Saturday, February 23, 2019

उत्तर प्रदेश के भदोही में जोरदार विस्फोट से 11 लोगो की हुई मौत, 400 मीटर दूर जाकर गिरे शव के टुकड़े

उत्तर प्रदेश: यूपी के भदोही जिले में शनिवार को एक मकान में जबरदस्त विस्फोट के कारण 11 लोगों के मरने की खबर है। विस्फोट इतना तगड़ा था की आस-पास के मकान गिर पड़े। जिसमे कई लोगो के दबे होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर दबे लोगो को निकालने का काम शुरू कर दिया है। एटीएस और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद है।

आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने इस हादसे में मरने वालो की संख्या 10 बताई थी जो बाद में बढ़कर 11 हो गई। यह घटना भदोही-बाबतपुर मार्ग पर चौरी क्षेत्र के रोटहां गांव की है जहाँ इरफान मंसूरी पटाखों को बनाने और बेचने का काम घर से ही करता था। अचानक मकान में भीषण विस्फोट हो गया। जिसमे इरफान (28) समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना भयानक था की शवों के टुकड़े घटना स्थल से 400 मीटर दूर जाकर गिरे। वही सड़क के दूसरी तरफ मौजूद 10 फ़ीट ऊंची चारदीवारी गिर पड़ी। ग्रामीणों ने मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस मौजूद है। शवों को बाहर निकालने का काम जारी है।

Friday, February 22, 2019

उच्चत्तम न्यायालय का फैसला आदिवासियों के खिलाफ है -लक्ष्मी नारायण,आप नेता

रांची ၊

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय का निर्णय देश के सोलह राज्यों के वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों के खिलाफ है। इस प्रकरण में ऐसा निर्णय आना केंद्र और विभिन्न राज्यों के सरकारों की भूमिका है। जग जाहिर है कि आदिवासियों से जंगल और प्रकृति आबाद रहा है। फिर भी इस तरह का फैसला दिया जाना आदिवासियों के नैसर्गिक परपंरागत अधिकारों पर हमला है। यह पूरी तरह आदिवासियों के जीवन- मरण से जुड़ा हुआ है तथा आदिवासियों के साथ ऐतिहासिक अन्याय है। इस निर्णय के खिलाफ केंद्र सरकार को उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करना चाहिए।

एक तरह से देखें तो यह फैसला घोर आदिवासी विरोधी है और इसके खिलाफ आदिवासी समुदाय हर स्तर से विरोध करने को तैयार रहेगी। जब आदिवासी समुदाय के वजूद को मिटाने, उजाड़ने की कोशिश हो रही है तब यह नहीं देखा जाता है कि निर्णय किसका और किसने दिया है।

उपरोक्त जानकारी लक्ष्मी नारायण मुंडा, उपाध्यक्ष, झारखंड प्रदेश,आम आदमी पार्टी ने दी ၊

पाकिस्तान में सऊदी समर्थित तकफ़ीरी इस देश के पड़ोसियों के लिए शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां करके समस्याएं उत्पन्न कर रहे: जनरल क़ासिम सुलैमानी

जनरल क़ासिम सुलैमानी का कहना है कि पाकिस्तान में सऊदी समर्थित तकफ़ीरी इस देश के पड़ोसियों के लिए शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां करके समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं।

आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी का कहना है कि पाकिस्तान में सऊदी समर्थित तकफ़ीरी भारत तथा अफ़ग़ानिस्तान सहित इस देश के समस्त पड़ोसियों के लिए शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां अंजाम देकर समस्याएं पैदा कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस बात को सही ढंग से समझना चाहिए।

जनरल क़ासिम सुलैमानी ने गुरुवार को ईरान के उत्तर में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के एक कार्यक्रम में कहा कि इस्लामी जगत में रक्तपात और मतभेद की जड़ वहाबियत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता और सरकार को इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि सऊदी अरब के पैसे तकफ़ीरी आतंकवादियों के हाथ में पड़ें और वे पाकिस्तान को दुनिया के मुक़ाबले पर खड़ा कर दे।  सऊदी शासन अमरीकी समर्थन से क्षेत्र में विध्वंसक भूमिका निभा रहा है।  वह आतंकियों के समर्थन से ईरान की सीमाओं को अशान्त करने के प्रयास कर रहा है।  13 फ़रवरी 2019 को ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत की आतंकी घटना इस बात की पुष्टि करती है जिसमें ईरान के 27 जवान शहीद हुए थे।  वह आत्मघाती जिसने ईरान के सीमा सुरक्षाबलों के वाहन को लक्ष्य बनाया था उसका संबन्ध पाकिस्तान से था।  इससे पता चलता है कि पाकिस्तान, अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में गंभीर नहीं है।  आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में पाकिस्तान के हालिया क्रियाकलापों से ईरान सहमत नहीं है।  संयुक्त सीमाओं को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए पाकस्तान को और अधिक प्रयास करने होंगे।

जनरल क़ासिम सुलैमानी ने कहा कि ईरान, पाकिस्तान के लिए एक विश्वसनीय पड़ोसी है।  उन्होंने स्पष्ट किया कि तेहरान कभी भी इस्लामाबाद के लिए ख़तरा नहीं होगा किन्तु इस्लामी गणतंत्र ईरान उन तकफ़ीरी पिट्ठुओं से बदला लेकर रहेगा जिनके हाथ ईरानी युवाओं के ख़ून से रंगे हुए हैं।

अमरीका और पश्चिम का समर्थन प्राप्त आतंकवादियों से संघर्ष में ईरान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  ईरान की यह भूमिका आतंकवाद के समर्थकों के लिए खुली चेतावनी है कि तेहरान, आतंकवाद से संघर्ष में सीमाओं की ओर ध्यान नहीं देगा और तकफ़ीरी आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही में केवल सीमा तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि उससे भी आगे जा सकता है।  

