डुमरी(गिरिडीह) :निमियाघाट थाना क्षेत्र में इसरी की एक नाबालिग युवती का अपहरण कर उसके साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि एक नाबालिग युवती को दो युवक जबरदस्ती एक वैगन आर कार में बैठाकर ग्राम करमाटोंगरी ले गए, जहां उन दोनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ၊ हालांकि इसी बीच स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने युवती एवं एक युवक को धर दबोचा एवं पुलिस के हवाले कर दिया ၊ जबकि दूसरा युवक घटना स्थल से भागने में सफल रहा। शनिवार को युवती के पिता ने दोनों युवकों पर अपनी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले जाने एवं दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए दो नामजद युवकों के विरूद्ध थाना में आवेदन दिया। पुलिस मिले आवेदन के आधार पर दोनों युवकों के विरूद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जूट गई । धराए एक आरोपी थाना क्षेत्र का ही बालुटूंडा ग्राम निवासी रोहित कुमार साव है जबकि दूसरे फरार आरोपी का नाम उसी गांव का बबलू साव है ၊ जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। इधर युवती को पुलिस ने मेडिकल जांच हेतु गिरिडीह भेज दिया ।
- बिहार के लखीसराय में बुधवार देर रात शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और ट्रक से कुचलकर 8 लोगों की मौत हो गई
- हादसे में 6 लोग घायल भी हो गए, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम लगाया
- इन लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया ၊
बिहार के लखीसराय में बुधवार देर रात शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और ट्रक से कुचलकर 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल भी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इलाके में पुलिसबल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लखीसराय के हलसी बाजार में एक शादी चल रही थी, जहां के लिए थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव से बारात आई थी। इसी शादी में मौत बनकर आए एक अनियंत्रित ट्रक ने कुछ लोगों को कुचल दिया।
कई की हालत गंभीर
ट्रक पहले बिजली के खंभे से जा भिड़ा, उसके बाद कई लोगों को कुचलता चला गया। इससे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग जख्मी हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वहां से फरार हो गया






