Sunday, April 14, 2019

श्री राम जयंती रामनवमी पर्व पर निकले अखाड़ा जूलूस‘ जय श्री राम’ के नारों से गुंजायमान हुआ , निकला भव्‍य जुलूस


झांकियांं रहीेें आकर्षण का केंद्र

 

 सरिया प्रखण्ड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । पर्व को लेकर सरिया प्रखंड के केशवारी,चंद्रमारनी, बलीडीह, ठाकुरबाड़ी, खैराबाद, मन्दरामो, बागोडीह, उर्रो, फकीरापहरी ,बंदखारो, मोकामो आदि गांव में शनिवार को महावीरी झंडा जुलूस के साथ विभिन्न अखाड़ा कमिटियों द्वारा निकाला गया। जो निर्धारित मार्ग से होते हुए झंडा मिलान स्थलों पर पहुंची। इस बीच लोगों ने पूरे रास्ते में जमकर तलवार व लाठी डंडे के जरिये करतब दिखाया। जुलूस के दौरान  पूरा क्षेत्र “जय श्री राम”,”जय हनुमान” के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर कई जगहों पर विशेष झांकी, रामायण पर आधारित रूपक तैयार किए गए थे। वहीं इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन काफी मुस्तैद रही। विभिन्न पंचायतों में गठित शांति समिति के सदस्य भी शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से त्यौहार को मनाने में एक दूसरे का सहयोग करते देखे गए। वहीं प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च तथा विभिन्न चौक-चौराहों पर मुस्तैदी के साथ अधिकारी व जवान  विधि व्यवस्था के साथ तैनात देखे गए।

वही इस पुरे आयोजन पर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार महतो ,बीडीओ शशिभूषण बर्मा, इंस्पेक्टर आर एन चौधरी, थाना प्रभारी बिंदेशवारी दास और शान्ति समिति के लोग अपनी नजर बनाए हुये थे ।समाचार लिखे जाने तक सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण रामनवमी संपन्न होने की सूचना है । मौके पर केशवारी मुखिया मनोहर यादव, बिनोद यादव, जहल रजक, बिनोद रजक, सीताराम राही, चांदसी रविदास, रामा रविदास, लक्षमन मंडल, केदार मोदी, संतोष राणा, रामजी राणा, समेत लोग उपस्थित थे

बगोदर स्थित बडा अखाड़ा,पुराना अखाड़ा नया अखाड़ा में रामनवमी जुलूस निकाला गया ।वही बडा अखाड़ा के द्वारा पगड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।अखाड़ा कमेटी के द्वारा विधायक नागेन्द्र महतो,एसडीएम रामकुमार मंडल डीएसपी बिनोद कुमार महतो पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोगो को पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया।वही बगोदर व्यावसायिक संघ के द्वारा जुलूस में आये लोगों लिए पानी शराबत एवं नींबू पानी की व्यवस्था की गई थी।वही इस व्यवस्था को देख दोनों समुदाय के लोग गौरवान्वित महसूस कर थे। साथ ही इन अखाड़ो के कमेटियों के द्वारा भव्य आकर्षक झाकियां निकाली गई थी ।कहीं राम सीता हनुमान तो कहीं बंदर भालु जमवन की झांकी थी।वहीं नया अखाड़ा के द्वारा देश के वीर जवान अभिनंदन  जो पुलवामा घटना के बाद पाकिस्तानी एफ 16 फाइटर विमान को मार गिराया था।हनुमान के साथ वीर जवान का फोटो लगा झांकी निकाली गई जिसे पूरे बगोदर बाज़ार में वन्दे मातरम जय श्री राम नारो साथ घुमाया गया ।जिसे देख लोगों मे राष्ट्र की भावना जगी है। 

बगोदर  में रामनवमी केअखाडा जुलुस में महिलाओं के साथ साथ छोटे छोटे बच्चें भी डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए, साथ ही जगह जगह प्रशासन मुस्तैद थे, बता दे की प्रशान की पैनी नजर  ड्रोन कैमरे के सहारे से रख रहे थे ၊

 इधर प्रशासन के अधिकारी में एसडीएम राम कुमार मण्डल, एसडीपीओ विनोद कुमार महतो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी आरएन चौधरी थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह मौजूद थे၊


      हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी के दशमी और एकादशी जुलुस से पूर्व शनिवार शाम को तैलिक साहू समाज समिति, ओकनी द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों में भव्य और आकर्षक नवमी जुलूस निकाला गया| जुलुस में विशेष रूप से सदर विधायक  मनीष जायसवाल, नगर निगम के उपमहापौर  श्रीलाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए और रामभक्तों का उत्साहवर्धन किया ၊ तैलिक  समाज के लोगों ने सदर विधायक श्री जायसवाल, उपमहापौर श्री लाल सहित अन्य आगंतुक अतिथियों को भगवा पगड़ी बांधकर ओकनी साईं मंदिर के समक्ष स्वागत किया ၊                                          .                                                                                          तत्पश्चात महावीरी पताका और भगवा ध्वज हाथों में लेकर विधायक श्री जायसवाल ने अगुवाई करके इस जुलुस का श्रीगणेश कराया ၊ जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः ओकनी साईं मंदिर के समक्ष पंहुच संपन्न हुआ ၊ इस क्रम में पूरा शहर भगवामय और भक्तिमय हो गया ၊ तैलिक समाज के महिला- पुरुष, बच्चे- बूढ़े और नौजवान हाथों में महावीरी पताके लिए हुए कतारबद्ध तरीके से जय श्री राम, जय वीर बजरंगी का नारा लगाते हुए गुंजायमान करते चल रहे थे तो पुरुष वर्ग हाथों में लाठी, डंडा और तलवार लिए तासों की तड़तडाहट और डीजे के जोर संग अपना हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे ၊ यह मनभावन नजारा देखते ही बन रहा था ।

                 डुमरी मेंजय श्रीराम,राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की,सौगंध राम की खाते हैं हम मंदिर वहीं बनाएंगे,हर हर बम बम आदि जयघोष के बीच पूरे क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार धूमधाम के साथ शांतिपूर्ण व सद्भाव के वातावरण में शनिवार को संपन्न हो गया।अनुमंडल मुख्यालय के इसरी बाजार स्थित श्री श्री राधा कृष्ण ठाकुर बाड़ी से श्री हनुमान की प्रतिमा व पताकाओं के साथ राम  भक्तों का विराट अखाड़ा जुलूस निकला जो पारसनाथ रेलवे स्टेशन होते हुए

रांगामाटी रेलवे गुमटी तक गया ၊ यहां पर रांगामाटी,डुगडुगिया,लक्ष्मणटुंडा,
यादवटोला,गट्टीगढ़हा आदि स्थानों से आए हुए अखाड़ा जुलूस का आपस में मिलन हुआ।शिवाजी नगर,इसरीबाजार,कुर्मी टोला,हनुमान मंदिर हनुमानगढ़, रेलवे कॉलोनी से निकले अखाड़ा जुलूस इसरीबाजार ठाकुरबाड़ी के पास इस अखाड़ा जुलूस के साथ मिल गया।वहीं विराटअखाड़ा जुलूस में शामिल झांकियों देखने के लिए सड़क के दोनों ओर तथा छत्तों पर भारी संख्या में महिला व पुरूष उपस्थित थे जो हनुमान पताकाओं के साथ साथ झांकी का दर्शन किए अखाड़ा में शामिल खिलाड़ियों के द्वारा भ्रमण के दौरान जगह जगह पर अखाड़ा जमाया गया और हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल अधिकांश लोग भगवा गमछा व कुरता पहने हुए थे।इसी 
प्रकार डुमरी,जामतारा आदि विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित हनुमान मंदिरों से अखाड़ा जुलूस निकला जिसका मिलान अनुमंडल के निकट वनांचल चौक
में हुआ जहां पर भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने अखाड़ा जुलूस की झांकियों का दर्शन किया।प्रशासन की ओर से सभी स्थानों पर अधिकारियों के साथ पुलिस बल को नियुक्त किया गया था।समाचार लिखे जाने तक कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है।जुलूस की अवधि में विद्युत विभाग के द्वारा पूरे क्षेत्र में विद्युत लाइन को शटडाउन किया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटे और हनुमान पताकाओं को सुरक्षित उस स्थान तक वापस लाया जा सके जहां से अखाड़ा जुलूस निकला था।

