Sunday, April 7, 2019

डोमचांच नेहरू युवा केन्द्र ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

राजेश मेहता ၊ डोमचांच नेहरू युवा केन्द्र डोमचांच के तत्वधान में नेहरू युवा केन्द्र की सदस्य चंचला कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ।जिसमे बताया गया कि हम सब एक स्वतंत्र देश के नागरिक है। वैसे तो हमे हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत अनेक अधिकार दिये हुए हैं।जिनमे से एक अधिकार मत(वोट) देने का भी है।और यह बाकी सभी अधिकारों से बड़ा है। इसी के जरिये हम मतदान कर मतदाता कहलाते है।एक अकेला व्यक्ति मतदान के जरिये सरकार गिरा भी सकती है और सरकार बना भी सकती है।हमे अपने देश के लिए हमेशा निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए। हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए क्योंकि हर एक मत कीमती हैं।एक मत भी देश के लिए गलत सरकार को चुनने से रोक सकती हैं।

मतदान जाती और धर्म के आधार पर नही किया जाना चाहिए।

मौके पर अनिता देवी,कंचन देवी,चिंता देवी,सोनू कुमार,पिंकी देवी, पूनम देवी, रिया कुमारी,रीना देवी ,शम्भू आदि लोग उपस्थित थे।

विहिप बजरंग दल डोमचांच ने हिंदू नव वर्ष पर निकाली शोभा यात्रा


   

 *राजेश कुमार मेहता

डोमचाँच प्रखंड के  फुलवारिय पंचायत से     विक्रम संवत वर्ष प्रतिपदा 2076 के शुभ अवसर पर विहिप बजरंग दल डोमचांच प्रखण्ड के नेतृत्व में बजरंग दल फुलविरया द्वारा दुर्गा मंडप से विजय महा-मंत्र  (श्री राम जय राम जय जय राम) का जप करने के बाद एक शोभा यात्रा निकाली गई l जिसमें मुख्य रूप से हजारीबाग विभाग मंत्री मनोज चन्द्रवंशी एवं जिला मंत्री अजय वर्मा उपस्थित हुए l उन्होने हिंदू नव वर्ष की सभी को बधाई दिए l हमलोगो ने पहले अंग्रेजी नव वर्ष की बधाईया देते हुए लोगो को देखा हैं परंतु अब समय बदल चुका है और हिंदी नव वर्ष का बहुत ही उत्‍साहा के साथ स्वागत करते है l अब हमारे हिंदू भाई अपने धर्म के प्रति जागरूक होते जा रहे हैं l

  शोभा यात्रा फुलवारीया पंचायत के पूरे गाँव भ्रमण करते महेशपुर चौक, शहीद चौक होते पूरे डोमचांच प्रखण्ड का भ्रमण करते हुए जय श्रीराम का जयघोष के साथ नव वर्ष की बधाई देते हुए शोभा यात्रा को पुनः फुलवरिया दुर्गा मंडप पर समाप्त हुई l इस सोभा यात्रा में डोमचांच बजरंग दल संयोजक राजेश राज मेहता, विहिप मंत्री पप्पू साव, उपाध्यक्ष मुकेश पांडेय, मिलन प्रमुख लखन राणा, सह मंत्री राजेंद्र मेहता, फुलवारीया विहिप अध्यक्ष रवींद्र मेहता, रोहित कुमार, सूरज कुशवाह, उमेश वर्मा, पंकज मेहता, किरण प्रकाश, रजनीश, बीरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, मुरली कुमार, प्रेमचंद मेहता, जीतू, अंशुमान, शिवम, रंजन कुमार, के साथ सैकड़ों हिंदू युवा  शामिल हुए l

देशद्रोह की धारा खत्म करने के लुभावने चुनावी वादे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में किए गए वादे को लेकर यह मामला दर्ज हुआ है. शनिवार को वकील नरेंद्र शर्मा ने आगरा में राहुल के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है. 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आगरा के सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज किया गया है. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में किए गए वादे को लेकर यह मामला दर्ज हुआ है. शनिवार को वकील नरेंद्र शर्मा ने राहुल के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि अगर 2019 लोकसभा चुनाव के बाद उनकी सरकार बनती है तो वे देशद्रोह की धारा-124 (ए) को खत्म कर देंगे. कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए इसी वादे को लेकर वकील नरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मामला दर्ज करवाया है. वादी ने कहा है कि कांग्रेस के इस वादे से देशद्रोहियों को बल मिल रहा है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए.


✔@ANINewsUP


#Agra: A case has been filed by lawyer Narendra Sharma in CJM Court against Congress President Rahul Gandhi for promising in Congress manifesto to abolish Section 124A (Sedition) of the Indian Penal Code


कांग्रेस द्वारा घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद से राहुल गांधी पर अन्य जगह भी मामले दर्ज हुए हैं. अलीगढ़ में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत भी घोषणापत्र में किए गए वादे को लेकर ही है. कांग्रेस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को बरकरार रखने की घोषणापत्र में बात कही है, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है फिर ऐसे वादे की क्या जरूरत?

