Saturday, August 10, 2019

संसद और मीडिया परपस्पर एक-दूसरे के सहयोगी, दोनों का ही संबंध जनसरोकार से --एम वेंकैया नायडू, उपराष्ट्रपति


★उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू, राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने "देश के विकास में छोटे राज्यों की भूमिका" विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया

★संसद और मीडिया परपस्पर एक-दूसरे के सहयोगी, दोनों का ही संबंध जनसरोकार से
--एम वेंकैया नायडू, उपराष्ट्रपति
=================
★ छोटे राज्यों के गठन से विकास और गुड गवर्नेंस को मिल रहा बढ़ावा

-- द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल
=================
★अगले 10 वर्षो में दुनिया के विकसित देशों की बराबरी करेगा झारखंड

--रघुवर दास, मुख्यमंत्री
=================

स्वतंत्र लोकतांत्रिक व्यवस्था का मीडिया अहम् अंग है. संसद और मीडिया परस्पर एक-दूसरे के सहयोगी हैं क्योंकि ये दोनों जनसरोकार और जन भावनाओं को प्राथमिकता देते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास बना रहे, इसके लिए मीडिया की निष्पक्षता काफी मायने रखती है। भारतीय संविधान में भी मीडिया की स्वतंत्रता को मौलिक अधिकारों के विस्तारित रुप
में देखा जा सकता है. उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने रांची के रेड्डीशन ब्लू में प्रभात खबर के स्थापना दिवस पर "देश के विकास में छोटे राज्यों की भूमिका" विषय पर आय़ोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ये बातें कही. उपराष्ट्रपति ने कहा कि जन समर्थन और जनता का विश्वास जीते बगैर कोई भी आंदोलन सफल नहीं हो सकता है और इसमें मीडिया कारगर रोल निभा सकता है. मीडिया के सहयोग से ही विकास की गति को तेज की जा सकती है और समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उसका फायदा दिलाया जा सकता है.


आजादी की लड़ाई से ही मीडिया निभाती आ रही है अहम् रोल

उपराष्ट्रपति ने कहा कि मीडिया का महत्व इसी बात से लगाया जा सकता है कि आजादी की लड़ाई के दौरान इसका इस्तेमाल लोगों तक संदेश पहुंचाने में किया जाता था. देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे कई नेताओं द्वारा हिंदी समेत विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में समाचार पत्रों का
प्रकाशन किया जाता है. इन समाचार पत्रों के जरिए लोगों को आजादी की लड़ाई ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बगावत फूंकने के लिए प्रेरित करने में होता था. हालांकि आज के दौर में मीडिया में काफी बदलाव आए हैं. आज प्रिंट मीडिया के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और न्यू मीडिया दस्तक दे चुकी है. लेकिन, मीडिया का स्वरुप चाहे कोई भी हो, उसे जन सरोकार से हमेशा जुड़े रहना
चाहिए. यह मीडिया के साथ जनता और देश के हित में है.

लिखे हुए शब्दों की मर्यादा हमेशा बरकरार रहेगी

श्री नायडू ने कहा कि मीडिया में आ रहे बदलावों के बीच भी समाचार पत्रों की अपनी अलग अहमियत है, क्योंकि लिखे हुए शब्दों की मर्यादा हमेशा बरकरार रहती है. एक बार अगर समाचार पत्र में कुछ छपा तो उसे बदला नहीं जा सकता है. इतना ही तकनीक ने प्रिंट मीडिया को पाठकों तक पहुंच को काफी आसान बना दिया है. आज समाचार पत्रों के आनलाइन संस्करण से इसकी लोकप्रियता बढ़ी है. देश-दुनिया में कोई भी व्यक्ति कहीं से भी किसी भी समाचार पत्र के किसी भी संस्करण को देख और पढ़ सकता है. इतना ही नहीं, पुरानी समाचार पत्रों को भी कभी आसानी से पढ़ा जा सकता है. इस तरह प्रिंट मीडिया को आधुनिक तकनीक से काफी सशक्त बना दिया है.

