Saturday, July 20, 2019

गिरिडीह: डुमरी प्रमुख के कार्यालय में बिजली नहीं ,मुख्य द्वार पर बैठकर किए कार्य


गिरिडीह : जब अधिकारी ही अधिकारी की बात नहीं सुनेंगे, तो बेबस व असहाय जनता को कौन भाव देगा ၊ अब इसे आपसी मतभेद कहें अथवा पदाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा , यह फैसला करेगी स्थानीय जनता ၊ किंतु इस घटना से जनसामान्य के मनोभाव पर पृथक प्रभाव पड़ेंगे ၊                        
शनिवार 20 जुलाई को हुआ कुछ यूँ कि अपने कार्यालीय कक्ष में बिजली की मांग को लेकर डुमरी प्रमुख यशोदा देवी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर अपने कार्यों का निष्पादन किया। इस बाबत डुमरी प्रमुख ने कहा कि कार्यालीय कक्ष में बिजली नहीं रहने से अपने समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादियों को उमस भरी गरमी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या से बीडीओ को अवगत कराया गया परंतु बीडीओ का कहना था कि संवेदक से बात कीजिए। इधर कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार्य के निष्पादन की जानकारी मिलने पर सीओ रवि भूषण प्रसाद प्रमुख ने उन्हें अपने कक्ष में जाने की अपील की ၊ किंतु प्रमुख ने न बिजली कनेक्शन होने के बाद ही कार्यालय में बैठ कर ही कार्य निष्पादन करने की बात कही।

कांग्रेस की कद्दावर नेता दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन





नई दिल्ली (न्यूज डेस्क): दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया है। वे सात दिनों से बीमार चल रही थीं। वे दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रही हैं। उनका 81 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। दिल्ली कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। वे दिल्ली प्रदेश की लगातार तीन बार 1998 से लेकर 2013 तक मुख्यमंत्री रहीं।
कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद भी रहीं। बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी की हिस्सा भी रहीं। शीला दीक्षित को दिल्ली का चेहरा बदलने का श्रेय दिया जाता है, उनके कार्यकाल में दिल्ली में विभिन्न विकास कार्य हुए।
दिल्ली में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद केरल की राज्यपाल भी रहीं। इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भी पेश किया था। शीला को हमेशा से गांधी-नेहरू परिवार का करीबी माना जाता था। शीला दीक्षित को समन्वयवादी राजनीति और विकास का चेहरा माना जाता रहा है। दिल्ली में मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार हो या फिर बारापूला जैसे बड़े रोड नेटवर्क उन्हीं की देन माना जाता हैं।

गिरिडीह में झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान हुई तेज



 
Reported by: Bharat Mandal.                            गिरिडीह ၊ जिले के  गाण्डेय स्थित गॉधीनगर में झाविमो की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई. बैठक का मुख्य विषय सदस्यता अभियान चलाने पर विचार विमर्श था. साथ ही सुविधा के लिए प्रखंड को तीन मंडल में विभक्त किया गया. जिसमें गाण्डेय में दस पंचायत, अहिल्यापुर एवं तारामंडल में आठ आठ पंचायत रखा गया है. गाण्डेय के सदस्यता प्रभारी  तेजो ऱविदास एवं उसमान अंसारी, अहिल्यापुर मंडल में लक्ष्मण चौधरी एवं द्वारीका मालाकार, ताराटॉड मंडल में सुरेश मंडल एवं मुफ्ती अख्तर को सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया गया. बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य दिलीप वर्मा, जिला के सदस्यता प्रभारी सुमन सिन्हा, बुद्धजिवी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष गुजा हाजरा  राजेश जायसवाल, मनोज मोर्या, ओमप्रकाश मंडल,  मनोज सिंह, अवधेश राय, उसमान अंसारी, प्रदीप तुरी, संचित गुप्ता, प्रदीप स्वर्णकार, जयप्रकाश सिंह, संजय रवानी, असलम आरिफ, सुरेश स्वर्णकार, मो0 मजीद, आनंद टुडू, चौहान लोरेन,  मुख्य रूप से उपस्थित थे.