देश के सभी राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून को ले एबीपीएसएस के नेशनल कमिटी की हुई मंत्रणा

शनिवार को शालीमार गार्डेन गाजियाबाद में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। संगठन की दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा आशा यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में लगभग एक दर्जन प्रदेशों से पधारे प्रतिनिधियों ने केन्द्र सरकार पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की दिशा में सर्वसम्मति से अनेक संकल्प पारित किये। पारित प्रस्तावों में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया के नेतृत्व में आगामी 15 अगस्त को गुजरात के सोमनाथ से एक रथयात्रा निकालने का प्रस्ताव पारित किया गया जो विभिन्न प्रदेशों से होते हुए गांधी जयंती के दिन दो अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर सभा में तब्दील हो जायेगी। तथा रथयात्रा के दौरान संकलित एक लाख पत्रकारों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा जायेगा। बैठक में छतीस गढ़ तथा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की घोषणा का स्वागत किया गया। झारखण्ड के सीएम रघुबर दास द्वारा शीघ्र ही पत्रकार स्वरक्षा कानून लागू करने की पहल करने तथा यूपी व बिहार के पुलिस प्रमुखों द्वारा पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिये जाने पर संतोष प्रकट किया गया। बैठक में सभी प्रदेशों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से  प्रदेश अध्यक्ष के अलावा एक एक संयोजक मनोनीत करने जिला कमिटियों की बैठक आयोजित कर तहसील ताल्लुक के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा संगठन के सफल संचालन के उद्देश्य से केंद्रीय टीम के अलावे प्रदेशों में खाता संचालन आदि अनेक निर्णय सर्व सम्मति से पारित किये गये। बैठक में दिल्ली गुजरात उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश बिहार झारखंड पंजाब राजस्थान और छत्तीस गढ़ आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कल वाडिया राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पाण्डेय राष्ट्रीय महासचिव खालिद कैस उपाध्यक्ष प्रवीण कोमल संगठन महासचिव क्रमशः राकेश सिंह परिहार महफूज खान राष्ट्रीय प्रवक्ता क्रमशः मनोज कुमार सिंह गोविंद शर्मा शेख रईस सचिव राजदीप सिंह तोमर सुनील चौधरी सरोज जोशी कोषाध्यक्ष अजय परमार बिहार प्रदेश अध्यक्ष बिनोद पाण्डेय आदि शामिल थे।

बैठक में नव मनोनीत दिल्ली की प्रदेश अध्यक्षा आशा यादव झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। बैठक में दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष असलम शावरी राजेंद्र सोनी युगल किशोर गौरव रावत शान महम्मद राजेश कुमार संजीव कुमार आदि भी उपस्थित थे। संगठन की अगली बैठक भोपाल में जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Friday, April 5, 2019

कोई पूछनहार नहीं ढोढाकला की दो वर्षीया मासूम असगरी का !

पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहा है मोहम्मद असगर अपने बच्ची असगरी का

 *कोडरमा* 

डोमचांच  प्रखंड ၊ भगवान भी कभी-कभी लोगों को इतनी तकलीफ दे देते हैं कि उस तकलीफ से आदमी पूरी तरह टूट जाता है,  तबाह हो जाता है ၊ ऐसे ही तकलीफों का पहाड़ टूट पड़ा है ढोढ कोला पंचायत के ढोढाकोला बाजार के समीप निवासी मोहम्मद असगर की दो वर्षीया  नन्हीं बेटी असगरी पर ၊ माता  नूरूजहाँ ने कई जगह मिन्नतें की फरियाद किये, पर  है  शायद उपर वाले का दिल नहीं पसीजा ၊ यह व्यक्ति पैसे के अभाव के कारण अपने बच्ची का  इलाज नहीं करा पा रहे हैं ၊ असगरी  दिन भर बिस्तर पर ही रहती है ၊ इतने लाचार होने के बाद भी उन्होंने उनकी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया नहीं इसे कोई जनप्रतिनिधि मदद की है ना ही और कोई नहीं इसके पास घर रहने की है और ना ही राशन कार्ड मजदूरी करके अपने जीवन पालन-पोषण किसी तरह करते हैं और ना ही इनके पास अपने घर हैं पूरी तरह सरकारी सुविधा से वंचित है यह  व्यक्ति ၊ कोई पूछनहार नहीं !!

