया हत्याकांड:आरोपी पति प्रकाश का भाई भी गिरफ्तार




राँची/कोलकाता।
झारखण्ड की अभिनेत्री और यूट्यूबर रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया हत्याकांड की जांच कर रही पश्चिम बंगाल पुलिस ने ईशा के पति प्रकाश कुमार के छोटे भाई संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है।प्रकाश कुमार को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार को कथित हाईवे लूट के दौरान ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।रिया का पति प्रकाश कुमार, जो फिल्म निर्माता हैं, उसे रिया के परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था,परिवार ने शिकायत प्रकाश कुमार के भाई का भी जिक्र किया था।

बताया जाता है कि संदीप कुमार को शुक्रवार को हावड़ा जिले की निचली अदालत में पेश किया गया,सरकारी वकील ने उनके लिए पुलिस हिरासत की मांग की। राज्य पुलिस सूत्रों ने कहा कि प्रकाश कुमार की तरह, उनके छोटे भाई को भी हावड़ा जिले के बगनान पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।प्रकाश और संदीप के अलावा, प्राथमिकी में नामजद तीसरा व्यक्ति प्रकाश की पहली पत्नी शारदा देवी है।पुलिस मामले में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है और पश्चिम बंगाल से एक टीम पहले ही राँची के लिए रवाना हो चुकी है,जहां मृतका और उसका पति रहते थे।


इधर जांच अधिकारी हत्या के पीछे एक संभावित वित्तीय मकसद भी देख रहे हैं।पुलिस को पता चला है कि प्रकाश कुमार पर बाजार में करीब 30 लाख रुपये का कर्ज है। दूसरी ओर, मृतक अभिनेत्री का अपनी तीन साल की बेटी के साथ संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी थी,जिसमें नामित कुमार हैं।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं रिया की हत्या के पीछे कोई वित्तीय पहलू तो नहीं है।

रिया के पति प्रकाश ने सुनाई लूट की कहानी !

निर्देशक व पति प्रकाश कुमार अलबेला के मुताबिक, उन्होंने कार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर महिषरेखा पुल के पास खड़ा किया और शौच करने चले गए। कार में उनकी पत्नी और बेटी थीं। वहां तीन बदमाशों ने हमला कर दिया और पैसे ऐंठने की कोशिश की। साथ ही बदमाशों ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से फायरिंग की। जब वह लौटा तो पत्नी को लहूलुहान देखा। इसके बाद वह अपनी लहूलुहान पत्नी को कार की डिक्की में लेकर एक फैक्ट्री के सामने आ गया। उस फैक्ट्री के सामने कई लोग खड़े थे। उसके बयानों में कई सनसनीखेज तथ्य खुलकर सामने आ रहे थे।

रिया की मौत सोची-समझी साजिश!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रकाश ने कार रोकी और शोर मचाया तो लुटेरे भाग गए। उन्होंने अभिनेत्री को ऐसी अवस्था में देखा कि जैसे कि कोई शव को दफनाने के लिए आया हो। कार पर खून के निशान नहीं थे। कार के अंदर भी खून के कोई निशान नहीं थे। यहां तक कि लूट के मामले में भी उन्हें कार के अंदर मारपीट के कोई निशान नजर नहीं आए बल्कि कार के अंदर का सारा सामान जस का तस रखा था। पति ने पुलिस को बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुई, यानी नेशनल हाईवे का इलाका खाली था इसलिए लूट हुई लेकिन दूर तक गोली चलने की कोई आवाज नहीं सुनी गई। अभिनेत्री के पति डायरेक्टर प्रकाश कुमार ने खुद दावा किया था कि बदमाशों ने पर्स छीनने की कोशिश की थी।

पुलिस को कई चीजों पर हुआ शक

पुलिस को शक हुआ कि जहां कार खड़ी थी, क्या वहां पहले से अपराधी थे? या कोई पहले से ही उनकी कार का पीछा कर रहा था? घटनास्थल से महज एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर एक ट्रैफिक गार्ड है। ईशा के पति को यह नहीं पता था। वह ईशा की लहूलुहान लाश को कार की डिक्की में लेकर करीब ढाई किलोमीटर तक घुमाता रहा। इन तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए पूछताछ करने के बाद आखिर कातिल पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

इधर बृहस्पतिवार शाम में मृतका के शव को परिजनों को सौंपा गया। सूचना है कि अंतिम संस्कार आज हजारीबाग में किया गया। इधर घटना की जानकारी के बाद उसके बंद पड़े महुदी स्थित पैतृक आवास पर भीड़ जुटी रही। लोग चर्चा करते दिखे।