इधर इसरीबाजार व आसपास के अखाड़ा जुलूसों शामिल लोग हटियाटांड़ स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे जहां पर अखाड़ा जुलूस का समापन हुआ तत्पश्चात सभी लोग श्री श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी पहुंचे जहां बजरंगबली को भोग लगे प्रसाद को लोगों ने ग्रहण किया।सभी जगहों के जुलूस में शामिल लोगों की प्यास बुझाने की दृष्टि से जगह जगह पर सामाजिक संगठनों के लोगों ने नींबू
पानी व शरबत की व्यवस्था कर रखा था।अखाड़ा में शामिल लोगों को रामनवमी पूजा समिति के पदाधिकारियों सदस्यों के द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था ၊ 

ताकि सभी अनुशासित ढंग से जुलूस में चल सके और किसी प्रकार का वाद विवाद आपस में ना हो।जुलूस में शामिल लोग परंपरागत हथियारों से लैस है।रामनवमी अखाड़ा जुलूस समिति जामतारा के अध्यक्ष पूर्व मुखिया
राजेन्द्र जायसवाल सदस्य शंकर ठाकुर,विजय शर्मा,कैलाश मिस्त्री,बैजनाथ
मिस्त्री,शंकर शर्मा,मनोज शर्मा,अनिल भगत,रिषि मिस्त्री,सुरेश मोदी,संतोष
जायसवाल आदि ने शांतिपूर्ण तरीके से अखाड़ा जुलूस की संपन्नता में अपनी
सराहनीय भूमिका निभाई।

चिल्ला चिल्ली वाले, टेलीविज़न वाले, कई सज्जन, खुद ही सवाल करते हैं और खुद ही जवाब भी देते हैं,यह कैसे पत्रकार हैं!!

चिल्ला चिल्ली वाले, टेलीविज़न वाले, कई सज्जन, खुद ही सवाल करते हैं और खुद ही जवाब भी देते हैं । इन्हे पत्रकार कहना तो उचित नहीं लगता इसलिए सज्जन शब्द ही उचित है क्यूंकि अभी भी बहुत से अच्छे पत्रकार हैं जो मीडिया की गरिमा को बनाये हुए हैं । मीडिया की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता गिराने में सबसे ज्यादा योगदान इसी तरह के लोगो ने किया है।


खुद पर प्रश्न उठते ही भृकुटी क्यों तन जाती है ? अगर कोई उनसे प्रश्न कर ले तो पूरी भाव भंगिमा एक बिगड़े हुए राजनीतिज्ञ जैसी हो जाती है। अगर आपको दूसरो को ऐसी तैसी करने में मज़ा आता है तो वह सुख लेने का दूसरो को भी तो अधिकार है। क्यों होड़ लगी है आप में लोगो में चिल्ला चिल्ला कर अपने सोच थोपने की।


ये कौन सा तरीका है बहस करवाने का। क्या प्रजातंत्र में ऐसे ही बहस होनी चाहिए। बाकायदा झगड़ा करवाया जाता है लोगो को भड़का कर। पत्रकारों का काम है एक आयने जैसे जो हो रहा है उसे दिखाना न कि कुछ लोगो की सोच का ढोल पीटना। हर कोई देख सकता है कि पूरा का पूरा प्लेटफार्म किस तरह से कुछ गिने चुने लोगो को दे दिया गया है। राजनैतिक पार्टियों के लोगो के बात तो समझ में आती है लेकिन अब जनता की बात रखने वाले कुछ खास नाम और चेहरे ही हैं जिनको जनता सुन सुन कर थक चुकी है।


चिल्ला चिल्ली वाले दोस्तों, कृपया जनता के बीच जाइये और करिये कुछ गंभीर चर्च। वहां भी झगड़ा न करवाइये बहस के नाम पर। पहले आयना खुद को दिखाईये और फिर दूसरो को।


राजीव तिवारी 

फाउंडर, मीडिया नेटवर्क,पूर्व जनरल मैनेजर एवं प्रकाशक इंडियन एक्सप्रेस, दिल्ली

Saturday, April 13, 2019

AMU की फेक आईडी बनाकर कांग्रेस का हो रहा था प्रचार, सामने आई ये हकीकत

 उत्तर प्रदेश में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की फेसबुक आईडी से कांग्रेस का प्रचार करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल होती खबर में इस आईडी से पहले चरण के लिए हुए मतदान का जिक्र करते हुए वोट करने की अपील की गई थी। हालांकि इस मामले में एएमयू प्रशासन ने कहा कि जिस फेसबुक आईडी से ये खबर शेयर की गई वह यूनिवर्सिटी की नहीं हैं। साथ ही प्रशासन की ओर से ये भी कहा कि एएमयू की आधिकारिक आईडी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी न्यूज के नाम से है जोकि वोट के लिए अपील नहीं करती।