Thursday, April 4, 2019

पत्रकारो की पूर्ण सुरक्षा की जिम्मेवारी लें सीएम व प्रशासनिक पदाधिकारी : सर्वेश तिवारी, पत्रकारो की सुरक्षा को लेकर बिहार डीजीपी ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

पत्रकारो की पूर्ण सुरक्षा की जिम्मेवारी लें सीएम व प्रशासनिक पदाधिकारी : सर्वेश तिवारी


पत्रकारो की सुरक्षा को लेकर बिहार डीजीपी ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

रांची । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश तिवारी ने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को व्यक्तिगत रूप से संदेश भेज कर एबीपीएसएस के झारखण्ड प्रदेश इकाई समेत देश भर के पत्रकारों की ओर से धन्यवाद दिया है। दूसरी ओर डीजीपी ने बुधवार संध्या पत्रकारों को निष्पक्ष व स्वच्छ पत्रकारिता करने का आदेश भी जारी किया है। बता दें कि  बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। 

डीजीपी श्री पाण्डे ने पूर्ण सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किया है। पत्रकारों के  संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विनोद पाण्डेय सहित सभी सदस्यों ने डीजीपी के द्वारा दिये  गये आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने डीजीपी के आदेश को बहुत बड़ा कदम बताते हुए कहा कि पत्रकारों का कार्य जोखिम से भरा हुआ है इन्हें सहयोग की जरूरत है।

पत्रकार समाज का आईना होते है : सर्वेश

डीजीपी श्री पांडेय ने कहा है कि बिहार में अब पत्रकारों को पूर्ण रूप से सुरक्षा मिलेगी, इसमें लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है। इनके कामों में पुलिस को भी सहयोग करना होगा। साथ ही डीजीपी ने सीधे तौर पर कहा है कि पत्रकारों के खिलाफ पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर निरोधात्मक कार्रवाई नहीं किया जा सकता है। वहीं थाना और जिला स्तर के पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का अनुरोध किया है। इस सम्बंध में श्री सर्वेश तिवारी ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से पत्रकारों पर हमले और धमकी के कई मामले सामने आ रहे थे। जिसके मद्देनजर बिहार के डीजीपी द्वारा उठाया गया यह कदम सरहानीय है, इससे पत्रकारों को भयमुक्त होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने झारखण्ड के मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से भी अपील की है कि वह पत्रकारों का साथ दें ताकि पत्रकार अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठापूर्वक कर सकें।

पत्रकारों को दें पूर्ण सुरक्षा, परेशान करने वाले पदाधिकारी पर होगी कठोर कार्रवाई: बिहार डीजीपी, श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय

 बिहार में सभी जिलो के पत्रकारों ने स्वागत किया है 1.अररिया, 2.अरवल, 3.औरंगाबाद, 4.कटिहार, 5.किशनगंज, 6.कैमुर, 7.खगड़िया,8. गया, 9.गोपालगंज, 10.जमुई, 11.जहानाबाद, 12. दरभंगा, 13.नवादा, 14.नालंदा, 15.पटना,16. पश्चिम चंपारण, 17.पूर्णियां, 18.पूर्वी चंपारण, 19.बक्सर, 20.बाँका, 21.बेगूसराय,22. भागलपुर, 23.भोजपुर, 24.मधुबनी, 25.मधेपुरा, 26.मुंगेर, 27.मुजफ्फरपुर, 28.रोहतास, 29लखीसराय, 30.वैशाली, 31.शिवहर, 32.शेखपुरा, 33.समस्तीपुर, 24.सहरसा, 35.सारन, 36.सीतामढी, 37.सीवान,38.सुपौल

पत्रकार हित में डीजीपी का स्वागत किया फत्रकारों के संगठनों ने।

बिहार के राजधानी पटना में बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डे ने पत्रकारों की सुरक्षा को बड़ा कदम उठाया है। डीजीपी श्री पाण्डे ने पूर्ण सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किया है। पत्रकारों की  संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति  के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विनोद पाण्डेय एवं सदस्यों ने डीजीपी के द्वारा दिये  आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने डीजीपी के आदेश को बहुत बड़ा कदम  बताया है। जोखिम से भरा है पत्रकारों का कार्य, इन्हें सहयोग की जरूरत है।

डीजीपी श्री पांडेय ने कहा है कि बिहार में अब पत्रकारों को पूर्ण रूप से सुरक्षा मिलेगी, इसमें लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं,और इनका कार्य जोखिम से भरा हुआ है। इनके कामों में पुलिस को भी सहयोग करना होगा। साथ ही डीजीपी ने सीधे तौर पर कहा है कि पत्रकारों के खिलाफ पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर निरोधात्मक कार्रवाई नहीं किया जा सकता है। वहीं थाना और जिला स्तर के पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ सम्मानजनक व्यावहार करने का अनुरोध किया है।

ज्ञात हो कि विगत कुछ वर्षों से पत्रकारों पर हमले और धमकी के कई मामले सामने आ रहे थे। जिसके मद्देनजर डीजीपी ने यह कदम उठाया है।

 अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश तिवारी ने बिहार के डीजीपी श्री पाण्डेय को व्यक्तिगत रूप से संदेश भेज कर प्रदेश के पत्रकारों की ओर से धन्यवाद दिया है ၊ दूसरी ओर डीजीपी ने बुधवार संध्या पत्रकारों को  निष्पक्ष व स्वच्छ पत्रकारिता करने का आदेश भी जारी किया है ၊

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...