जन सरोकारों के प्रति जवाबदेह बने मीडिया

उपराष्ट्रपति ने कहा कि मीडिया को जन सरोकारों के प्रति जवाबदेह बने रहना होगा. जन समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का दायित्व निभाना होगा. इससे जनता का विश्वास न सिर्फ सरकार के प्रति बल्कि मीडिया के प्रति भी बढ़ेगा. लेकिन, मीडिया को अपनी मर्यादा का भी ख्याल रखने की जरूरत है. समाज में सनसनी और भ्रामकता फैलाने वाली खबरों को प्रसारित करने से बचना चाहिए. इसके साथ फेक और पेड न्यूज से भी दूरी बनाए रखनी होगी. मीडिया के लिए यह भी जरूरी है कि दलीय राजनीति से दूरी बनाए रखकर जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए. यह न सिर्फ मीडिय़ा बल्कि समाज और देश के हित में है.

हिंदी के बिना हिंदुस्तान का आगे बढ़ना मुमकिन नहीं

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हिंदी के बिना हिंदुस्तान का आगे बढ़ना मुमकिन नहीं है. हिंदी पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ती है. लोगों को एक-दूसरे के करीब लाती है. लेकिन, यह भी जरूरी है कि हर व्यक्ति को अपनी मातृभाषा जरूरी सीखनी चाहिए. घरों में हमें अपनी भाषा में बातचीतकरना चाहिए. इससे अपनापन महसूस होता है. उन्होंने यह भी कहा कि भाषा और भावनाएं एक साथ चलती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था में आज बदलाव लाने की जरूरत है, क्योंकि इसमें कहीं न कहीं कुछ दोष हैं, जो लोगों को अपनी परंपरा, संस्कृति और इतिहास से दूर कर रही है.


संसदीय व्यवस्था में चर्चा और वाद-विवाद के बाद ही होता है कोई निर्णय

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि भारतीय संसदीय व्यवस्था में कोई भी निर्णय सांसदों-विधायकों के बीच चर्चा और वाद-विवाद के बाद लिया जाता है. जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने में भी इसी व्यवस्था का पूरी तरह पालन किया गया.

लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हो रहा फायदा

राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि इससे गुड गवर्नेंस और विकास को बढ़ावा मिल रहा है. खासकर झारखंड जैसे राज्य को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. खनिज संपदा से समृद्ध इस राज्य में संसाधनों का इस्तेमाल यहां के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हो रहा है. छोटे राज्यों के गठन से पंचायत स्तर तक विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी हो गई है. लोगों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है. इन राज्यों में सुविधाओं का विस्तार हुआ है और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रही है.

शासन-प्रशासन तक जनता की पहुंच हो गई आसान

राज्यपाल ने कहा कि छोटे राज्यों के गठन से शासन-प्रशासन तक जनता की पहुंच काफी आसान हो गई है. लोग अपना समस्याओं को अपने जन प्रतिनिधियों के पास सीधे रख सकते हैं. इससे उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है. यह बात न सिर्फ छोटे राज्यों के गठन तक सीमित है, बल्कि पंचायती राज व्यवस्था मे भी काफी कारगर साबित हो रहा है. उन्होंने इस मौके पर मीडिया के रोल पर बोलते हुए देश के विकास में इसे काफी अहम बताया.

देश के विकास में मीडिया का सकारात्मक रोल

संगोष्ठी को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि समाचार पत्रों का भी एक राष्ट्रीय दायित्व है। वे देश एवं राज्य के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकते है. पत्रकारिता एक मिशन है. मीडिया से देश-दुनिया की जानकारी प्राप्त होती है. मीडिया समाज का आईना होता है. उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता होनी चाहिये. समाचार पत्र के कारण ही लोगों को संसद एवं विधानसभी की कार्रवाही की जानकारी प्राप्त होती है. उन्होंने कहा कि शब्द का महत्व होता है इसलिये जो कुछ भी लिखे सोच समझ कर लिखे.

झारखंड के लोगों के सपने को पूरा कर रही हमारी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के लोंगों के सपने पूरा करने का काम हमारी सरकार ने किया है. आने वाले 10 वर्षों में झारखण्ड विकसित देशों के समकक्ष खड़ा रहेगा. इसके लिये हमारी सरकार हर सेक्टर में काम कर रही है. पर्यटन को विकसित कर राज्य के युवाओं को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. झारखण्ड अलग होने के बाद उग्रवाद हमें विरासत में मिली थी लेकिन अब राज्य में उग्रवाद अंतिम सांसे गिन रहा है. हमने सरेंडर पॉलिसी भी बनाई है ताकि मुख्यधारा से भटके लोग हमारी बनाई गई पॉलिसी की मदद से सरेंडर कर अपने आने वाले भविष्य को संवार सके. उन्होंने कहा कि राज्य में अमन, शांति के लिये पुलिस-प्रशासन दिन रात काम कर रही है. इसके लिये वे बधाई के पात्र है.

