Monday, November 26, 2018

Mumbai :~Police constable of Mahim PS committed suicide last night at Worli he was on sick leave

Mumbai Alerts :~Police constable Vinod Jadhav of Mahim Police Station committed suicide last night at his home Worli he was on sick leave.

Police Constable no. 113146 Shri.Vinod Vitthal JADHAV, 28 yrs . Res. Room no.3 ,Bld. No. C/4/1, Sir pochkanwala Rd.Worli (w) Attached to Mahim police station since 20/06/18.

He made Sucide in his residence by hanging on 25/11/18 at.23.55

He was absent on duty since dt. 3/11/18 he was affected by hepatitis 

Worli Pstn .ADR No. 98/18 has Registered .Body send for PM to Nair Hospital, IO PSI Patil .Mo No.9821691325.

His brother Vijaykumar Vitthal JADHAV , PC no. 0850/Attached to Gavdevi Pstn.was with him.

बहरागोड़ा:NH33 याथा/जाथा- भुरसानी मार्ग मरम्मत कार्य का शुभारंभ लोकप्रिय जिला पार्षद ने भूमि पूजन कर किया


गौरव पाल ,बहरागोड़ा ၊

चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत NH33 याथा/जाथा से भुरसानी  तक के रास्ते की मरम्मत कार्य का शुभारंभ के लिए आज  लोकप्रिय जिला पार्षद शिवचरण हांसदा ने भूमि पूजन कर किया । कुछ महीने पहले लोकप्रिय *युवा विधायक कुणाल षाड़ंगी जी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे थे, और आज इसका नतीजा सबके सामने है। विधायक जी की अनुसंशा से यह रास्ता बनेगा । निर्माण कार्य कंस्ट्रक्शन कम्पनी स्वाति सुमन एंटरप्राइज को मिली है ၊ इस कार्य का कुल प्राक्कलित राशि - ₹6900000/- है ၊

विधायक के इस अथक प्रयास को सलाम


_मौके पर दासो हेम्ब्रम,डोमन मांझी,मोहन मिश्र,अर्जुन टुडू,रामचंद्र हांसदा,शक्तिपद राणा,सुभाष चंद्र महतो,जादुनाथ माण्डी,बिराम हांसदा,ह्मबीर टुडू,धनीराम हांसदा,मोतीलाल किस्कु,गोपाल टुडू,दिवाकर मंगराज,श्रीराम मूर्मू,आदि मौजूद थे।_

देवघर: चितरा के इंडोर स्टेडियम में भीम आर्मी ने मनाया संविधान दिवस,बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

              दिलीप कु मेहता, सारठ,देवघर से ၊

 सारठ (देवघर) ၊ चितरा कोलियरी के अतिथिशाला स्थित इंडोर स्टेडियम में भीम आर्मी के द्वारा 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया । जिसकी अध्यक्षता चितरा भीम आर्मी अध्यक्ष संतोष दास ने की एवं मंच संचालन परमेश्वर दास ने किया। जिसमे मुख्य रूप से कार्तिक रजक , प्रसादी दास उपस्थित थे ၊  इस दौरान सभी ने वर्कशाप स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर बारी बारी से माल्यार्पण किया। कार्तिक रजक ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है, इसका समस्त नागरिकों को पालन करना चाहिए और तमाम युवाओं को शिक्षित बनकर,संगठित होकर, संघर्ष करना चाहिए ၊ ताकि हमारा बहुजन समाज जो इतना पिछड़ा है, उसके उत्थान के लिए अति आवश्यक है। सचिव प्रसादी दास ने कहा कि भारतीय संविधान भारत की धरोहर है, इसकी रक्षा करना समस्त नागरिकों का धर्म है ၊ श्री दास ने कहा कि  अगर इसको हटाने का प्रयास कोई करेगा, तो मूलनिवासी समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।मंच संचालन करते हुए परमेश्वर दास ने कहा कि भारतीय संविधान  अनु0 जाति, अनु0 जनजाति, पिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं समान्य तमाम जाति वर्ग लिए समान हैं जो इसमें कोई उच्च नीच नही है हम सब भाई भाई हैं। मौके पर सोनू यादव,धन्नजय दास, प्रमोद दास,बिक्की रजक,दुर्योधन दास, मिठू दास, रजाउल अंसारी ,इरफान अंसारी ,मनोज राय,बाबू टुडू,बीरबल दास,प्रदीप टुडु आदि उपस्थित थे।