 क्या है मामला: बता दें कि सोशल मीडिया पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी नाम से एक पेज वायरल हो रहा था जिसमें आरोप है कि चुनाव के दौरान ये पेज कांग्रेस का प्रचार कर रहा है। इस दौरान पेज से एक अपील की गई कि लोग अधिक से अधिक मतदान करें। लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की बात कही थी। फेसबुक पेज के माध्यम से दो फोटो शेयर की गई जिसमें से एक पर कांग्रेस का निशान था।

 एएमयू ने किया खंडन: बता दें कि जब इस बारे में एएमयू प्रशासन से बात की गई तो एएमयू के पीआरओ उमर सलीम पीरजादा ने बताया कि जिस फेसबुक आईडी की बात कही जा रही है वह यूनिवर्सिटी की नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू एक शैक्षणिक संस्था है और ये वोट के लिए अपील नहीं करती है।


क्षेत्र भ्रमण के दौरान अन्नपुर्णा देवी पहुँची बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो के पास, कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

  

बगोदर/गिरिडीह:-कोडरमा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार देर शाम बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो के पैतृक आवास खेतको पहूंची ।जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मै आपलोगों के बीच बेटी,बहु व बहन बनकर आई हूँ,भाजपा ने मेरी उपर आस्था जताते हुए कोडरमा लोकसभा से  प्रत्याशी बनाया है।उन्होंने मोदी सरकार के कार्यो की  प्रशंसा करते हुए  कहा कि राष्ट्र मे मजबूत सरकार के लिए मोदी दोबारा आएंगे और भाजपा का  नारा है कि इस बार लोकसभा की चुनाव मे 400 सौ से अधिक सांसद लाना है ၊ जिसके तहत क्षेत्र को कार्यकर्ता पूर जोर शोर से लगे हुए।वहीं वर्तमान सांसद रविन्द्र कुमार राय के बारे मे कहा कि वे  मेरे बड़े भाई है और पार्टी के लिए निष्ठावन बेहतर कार्य करेगें।वहीं विधायक नागेन्द्र  महतो ने कहा कि कार्यकर्ता मोदी के प्रति समर्पित है, और भारत के प्रधानमंत्री दोबा मोदी ही बनेगें, जिसे लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं । मौके पर बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित यादव,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अशीष कुमार बार्डर,भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य प्रवीण कुमार शशि कुमार दिपू मंडल समेत काफी संख्या मे बगोदर  व कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे ।  


फोटो:-कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी व विधायक नागेन्द्र महतो व अन्य   

शुक्रवार को 5 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 11 नामांकन पत्र बिके

5-कोडरमा, 8-रांची, 11-खूंटी (एसटी) और 14- हजारीबाग* लोकसभा सीट के लिए चल रही है नामांकन प्रक्रिया

- अबतक कुल 7 प्रत्याशियों द्वारा किया गया है नामांकन, बिके हैं 47 नामांकन पत्र

झारखण्ड में दूसरे चरण में ( भारत निर्वाचन आयोग का पांचवा चरण ) 5-कोडरमा, 8 –रांची, 11-खूंटी (एसटी) और 14- हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन  दिनांक 12 अप्रैल को 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई ၊ जबकि 5 प्रत्यशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया. इस तरह इन चार लोकसभा सीटों के लिए अब तक कुल 47 नामांकन पत्र बिक चुके हैं और 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इन चार सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अप्रैल तक चलेगी. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 20 अप्रैल को होगी, जबकि 22 अप्रैल नाम वापस की अंतिम तिथि है. इन सीटों के लिए 6 मई को मतदान होगा. 

5- कोडरमा सीट के लिए बिका 1 नामांकन पत्र, कोई नामांकन नहीं

5- कोडरमा सीट के लिए दिनांक 12 अप्रैल को 1 नामांकन पत्र बिका जबकि किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया. इस तरह अबतक 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है और 1 प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है.