बिहार के जमुई में अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर शव को गायब कर दिया


जमुई। नगर थाना के शास्त्री कालोनी में शराब बेचने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत मृतका के भाई झारखंड के गिरीडीह जिला अंतर्गत निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी निवासी टिकु वर्णवाल ने स्थानीय थाने में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

आवेदन में टिकु ने कहा है कि उसकी बहन सोनी देवी उर्फ अर्चना बर्णवाल  की शादी दस साल पूर्व जमुई जिला के मलयपुर निवासी विजय वर्णवाल के पुत्र रंजीत वर्णवाल के साथ धनबाद कोर्ट में हुई थी। वर्तमान में उसकी बहन पति रंजीत व पुत्र आयुष राज तथा पुत्री माही के साथ जमुई स्थित शास्त्री कालोनी में रह रही थी। परिवार में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। शराबबंदी के बाद रंजीत अवैध शराब कारोबार से जुड़ गया। जिसमें वह जेल भी गया था। इस अवैध कारोबार  का विरोध पत्नी सोनी द्वारा किए जाने पर रंजीत अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच 16 जुलाई को सोनी के मौसेरे भाई बिट्टू वर्णवाल ने टिंकू को पति द्वारा सोनी की हत्या कर शव गायब कर देने की सूचना दी। साथ ही दोनों बच्चों के भी गायब होने की बात बताई गई। टिंकू ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि साक्ष्य छुपाने के लिए रंजीत ने दोनों बच्चों को भी मार दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि मृतका के भाई द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस हत्याकांड के उजागर होने के बाद पुलिस ने पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ၊ जबकि मृतका के दोनों बच्चों को आरोपित पति के गया निवासी एक सम्बन्धी के घर से जमुई लाया गया ၊ जमुई एसपी ने तहलका लाइव को बताया कि कांड क़ा अनुषंधान जारी है ၊

Friday, July 19, 2019

बगोदर के गोपालडीह में विधायक नागेन्द्र महतो ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन

 


(गिरिडीह) ၊  बगोदर प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत अंतर्गत गोपालडीह में गुरूवार को विधायक नागेन्द्र महतो ने 100 केवी के विद्युत ट्रांरांसफर्मर का विधिवत नारियल फोड़कर व फीता काट कर उद्धघाटन किया।  इस अवसर पर पर्याप्त मात्रा में निर्बाध रूप से विद्युतापूर्ति की आश लिए उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक श्री महतो  के प्रति खुशी जाहिर किया ।विधायक ने कहा राज्य और केन्द्र में भाजपा की सरकार के बनने के बाद लोगों को परेशानी नही होती हैं,  जल्द ही समस्या का समाधान हो जाता है ၊ इससे पूर्व वाली सरकार में ऑफीस और दफ्तर के चक्कर लगाते लगाते लोग परेशान हो जाते थे၊ साथ ही ट्रंसफार्मर के लिए महीनों गिरिडीह का चक्कर लगाने के बाद भी सम्भव नही हो पाता था ၊ लेकिन  झारखंड सरकार के मुखिया  रघुवर दास के दुरुस्त व्यवस्था की वजह से आज ट्रंसफार्मर जलने के 2 दिनों में ही  लोगों को उपलब्ध हो जाता है।  ऐसे में ग्रामीण जनता काफी खुश है।मौके पर दशरथ महतो मुखिया टेकलाल चौधरी दौलत महतो प्रयाग महतो राजेश कुमार सुरेन्द्र विश्वकर्मा रामेश्वर महतो मिहिर महतो महिलायें समेत काफी संख्या में ग्रमीण उपस्थित थे ।

फोटो:-ट्रांसफार्मर उद्घघाटन में शामिल विधायक नागेन्द्र महतो  व ग्रमीण 

Thursday, July 18, 2019

रांची : बकरी बाज़ार मैदान को चिल्ड्रेन पार्क बनाने की मांग की 'आप' ने, व्यवसायियों से अवैध वसूली की भी शिकायत की




रांची ၊ आम आदमी पार्टी ने नगर निगम द्वारा बकरी बाज़ार मैदान में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने के निर्णय को रद्द करने की मांग के साथ मेयर को सौंपा ज्ञापन तथा माँग की गई कि उस मैदान को बच्चों के खेल के मैदान-पार्क के रूप में विकसित किया जाए । साथ ही निगम कर्मचारियों द्वारा अपर बाज़ार हाट एवं आस पास के दुकानदारों को धमकी और उनसे अवैध वसूली को लेकर भी की गई शिकायत ।
 
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा बकरी बाज़ार मैदान में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने के निर्णय को रद्द करने की मांग को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा गया तथा माँग की  कि उस मैदान को बच्चों के खेल के मैदान-पार्क के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही पार्टी ने निगम कर्मचारियों द्वारा अपर बाज़ार हाट एवं आस पास के दुकानदारों को धमकी और उनसे अवैध वसूली को लेकर भी  शिकायत की।
 