Friday, December 30, 2022

गाड़ी दौड़ाओ,हुडदंग मचाओ; नए साल की रात फर्श पर बिताओ



साल 2022 की विदाई और नए साल 2023 के जश्न के लिए लोग प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी खास प्लानिंग की है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नए साल के मौके पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ एक पोस्टर जारी किया है। नए साल के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने कानून व्यवस्था को तोड़ने वाले लोगों के लिए एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रायपुर पुलिस ने लॉकअप के अंदर 1 दिन का मेहमान बना कर रखने की बात लिखी है। पुलिस का पोस्टर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसमें तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि नए साल की रात यानी 31 दिसंबर 12 बजे के बाद से ही नए साल के जश्न का माहौल शुरू हो जाएगा। नए साल के महौल में रायपुर शहर में काफी जश्न देखने को भी मिलता है। वहीं कई ऐसे भी लोग है जो बेखौफ होकर सड़कों पर वाहन दौड़ाते हैं। जिससे वो खुद की जान तो खतरे में डालते है साथ ही साथ दूसरों की जान को खतरे में डाल देते हैं। 

गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में करंट लगने से मौत




गिरिडीह में निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणटुंडा निवासी तुलसी महतो के 27 वर्षीय पुत्र चूरामन महतो की गुरूवार की शाम मुम्बई में बिजली की करंट लगने से मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार चूरामन महतो बिल्डिंग लाइन में काम करता था। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मृतक चूरामन महतो अपने पीछे पत्नी आशा देवी,माता शनिचरी देवी,पिता तुलसी महतो को अपने पीछे छोड़ गया।वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर लक्ष्मणटुंडा पहुंचकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली संवेदना प्रकट करते हुए सरकार से  मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।सरकार मजदूरो हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है।ऐसे में सरकार को रोज़गार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।ताकि मजदूरो का पलायन रोका जा सके।

Football legend Pelé dies





Brazilian football icon Pelé died in Sao Paulo in the early hours of Friday from complications related to colon cancer. He was 82 years old. Born Edson Arantes do Nascimento, Pelé won an unprecedented three FIFA World Cups in 1958, 1962, and 1970. With dizzying dribbling skills,

superlative speed, and crowd-pleasing flair, the striker dominated the world of football during his career, both for the national team and his club Santos FC. Widely regarded as football's greatest player, Pelé scored 77 goals for Brazil in official matches, with 1,281 goals in 1,366 games overall, including friendlies. 

रुड़की में क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट



रुड़की में क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हुआ है. डिवाइडर से टकराकर गाड़ी में आग लग गई.ऋषभ पन्त के पैर में आया फैक्चर.


जिस में ऋषभ पंत घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

पीएम मोदी की माता हीराबेन का निधन, पीएम ने दिया कंधा



अहमदाबाद के यूएन अस्पताल द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, हीराबेन मोदी का निधन बह करीब साढ़े तीन बजे हुआ।   


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मां के निधन की खबर के बाद राजधानी नई दिल्ली से गुजरात के लिए निकल गए हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र


 मोदी इससे पहले बुध वार को अपनी मां से मिलने के लिए अहमदाबाद गए थे। तब वह करीब 1 घंटे तक अस्पताल में रुके थे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर्स से अपनी मां की हेल्थ की जानकारी भी ली थी।
पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया. डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया. गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है. लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया. 

Thursday, December 29, 2022

पत्रकार की दुकान पर 6 राउंड फायरिंग,पीएलएफआई के नाम चिपकाया पोस्टर

हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखण्ड में एक दैनिक अखबार के पत्रकार शशि शेखर की दुकान पर अज्ञात अपराधी ने फायरिंग की। बताया जाता है कि करीब 6 राउंड फायरिंग की गई है। घटना आज गुरुवार रात करीब 8.20 बजे हुई।अपराधियों की सारी कारिस्तानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फायरिंग के बाद पीएलएफआई संगठन के नाम पर पोस्टरबाजी भी की गई है। जिसमें दिनेश गोप के नाम पर फौजी कार्रवाई की धमकी दी गयी है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।पीएलएफआई संगठन द्वारा चिपकाया हुआ पोस्टर को जब्त कर लिया गया है।

क्या लिखा है पोस्टर में
पीएलएफआई द्वारा चिपकाए गए पोस्टर में दिनेश गोप के नाम धमकी भरा संदेश लिखा गया है। पोस्टर में लिखा है कि चौपारण के सभी व्यवसायियों को सूचित किया जाता है कि जो भी संगठन के खिलाफ काम करेगा या बात नहीं मानेगा उसका दुर्गति तिलेश्वर साहू के जैसा कर दिया जाएगा या तो फौजी कार्रवाई किया जाएगा।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...