कोलकाता -मुम्बई विमान को उड़ाने की धमकी ,यात्री गिरफ्तार

मुम्बई :  कोलकाता से मुंबई जा रही विमान में सवार एक यात्री को कोलकाता हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के जवानों ने हिरासत में ले लिया है। वह फोन पर कथित तौर पर विमान को उड़ाने की बात कर रहा था। ये घटना जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W 472 में हुआ। बताया जा रहा है कि घटना सुबह 8:30 की है।

जानकारी के अनुसार इस यात्री के साथ बैठे यात्री ने पोद्दार को मास्क लगाकर फोन पर विमान उड़ाने की धमकी देते हुए सुना था। जिसके बाद उनसे क्रू को बुलाया। क्रू ने तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी और तुरंत प्लेन को वापस पार्किंग में लाया गया। पुलिस पोद्दार के बारे जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

इसके अलावा ये भी पता लगाया जा रहा है कि पोद्दार फोन पर किससे बात कर रहा था। आपको बता दें कि ये विमान टेक ऑफ होने ही वाला था जब इस मैसेज वाले की जानकारी मिली। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।

Sunday, November 25, 2018

सीसीएल के CMD को इ-मेल भेज मांगी 5 लाख रंगदारी , चौबीस घंटे के अंदर आया गिरफ्त में


दिनांक 20.11.18 को सी0सी0एल0 के सी0एम0डी0 को singhindra44137@gmail.com से ई.मेल.भेजकर 5,000,00 रूपया रंगदारी का मांग किया गया तथा रंगदारी नहीं देने पर अंजाम कुछ भी हो सकता है,की धमकी दी गयी थी। इस संबंध में साईबर थाना काण्ड संख्या 20/18,दिनांक 23.11.18,धारा 385/506 भा0द0वि0 एवं 66 सी./66 डी.आई.टी.एक्ट दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। तकनीकी पहलूओं पर जाँच करने पश्चात यह प्रतीत हुआ कि रंगदारी मांगने में singhindra44137@gmail.com(ई.मेल.आई.डी)का प्रयोग हुआ है। तत्पश्चात श्री सुनिल भाष्कर,पुलिस अधीक्षक(साईबर) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक,राँची द्धारा एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व सुमित प्रसाद,पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी,साईबर थाना,(सी0आई0डी0) राँची कर रहे थे। टीम के सदस्यों द्धारा घटना में प्रयोग हुए ई.मेल.आई.डी.एवं रंगदारी पहूँचाने हेतु दिये गये मोबाईल नंबरों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के क्रम में पाया गया कि यह मेल आई.डी.इंदर सिंह का है जिसे बैजनाथ गंझु प्रयोग कर रहा है। मोबाईल धारकों के निशानदेही पर बैजनाथ गंझु उम्र करीब 34 वर्ष पिता रूपु गंझु साकिन टीना साईड,गिद्धी सी0थाना गिद्धी जिला हजारीबाग,हालमोकाम पटेल नगर हटिया थाना जगरनाथपुर जिला राँची को पकडा गया जो पुछताछ के क्रम में बताया कि मोबाईल धारकों एवं मेल.आई.डी.के धारक इंदर सिंह से नौकरी लगाने के नाम पर यह पैसा लिया था। इस सिलसिले में इसकी जान-पहचान मोबाईल धारकों एवं इंदर सिंह से हुई थी। वह इंदर सिंह को नौकरी का ज्वाईनिंग लेटर भेजने की बात कहते हुए उसका उक्त ई.मेल.आई.डी.प्राप्त किया था और इंदर सिंह एवं मोबाईल धारकों को फँसाने की नियत से इंदर सिंह का  उक्त ई.मेल.आई.डी.का प्रयोग करते हुए एवं मोबाईल धारकों का नंबर रंगदारी पहूँचाने के लिए अवैध रूप से प्रयोग कर सी.सी.एल.के सी.एम.डी.एवं अन्य पदाधिकारियों को रंगदारी का मांग करते हुए हटिया पटेल चौक के साईबर कैफे से मेल किया था जिसकी पुष्टि हुई है। तत्पश्चात बैजनाथ गंझु को गिरफतार किया गया। 