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने कहा कि अपर बाज़ार राँची शहर का सबसे भीड़-भाड़ वाला इलाका है। जहाँ राँची और आसपास क्षेत्र के कई इलाके से लोग हज़ारों की तादाद में खरीदारी करने आते हैं। इस इलाके में घंटों जाम, रोज़ की दिनचर्या का हिस्सा से हो गया है। कई बार तो इस इलाके में पैदल चलने का जगह भी नहीं होता। प्रदूषण और गन्दगी की समस्या भी इस क्षेत्र में इतना अधिक है कि सांस लेने के लिए साफ हवा भी दूभर है। इस पूरे इलाके में बच्चों के खेलने का मैदान और बुज़ुर्गों के टहलने का पार्क भी नहीं है।इस निर्णय से इस क्षेत्र में जाम की समस्या और प्रदूषण दोनों और भी बढ़ेगा। साथ हीं उक्त मैदान में एक दुर्गा पूजा मण्डप भी है, जहाँ दशकों से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है जिसके साथ राँची के लाखों धर्मावलम्बियों की आस्था भी जुड़ी है।  ऐसी स्थिति में  इतने भारी जाम और प्रदूषण युक्त अपर बाज़ार के बीचों -बीच बकरी बाज़ार मैदान  में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय बहुत घातक साबित होगा।
 कहा कि इतना ही नहीं, अपर बाजार में हाट तथा आसपास की दुकानों से सिर्फ दुकानदारों का ही नहीं बल्कि इससे जुड़े हजारों कर्मचारियों और अन्य लोगों का जीवन यापन होता है, परन्तु शिकायत मिली है कि नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर इनका भयादोहन करके इन्हें उजाड़ने की धमकी दी जाती है और वसूली की जाती है।
 
 उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निगम के इस निर्णय का घोर विरोध करती है तथा निम्नलिखित माँग करती है:
 
1. बकरी बाज़ार मैदान (दुर्गा पूजा मण्डप) में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने के निर्णय को तत्काल रद्द किया जाए।
 
2. उक्त मैदान को बच्चों  के खेल के लिए मैदान तथा बुजुर्गों के टहलने के लिए पार्क एवं गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाए
 
3. दुर्गा पूजा मण्डप के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो, वहाँ दशकों से चल रहे दुर्गा पूजा का निर्बाध आयोजन सुनिश्चित हो तथा लाखों हिंदुओं की भावना के साथ खिलवाड़ ना हो।  
 
4.  अपर बाजार में हाट तथा आसपास की दुकानों से नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर भयादोहन , धमकी और वसूली तत्काल रोका जाए तथा व्यवसायियों को यह भरोसा दिया जाए कि उनकी दुकानों और व्यवसाय पर कोई खतरा उत्पन्न नहीं किया जाएगा।
 
प्रतिनिधि मंडल में अंजन वर्मा, परवेज अख्तर, अमन कुमार , उदित कुमार तथा राजेश कुमार शामिल रहे।

बिहार:सोशल मीडिया में वायरल हो रही मृत बच्चे की तस्वीर का सच क्या है!!


बिहार:
बुधवार को मुजफ्फपुर से मां और 4 बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबने की खबर आई थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया में मृत बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही थी और सरकार को इस घटना के लिए कोसा जा रहा था। लेकिन जब चैनल  इस खबर की पड़ताल की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। दरअसल 3 बच्चों की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से नहीं हुई। उनकी जान घरेलू विवाद की वजह से गई है। जानकारी के अनुसार घर में सास-बहू का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में बहू अपने 4 बच्चों के साथ पानी में डूबकर आत्महत्या  करने गयी थी। उसके पीछे-पीछे सास भी दौड़ी, लेकिन तब तक महिला अपने बच्चे के साथ पानी के पास पहुंच चुकी थी। फिर सास ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा पाई औऱ तेज धार में बह गए। इससे बच्चे मौत हो गयी। घटना मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखण्ड के शीतलपट्टी गांव की है। बता दें कि बच्चे की मौत की घटना को बाढ़ के पानी में डूबने से जोड़ा गया था। इससे दुनिया भर में सरकार की किरकिरी हुई। लेकिन, अब जो सच सामने लेकर आया है,वह है यह ၊

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...