हर क्षेत्र में विकास की लिखी जा रही इबारत

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने 18 वर्ष पूर्व झारखण्ड, छत्तीसगढ़ एवं उतरांचल तीन नये राज्य दिये लेकिन झारखण्ड में पिछले 14 वर्षों से स्थायी सरकार नहीं रहने के कारण इस क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया. 2014 में जनता ने राज्य में स्थायी सरकार के लिये वोट किया और हमारी सरकार आने के बाद पिछले साढ़े चार वर्षो से लगातार राज्य में विकास के नये आयाम गढ़े जा रहे है. शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क आदि क्षेत्रों में अप्रत्याशित कार्य हुये है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड बने हुये 19 वर्ष हुये है लेकिन झारखण्ड का इतिहास पुराना और गौरवशाली है. धरती आबा बिरसा मुण्डा, सिदो कान्हू जैसे झारखण्ड के वीर सपूतों ने देश की स्वतंत्रता में अपना खून बहाया है.

धारा-370 समाप्त होने से पूरे देश के लिए अब एक ही कानून

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे राज्यों बनने से गुड गर्वेनेंस एवं विकास में आसानी होती है. देश के विकास में छोटे राज्यों का अहम योगदान होता है. झारखंड में तेजी से हो रहे विकास कार्य इसी ओर इशारा कर रहे हैं. नए राज्य के गठन से लोगों को अपने शासन-प्रशासन से करीब आने का मौका मिलता है. जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35A के हटने का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में भी संसद द्वारा बनाये कानून लागू होंगे. जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. कश्मीर घाटी आतंकवाद मुक्त हो, देश के अन्य हिस्सों में जिस तरह विकास हो रहा है, उसी तरह कश्मीर में भी विकास होगा.

उपेक्षित इलाकों में विकास की किरण पहंचाने में सहूलियत

संगोष्ठी में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधान संपादक श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि छोटे राज्यों के गठन से उन इलाकों में विकास की किरण पहुंचाने में सहूलियत हो गई है जो लंबे समय से उपेक्षित थे. छोटे राज्यों के गठन से लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में और बिजली-पानी-सड़क के विकास का मार्ग तेजी से प्रशस्त हुआ है. इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य सभी क्षेत्रों का सम्यक और समान तरीके से विकास हो रहा है. झारखंड के संदर्भ में छोटे राज्यों का गठन काफी सार्थक साबित हुआ है. मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड अब तेजी से विकसित हो रहे राज्यों की कतार में शामिल हो चुका है.

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्खेनीय योगदान करने वाले शख्सियतों को झारखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया.

समारोह में राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, सांसद श्री संजय सेठ, महापौर श्रीमती आशा लकड़ा, चीफ पोस्मास्टर जेनरल, झारखंड सर्किल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर, राज्यसभा के सेक्रेटरी जेनरल दीपक वर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

Tuesday, August 6, 2019

लूट और डकैती की योजना बना रहे अपराधी को पुलिस ने हिरासत ले लिया , एक ने थाना में अपने ही गमछे का फंदा बनाकर की आत्महत्या