  इस काण्ड का उदभेदन 24 घंटे के अंदर दोनों टीमों (साईबर थाना,सी0आई0डी0 एवं राँची जिला बल) के द्धारा किया गया जिसमें साईबर थाना सी0आई0डी0 एवं राँची जिला बल के तकनीकी टीम की भूमिका काफी सराहनीय रही है।  

गिरफतार अभियुक्त का नाम-पता - 

1. बैजनाथ गंझु उम्र करीब 34 वर्ष पिता रूपु गंझु साकिन टीना साईड,गिद्धी सी0थाना गिद्धी जिला हजारीबाग,हालमोकाम पटेल नगर हटिया थानी जगरनाथपुर जिला राँची।

जप्त सामान की विवरणी - 

1. मेल भेजने से संबंधित 03 पन्नों का स्क्रीन शाँट। 

2. दो मोबाईल फोन । 

टीम में शामिल पदाधिकारियों का पदनाम -

1. श्री सुमित प्रसाद,पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी साईबर थाना,झारखण्ड,राँची। 

2. श्री संजय कुमार,पुलिस निरीक्षक साईबर थाना,झारखण्ड,राँची। 

3. श्री कुमार विभूती,मुख्य तकनीकी पदाधिकारी साईबर थाना,झारखण्ड,राँची। 

4. श्री कुमार सौरभ,तकनीकी पदाधिकारी साईबर थाना,झारखण्ड,राँची। 

5. स0अ0नि0 बलेन्द्र सिंह,क्यु.आर.टी.राँची जिला बल।  

6. आरक्षी 3550 प्रवीण तिवारी, क्यु.आर.टी.राँची जिला बल।  

7. आरक्षी 3625 कृष्णा उराँव एवं सदस्य क्यु.आर.टी.वरीय पुलिस अधीक्षक,राँची। 

8. चालक आरक्षी-672  आनंद कुमार दूबे, साईबर थाना, झारखण्ड, रांची।

'पूरा देश जानना चाहता है कि राम मंदिर कब बनेगा ' - उद्धव ,शिवसेना प्रमुख

रामलला के दर्शन कर गरजे उद्धव- हिंदू अब ताकतवर है, भावनाओं से खिलवाड़ न करें


अयोध्या में राम मंदिर को लेकर माहौल गरमा गया है. रविवार को वीएचपी की धर्म सभा से एक दिन पूर्व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी राम की नगरी पहुंचे और कहा कि वे सरकार को कुंभकर्ण की नींद से जगाने आए हैं और वे राम मंदिर का श्रेय लेने नहीं निर्माण की तारीख जानने आए हैं.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार को रामलला का दर्शन किया, जिसके बाद उन्होंने प्रेस को संबोधित किया. पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि कल से मैं अयोध्या में हूं. मेरी अयोध्या यात्रा सफल रही. संतों से मैंने कहा कि जो कार्य हम करने जा रहे हैं, वो आपके सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता. पूरा देश इंतजार कर रहा कि राम मंदिर कब बनेगा. हम कब तक इंतजार करेंगे.

उद्धव ने कहा कि योगी जी कहते हैं कि वहां मंदिर था है और रहेगा. लेकिन ये हमारी धारणा है. मंदिर दिखना चाहिए. वो जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए. उसके लिए कानून बनाएं अध्याधेश लाइए, शिवसेना साथ दे कही है. कुछ भी करिए लेकिन मंदिर जल्द बनाइए.

उद्धव ने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. अटल जी ने कहा कि था हिंदू मार नहीं खाएगा. वो दिन चले गए. अब हिंदू ताकतवर हो गया है. अब हिंदू मार तो खाएगा ही नहीं, अब चुप भी नहीं बैठेगा.