8- रांची सीट के लिए  बिके 2 नामांकन पत्र, 2 ने भरा पर्चा 

8- रांची सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन  दिनांक 12 अप्रैल को 2 नामांकन पत्र बिके, जबकि 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस तरह अबतक 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है और 2 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है. 


11- खूंटी (एसटी) सीट के लिए 1 प्रत्याशी ने भरा नामांकन पत्र

11- खूंटी सीट (एसटी) के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन दिनांक 12 अप्रैल को 3 नामांकन पत्र बिके, जबकि 1 प्रत्याशी  ने नामांकन पत्र दाखिल  किया. इस तरह अबतक 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है और 1 प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है. 


14- हजारीबाग सीट के लिए बिके 5 नामांकन पत्र, 2 ने किया नामांकन

11- हजारीबाग सीट के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन आज दिनांक 12 अप्रैल को 5 नामांकन पत्र बिके, जबकि 2 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया.  श्री राजेश रंजन, एसयूसीआई (COMMUNIST) और मोहम्मद मोईन्उद्दीन अहमद (निर्दलीय) ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस तरह अबतक 9 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है और 3 प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है.

लोकसभा सीट नामांकन पत्रों की बिक्री दाखिल किए गए नामांकन पत्र

12 अप्रैल तक कुल 12 अप्रैल कुल

(5) कोडरमा 01 (एक) 10 (दस ) 00 (शून्य) 01 (एक)

(8) रांची 02 (दो) 16 (सोलह) 02 (दो) 02 (दो)

(11) खूंटी (एसटी) 03 (एक) 12 (बारह ) 01 (एक) 01 (एक)

14- हजारीबाग 05 (पांच) 09 (नौ ) 02 (दो) 03 (तीन )

कुल 11 (ग्यारह) 47 (सैंतालीस) 05 (पांच) 07 (सात)

Friday, April 12, 2019

रामनवमी पर बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभा यात्रा रैली, मंत्री और अध्यक्ष ने भगवा झंडा दिखाकर किया रवाना

राजेश मेहता ၊ 

डोमचाँच । शिक्षा मंत्री सह कोडरमा के विधायक नीरा यादव और डोमचाँच नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार मेहता  ने बजरंग दल की शोभा यात्रा रैली को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया।  डोमचांच में बजरंग दल ने शुक्रवार को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता के साथ भब्य जनसमूह के साथ रैली निकाली। जिसमें बालिकाओ ने भी भाग लिया रैली की शुरुआत चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय के प्रांगण से की गई जो गिरिडीह रोड, महेशपुर , नवलशाही, पचगांव, फुलवरिया बेहराडीह ,मसनोडीह, नवाडीह , शिव सागर, ढाब रोड, शहीद चौक  सहित पूरे नगर का भ्रमण किया रैली में लगभग 15 सौ से अधिक मोटरसाइकिल शामिल रहे।

 यहां शोभायात्रा के आकर्षक के केंद्र रही। वहीं सुरक्षा की कमान  एसडीएम  विजय वर्मा  एसडीपीओ  राजेंद्र प्रसाद  डोमचांच वीडियो में  मनीष कुमार  इंस्पेक्टर  और  डोमचांच थाना प्रभारी  विनोद कुमार  समेत भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे । इस रैली के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही । वहीं डोमचांच थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा की कमेटी द्वारा ताई मार्ग से चलें ताकि किसी को आने जाने मे कोई समस्या नहीं और लोग अपने सयंम का परिचय दें क्योंकि भगवान श्री राम जी इनके सबसे बड़ा उदाहरण है ।

 मौके पर रैली में दल के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, हजारीबाग विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी ,जिला मंत्री अजय वर्मा, सह संयोजक अविनाश सिंह, डोमचांच अध्यक्ष रामकुमार मोदी, सह संयोजक राजेश राज, वित्त मंत्री पप्पू साहू, लखन राणा, पंकज मेहता,समाजसेवी  उमेश वर्मा. नवीन, बालचंद कुमार मेहता, रजनीश कुमार ,किरण प्रकाश कुमार , राजीव, अंशुमान, बीरेंद्र कराटे, बीरेंद्र कुमार, राजेन्द्र राज, मुकेश पांडेय, सोनू कुमार, श्यामसुंदर यादव, रोहित, माही, मुरली प्रेमचंद मेहता आदि लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