(symbolic image)                      दुमका ၊ जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मलूटी के बेलबुनी गांव में लूट और डकैती की योजना बना रहे जिन दो अपराधी को पुलिस ने हिरासत ले लिया था, उनमें से एक ने थाना के पुलिस क्वाटर के रसोईघर में अपने ही गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक पाकुड़ जिले के महेशपुर पिपराजोडी का रहनेवाला था. सोमवार शाम इन दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस क्वाटर में पूछताछ के लिए रखा गया था. मृतक आशीष टुडू के पुलिस क्वाटर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारी शिकारीपाड़ा थाना पहुंच गये हैं. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के गाइडलाइंस के अनुरूप पूरे जांच की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जा रही है. दंडाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद घटना की जांच कर रहे है. एसपी ने बताया कि दोनो अपराधी लूट और डकैती में पहले से संलिप्त रहे थे. पाकुड़ सहित दुमका जिला के विभिन्न लूट और डकैती कांड में जेल जा चुके है. पकड़ाये दोनों अपराधी जयराम भगत और उसका सहयोगी आशीष टुडू को कल शिकारीपाड़ा पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने के योजना बनाने के दौरान मलूटी के बेलबुनि गांव से गिरफ्तार किया था और दोनों अपराधी को पूछताछ के लिए पुलिस के एक क्वाटर में रखा गया था. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इनमें अपराधी आशीष टुडू ने आत्महत्या की है पूरे घटना की जांच की जा रही है. फिलवक्त थाना प्रभारी सत्येंद्र नारायण सिंह से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी. इधर, आशिष टुडू की पत्नी ललिता मरांडी ने कहा कि उसका पति साल भर पहले भी जेल गया था. उसकी इन दिनों मानसिक स्थिति ठीक नही

Monday, August 5, 2019

गिरिडीह में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद


भरत मण्डल ၊                             गिरिडीह ၊ जिले के अहिल्यापुर थाना अंतर्गत भंडारीडीह गांव टोला पिड़यांनशेर में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री की छापेमारी एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में किया गया।
 दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी किये गए। 
जिसमें देवपूर मोड़ के पास मोटरसाइकिल गैरेज की आड़ में कोरबा, झितरी निवासी लिलामनी मंडल के गैरेज से भारी मात्रा में नकली शराब की बोतलें व नकली शराब बनाने वाली सामग्री बरामद किया गया व भंडारीडीह गांव टोला पिड़यांनशेर जो जानकारी के अनुसार बबलू मुर्मू का मकान बताया जा रहा है ၊ इस मकान में  भारी मात्रा में बोतल सील करने के ढक्कन, नकली शराब बनाने के मशीन, स्प्रीट से भरे ड्राम , हजारों बोतल नकली शराब, हजारों बोतल खाली, स्टीकर, स्टील ड्राम समेत सभी प्रकार के सामाग्री बरामद किया गया है।
 जिसे अहिल्यापुर पुलिस दो गाड़ी पिक अप वैन व एक ट्रैक्टर गाड़ी में भरकर जब्त सभी सामग्री को अहिल्यापुर थाना परिसर लाया गया। 
हालांकि इस दौरान छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 मालूम हो कि गुप्त सूचना पर छापेमारी करने जब स्थल पर पहुंचे तो देखा घर पर बाहर से ताला लगा है उसे तोड़कर देखा गया तो पुलिस देख कर अचंभित रह गयी। सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया। 
इधर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि बहुत ही बड़े पैमाने पर नकली शराब बनायी जाती थी, उसे छापेमारी कर सारे नकली शराब बनाने की सामाग्री व बनी नकली शराब को जब्त कर ली गई है। इस काम में जो भी व्यक्ति है छानबीन की जा रही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

जम्मू कश्मीर पर देश की संसद(राज्यसभा) में ऐतिहासिक बिल के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री और देश के गृहमंत्री को बधाई दी




 (file photo)

जम्मू कश्मीर पर देश की संसद(राज्यसभा) में ऐतिहासिक बिल के लिए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री और देश के गृहमंत्री को बधाई दी है। भारत की जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला यह विधेयक है। यह अखण्ड भारत के निर्माण का विधेयक है।

करोड़ों देशवासियों की चाहत है कि कश्मीर घाटी आतंकवाद मुक्त हो

कश्मीर को लेकर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पाकिस्तान जिसका नाम पूरी दुनिया में आतंकवाद फैलाने को लेकर कुख्यात है, जो छद्म युद्ध या आतंकवाद के माध्यम से कश्मीर या भारत के अन्य भागों में अराजकता फैलाना चाहता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में आतंकवाद पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। करोड़ों देशवासियों की चाहत है कि कश्मीर घाटी आतंकवाद मुक्त हो, देश के अन्य हिस्सों में जिस तरह विकास हो रहा है कश्मीर में भी उसी तरह का विकास होना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने राज्य में खुशहाली एवं अमन चैन की प्रार्थना की