रामलला के दर्शन पर ठाकरे बोले कि उस जगह में कुछ तो चेतना है. लेकिन दर्शन के लिए जाते वक्त मुझे लगा कि मैं रामलला के दर्शन के लिए मंदिर जा रहा या जेल जा रहा हूं.

ठाकरे ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने कहा था कि मंदिर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. आप सिर्फ चुनाव से पहले ये बात करते हैं. अगर मामला कोर्ट में होने की बात कर रहे तो लोगों से साफ कह दें कि मंदिर भी सिर्फ चुनावी जुमला था. आप लोगों से कह दें कि आपसे ये नहीं हो पाएगा.

हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़  न करें. मंदिर बनाने के लिए कुछ भी करिए. आज की सरकार ताकतवर है, अगर ये सरकार मंदिर नहीं बनाएगी तो कौन बनाएगा. अगर ये सरकार मंदिर नहीं बनाएगी तो मंदिर तो बनेगा लेकिन फिर ये सरकार नहीं बनेगी.

इससे पहले शनिवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे उद्धव ने सरयू तट पर आरती की. उन्होंने साधू संतों और महाराष्ट्र से हजारों की संख्या में आए शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे यहां सिर्फ आशीर्वाद लेने आए हैं, लेकिन अब आते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जब वे अयोध्य आ रहे थे, तो लोग उनसे पूछ रहे थे कि क्या राजनीति करने पहुंच रहे हो. मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं. मैं आज कुंभकर्ण बनी बीजेपी को जगाने आया हूं. कुंभकर्ण तो छह महीने सोता था, लेकिन बीजेपी चार साल से सो रही है. मैं चाहता हूं कि सब मिलकर मंदिर बनाए. 

दरअसल, जब 80 के दशक में संघ परिवार और उससे जुड़े संगठन बाबरी मस्जिद की जगह पर राम मंदिर निर्माण का आंदोलन चला रहे थे, तब भी शिवसेना के तत्कालीन बालासाहेब ठाकरे जनता का मू़ड भांपते हुए हिंदुत्व की गाड़ी पर सवार हो गए थे. उन्होंने हिंदुओं के मुद्दे को बीजेपी से ज्यादा आक्रामकता से उठाया. जिसकी वजह से महाराष्ट्र में बीजेपी से ज्यादा शिवसेना को फायदा हुआ और राज्य में शिवसेना बीजेपी का बड़ा भाई बनकर उभरी. उद्धव की दो दिवसीय अयोध्या यात्रा इसी इतिहास को दोहराने जैसी प्रतीत हो रही है.

अब तीन दशक बाद बाल ठाकरे के पुत्र उद्धव ठाकरे भी वही दोहराते हुए दिख रहे हैं. जब हिंदू दक्षिणपंथी संगठन और संत समाज राम मंदिर को लेकर एक बार फिर आक्रामक हुआ तो उद्धव भी मूड को भांपते हुए वही कर रहे हैं जो उनके पिता ने किया था. हलांकि 2018 की स्थिति 1989 जैसी नहीं है, क्योंकि राम मंदिर का मुद्दा अभी उतना बड़ा और उग्र नहीं हुआ है जितना पहले था. तो सवाल उठना लाजमी है कि शिवसेना ऐसा क्यों कर रही है?

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो हिंदू हार्ड-लाइन एजेंडे से उद्धव को बीजेपी के साथ दोबारा गठबंधन करने का बहाना मिल जाएगा, जबकि वे पिछले चार साल से केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते आए हैं. दोनो ही दलों के नेता सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर चुके हैं कि कांग्रेस और एनसीपी का मुकाबला करने के लिए शिवसेना-बीजेपी को साथ आना ही पड़ेगा.

उद्धव ठाकरे ने कहा-'देश की सरकार रहे या नहीं रहे, राम मंदिर बनना चाहिए'

आज श्री राम मंदिर समागम के अवसर पर  , तहलका लाईव द्वारा प्रस्तुत है - - अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि न्यास द्वारा जारी इतिहास व वर्तमान:-

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...