Thursday, February 21, 2019

भारतीय सेना पर आतंक की पीड़ा से मर्माहत हो लिखा प्रधान मंत्री मोदी को पत्र

कश्मीर के पुलवामा में सेना पर हुई आतंकी घटना की पीड़ा जैसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है ၊ देश के विभिन्न राज्यों से इसके परिणाम दृष्टिगोचर हो रहे हैं ၊ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस वीभत्स अमानवीय कृत्य के ठीक कुछ ही दिन पहले अमेरिका ने ऐसी घटना की आशंका जतायी थी,  अब यह प्रश्न नहीं खड़ा कर मुंबई की ब्राह्मण एकता मंच के युवा प्रकोष्ठ धनंजय मिश्ना के उस पत्र का उल्लेख की जा रही है, जो उन्होंने माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित कर लिखा है ၊ प्रस्तुत है,सोशल मीडिया में तेजी से वायरल वह पत्र ज्यों की त्यों  उन्हीं के शब्दों में:-


             हिन्दु नेता ब्राह्मण एकता मंच युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री मिश्न ने मीडिया पर भी कसा तंज

Wednesday, February 20, 2019

जयपुर जेल में पाकिस्तानी जासूस को साथी कैदियों ने पीट-पीटकर कर मार डाला



पुलवामा आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच राजस्थान से बड़ी खबर आई है. बुधवार को जयपुर जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी शकीरूल्लाह की हत्या कर दी गई है. जयपुर जेल में बंद अन्य कैदियों ने पीट-पीटकर पाकिस्तानी कैदी की हत्या कर दी. जयपुर जेल में ही बंद तीन अन्य सजायाफ्ता कैदियों ने पीट-पीटकर शकीरूल्लाह की हत्या की.


हत्या की खबर मिलते ही जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि शकीरूल्लाह जासूसी के अारोप में जेल में बंद था और सजा काट रहा था.


गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले में पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था. इस हमले के बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल है. आम जनता लगातार सड़कों पर उतर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और भारत सरकार से कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रही है.

क्षेत्र में विकास कार्यों में सकारात्मक सोच को ले हुआ युवा साथी का गठन

अशोक कुमार ၊

 बगोदर/गिरिडीह:-बगोदर प्रखंड के लापसियाटांड में जागरूक यूवाओ के द्वारा बुधवार एक बैठक किया गया ।बैठक मे सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बगोदर व आस पास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर एक सकारात्मक सोच के तहत लोगो से  सम्पर्क किया जायगा ।इस दौरान युवा साथी संगठन का गठन किया गया ।जिसमे अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार महतो, सचिव अशोक कुमार,कोषाध्यक्ष सनी को बनाया गया। मौके पर चेतलाल महतो, सदिक अंसारी,मुस्कान महतो, पुरन महतो, हजारी महतो, चंदन महतो,संतोष महतो, विकास सोनी, चंदन साव, मुरत कुमार, प्रयाग महतो,विनोद महतो, समेत काफी संख्या में युवा शामिल थे ।


फोटो:-बैठक मे शामिल लोग   

रंगदारी का अड्डा बना एनएच 2 का घंघरी टोल प्लाजा;रूपये की मांग को ले तोड़े यात्री बस के शीशे,मारपीट भी की

अशोक कुमार ၊                                              बगोदर/गिरिडीह:-हमेशा से विवादो की सुर्खियों में रहने वाला जीटी रोड घंघरी टोल प्लाजा एक बार फिर मंगलवार की रात्रि 10 बजे पम्मी नामक बस के साथ रंगदारी तथा अवैध वसूली को लेकर बस के शीशे तोडे जाने को ले चर्चा मे आया ၊ घटना में कई लोगों के साथ अमानवीय रूप से मारपीट भी किया गया।हालाकि बगोदर थाना मे बस चालक के  द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं दी गई।बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह जा रही पम्मी बस घंघरी टोल प्लाजा पहूंची तो वहां गाडिय़ों की लम्बी कतार लगी हुई थी ।चालक ने उसी कतार में बस को खड़ा कर दिया।जिसके बाद कुछ लोगों ने टोल कैंपस मे बस के चालक से पैसे की मांग की।नहीं देने पर बस के शीशे तोड़ दिये गये ।जिसमें कई यात्रियों को चोटे भी लगी । इधर इस मामले को लेकर टोल प्रबंधक सनी शर्मा ने बताया कि टोल कर्मियों के द्वारा बस के साथ किसी प्रकार का घटना से कोई तालुकत नहीं है ।प्रबंधक ने साफ तौर पर कहे कि कुछ युवको के द्वारा वाहनों से पैसे की उगाही कर रहे थे ।उसी दौरान पम्मी बस के साथ उन्ही युवको के द्वारा पम्मी बस के साथ मारपीट व तोड फोड की गई जो टोल मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद है।

वही बगोदर थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास ने कहा सूचना मिलने पर पुलिस टोल प्लाजा पहूंची तब तक बस वहां से चली गई थी ।इस मामले में किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है।आवेदन मिलने पर करवाई की जायगी ।

अव्यवस्थित घंघरी टोल प्लाजा को लेकर बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने दिल्ली स्थित परिवहन मंत्री  नीतिन गडकरी के कार्यलय पहुँच कर उनके नीजि सचिव वैभव डॉगे से मिलकर टोल प्लाजा को स्थान्तरित करने के को लेकर13 अप्रैल2018 को एक आवेदन पत्र भी दे चुके हैं ၊


      

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...