लोक सभा चुनाव 2019: चुनावी भाषण से गायब स्थानीय मुद्दा बन गया है चर्चा का विषय

नूर आलम, वरिष्ठ पत्रकार बेगूसराय ၊

इस बार का लोकसभा चुनाव अब तक हुए सभी चुनावों से बिल्कुल ही अलग-थलग दिख रहा है। देश भर की नजर बेगूसराय पर टिकी है। देश के विभिन्न कोने से लोग आकर यहां प्रचार कर रहे हैं। मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। भाषणों का दौर जारी है, वायदे लगातार हो रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच स्थानीय मुद्दा बिल्कुल ही गायब हो गया है। सब के सब राष्ट्रवाद, मोदी भगाओ, लालू यादव को जेल से निकालो, लोकतंत्र को बचाना है ,पर ही टिक गए।                                                                                             

   बेगूसराय के किसी भी कॉलेज में पूरी संख्या में प्रोफेसर  की कमी, बेगूसराय में एयरपोर्ट से उड़ान भरना, छतौना का अधूरा पूल, प्रधानमंत्री सड़क योजना से दस साल पूर्व से अधूरी सड़क, दियारा के विकास पर नहीं बोल रहे हैं। कोई नहीं बोल रहे हैं कि जिला में तीन सौ से अधिक नलकूप ठप है और वर्षों से किसान मंहगी सिंचाई कर रहे हैं। कोई नहीं बोल रहे हैं कि बूढ़ी गंडक नदी के छतौना घाट पर वर्षों से पहुंच के अभाव में हाथी का दांत बना पुल कब चालू होगा। किसी भाषण में सुनने में नहीं आ रहा है कि हम गढ़हारा के बेकार पड़े करीब 22 सौ एकड़ जमीन पर पुन: रेल विकास की संभावना की तलाश करेंगे। कोई नहीं बोल रहा कि बेगूसराय से अच्छे राजस्व देने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस बरौनी से पूर्णियां चला गया। कोई नहीं बोल रहे हैं की काबर झील का उद्धार होगा। किसी नेताओं के मुंह से यह बात नहीं निकल रहा है की हम काबर के किसानों के जमीन की खरीद बिक्री पर लगे रोक को दूर करेंगे। ललित नारायण मिश्र के सपनों का बरौनी-हसनपुर रेल लाइन निर्माण कार्य की शुरुआत करेंगे। बिहार के औद्योगिक राजधानी बेगूसराय जिला मुख्यालय के स्टेशन से थ्रू-पास करने वाली एक दर्जन गाड़ी का स्टॉपेज होगा। 

शाम्हो और चमथा दियारा में कृषि क्षेत्र में व्याप्त संभावनाओं का विकास कर कृषि प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना होगी। नौला में ठप हो चुके बराज में फिर से पानी पहुंचाएंगे। चंद्रभागा का उद्धार करेंगे। भ्रष्टाचार के खात्मे की सब कर रहे हैं। जबकि लोग चाह रहे हैं नेता बोलें की प्रखंड कार्यालय में बगैर सौ-पचास दिए ही प्रमाण पत्र बन जाएगा। जनप्रतिनिधियों को दो हजार दिए बिना ही शौचालय बन जाएगा। 20 से 30 हजार दिए बिना ही आवास योजना का लाभ मिल जाएगा। बगैर चाय पिलाये पेंशन शुरू हो जाएगा। लोग जानना चाह रहे हैं कि सांसद बनने के बाद हमारे नेता बगैर घूस लिए काम नहीं करने वाले जनप्रतिनिधि और निचले स्तर के कर्मचारियों-अधिकारियों पर कैसे कार्रवाई करेंगे। आज भी बैंकों में लोगों की भीड़ सुबह से शाम तक लगी रहती है। पर्याप्त संख्या में रेल नहीं चलने के कारण बोगियों में मारा मारी की स्थिति रहती है। कॉलेज में सभी प्रोफेसर और स्कूल में अधिकतर शिक्षक दिनभर मोबाइल में व्यस्त रहकर बगैर पढ़ाये वेतन ले रहे हैं। सरकारी डॉक्टर की ड्यूटी अस्पताल के बदले क्लिनिक में पूरी हो रही है। अस्पताल में सभी तरह की दवाई नहीं दी जा रही है।  कुल मिलाकर इस चुनाव में धरातलीय स्तर पर व्याप्त स्थानीय मुद्दा पूरी तरह से गायब हो गया है। सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बातें अटक कर रह गई है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...