श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर राज्य में खुशहाली एवं अमन चैन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी सोमवार के साथ-साथ आज नागपंचमी भी है, समस्त झारखंडवासियों को इस अवसर पर ढेर सारी शुभकामनायें।

राज्य के विकास को तेज गति देने की शक्ति दें भगवान शिव

राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए लगातार साढ़े चार वर्षों से सेवा कर रहा हूं, मुझे दास के रूप में सेवा का जो अवसर मिला है मैं उसे पूर्ण करने में लगा हूं, आने वाले समय के लिए भी भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि राज्य के विकास को तेज गति देने की शक्ति दें, राज्य की प्रगति हेतु सामर्थ्यवान बनायें।

जलार्पण के पश्चात मंदिर प्रांगण में किया पौधारोपण

बारीडीह स्थित हरि मंदिर प्रांगण से जल संकल्प कराकर माननीय मुख्यमंत्री ने कांवरियों के साथ पदयात्रा करते हुए सिदगोड़ा स्थित शिव मंदिर में जलार्पण किए। बोल बम का जयकारा लगाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास कावरियों का भी हौसला बढ़ा रहे थे। जलार्पण के पश्चात* *माननीय मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रागण में पोधारोपण भी किए एवं शिवभक्तों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें दी।

*राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिदिन सुनवाई हेतु सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आभार*

2014 के बाद से भारतीय राजनीति में राष्ट्रीयता का पुनर्जागरण हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिदिन सुनवाई करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आभारी हूं। भगवान राम भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर अवश्य बने इस दिशा में सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों से अनुरोध है कि आपसी सदभाव और सौहार्द्र की भावना से मंदिर निर्माण में सहयोग करें।
###
*===============*
*#Team PRD(CMO/JAMSHEDPUR)*

Friday, August 2, 2019

दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, कुछ दिन खाने से ही शरीर में दिखेगा जबरदस्त चमत्कार


ककोड़ा
(कंटोला/काटवल)

दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी 

कुछ दिन खाने से ही शरीर में दिखेगा जबरदस्त चमत्कार

आजकल के दौर में जंक फूड का इतना क्रेज बढ़ चुका है कि, लोग अपने शरीर को जरूरी ताकत देनी वाली सब्जी, दाल का सेवन कम ही करते हैं। लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि, कुछ सब्जियाँ होती हैं, जिन्हें कुछ दिन खाने पर ही इसका फायदा मिलने लग जाता है। 
ऐसी ही एक सब्जी है, खक्सी/कंटोला/काटवल ၊ 
यह दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी है। 
इसे औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस सब्जी में इतनी ताकत होती है कि, महज कुछ दिन के सेवन से ही आपका शरीर तंदुरुस्त बन जाता है या यूँ कहें कि, फौलादी बन जाता है। कंटोला को ककोड़े, काटवल और मीठा करेला नाम से भी जाना जाता है। 
अगर आप भी अपनी रोजाना डाइट में इसे शामिल करते हैं तो दूसरे तत्वों और फाइबर की कमी को भी यह पूरी करती है। ककोड़े यानी मीठा करेला को सेहतमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसे सबसे ताकतवर सब्जी के रूप में माना गया है।

यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे रोज खाने से आपका शरीर ताकतवर बनता है। इसके लिए कहा जाता है कि इसमें *मीट से 50 गुना ज्यादा ताकत और प्रोटीन होता है।* 
कंटोल में मौजूद फाइटोकेमिकल्स स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में काफी मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी है। यह शरीर को साफ रखने में भी काफी सहायक है।  

कंटोला आमतौर पर मॉनसून के मौसम में भारतीय बाजारों में देखा जाता है। 
इसमें कई स्वास्थ्य लाभ है जिसकी वजह से इसकी खेती दुनियाभर में शुरू हो गई है। इसकी मुख्य रूप से भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती की जाती है। 

 वजन घटाने में सक्षम 
कंटोला में प्रोटीन और आयरन भरपूर होता है जबकि कैलोरी कम मात्रा में होती है। यदि 100 ग्राम कंटोला की सब्जी का सेवन करते हैं तो 17 कैलोरी प्राप्त होती है। जिससे वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प है।

 कैंसर से बचाए कंटोला में में मौजूद *ल्युटेन जैसे केरोटोनोइडस* विभिन्न नेत्र रोग, हृदय रोग और यहाँ तक कि, कैंसर की रोकथाम में भी सहायक है।

पाचन क्रिया होगी दुरुस्त
अगर आप इसकी सब्जी नहीं खाना चाहते तो अचार बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज के लिए इसे औषधि के रूप में प्रयोग करते हैं। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 हाई ब्लड प्रेशर होगा दूर
कंटोला में मौजूद *मोमोरडीसिन तत्व और फाइबर की अधिक मात्रा* शरीर के लिए रामबाण हैं. *मोमोरेडीसिन तत्व एंटीऑक्सीडेंट, एंटीडायबिटीज और एंटीस्टे्रस की तरह काम करता है* और वजन और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।

 एंटी एलर्जिक 
कंटोल में *एंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक सर्दी खांसी से राहत प्रदान करने और इस रोकन में काफी सहायक है।*
.....

ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत,नर्सिंग होम में ताला लगा संचालक,चिकित्सक समेत सभी फरार


गिरिडीह। निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी-डुमरी बस पड़ाव के समीप स्थित एक नर्सिग होम में बीती रात एक जच्चा बच्चा  के मौत का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इस संबंध में किसी ने पुलिस के समक्ष न तो मौखिक और न ही लिखित शिकायत की है। घटना के बाद से नर्सिंग होम में ताला लटके होने से चर्चाओ को बल मिल रहा है। मृतका नावाडीह की रहने वाली है और उसका मायके डुमरी थाना क्षेत्र के चैगड़ो है।  मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को उक्त महिला को उसके मायके वालों ने नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि किसी महिला या पुरूष चिकित्सक के बिना ही नर्सिंग होम के एक महिला और एक पुरूषकर्मी ने सीजर कर दिया। सीजर होने के बाद जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उक्त महिला का हीमोग्लोबिन काफी कम था। इसको नजरअंदाज करते हुए उसका सीजर कर देने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से उक्त नर्सिंग होम में ताला लटका हुआ है। मृत जच्चा बच्चा का क्या हुआ इस संबंध में कोई बताने को तैयार नहीं है। जानकारी मिल रही है कि परिजन दोनों को घर ले गये। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि जब जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ गई तो उसे धनबाद रेफर कर दिया गया था।  इस संबंध में पूछे जाने पर डुमरी के पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी। सूचना पर जब पुलिस उक्त नर्सिंग होम गई तो ताला बंद था। किसी ने इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं की है।

गिरिडीह में निजी विद्यालय के प्राचार्य पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप, प्राचार्य गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज




 गिरिडीहजिले के सरिया के पोखरियाडीह स्थित शिशु विकास विद्यालय के प्राचार्य कुलदीप मण्डल पर इसी स्कूल की तीसरी क्लास की एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सरिया थाना में आवेदन दिया है । मामले को संज्ञान में लेते हुए सरिया पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है ၊ 
  घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को स्कूल में उक्त छात्रा के साथ स्कूल के प्राचार्य कुलदीप मण्डल ने छेड़खानी किया, इसके बाद उक्त छात्रा ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी । इसके बाद शुक्रवार को छात्रा के परिजन व ग्रामीण स्कूल पहुंचकर जमकर हो हंगामा किया ၊ फिर सरिया थाना में लिखित रूप से आवेदन देते हुए थाना प्रभारी को पूरे मामले से अवगत कराया ၊ हालांकि इसी बीच कई लोगों ने मामले को समझौता कर  सलटाने का प्रयास किया ၊ लेकिन उनकी यह कोशिश बेकार गयी । इधर आवेदन दिए जाने के जानकारी मिलने के बाद आरोपी कुलदीप मण्डल ने सरिया से भाग जाने का प्रयास किया ၊ मगर पुलिस ने उसे सरिया हजारीबाग रेलवे स्टेशन से दबोच लिया ၊ थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास ने बताया कि आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ,साथ ही साथ मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ၊ इन्होंने आरोपी को स्टेशन परिसर से पकड़ लेने की बात भी कही है । जबकि आरोप में फंसे कुलदीप ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बिल्कुल गलत है शिक्षक होने के नाते मैने उसे केवल डांट फटकार लगाया था ।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...