Saturday, October 12, 2019

अफ्रीका के मस्जिद में बड़ा आतंकी हमला,16 लोगों की हुई मौत




एजेन्सी. पश्चिम अफ्रीका के देश बुर्कीना फासो  में एक मस्जिद में शनिवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई.



एएफपी के रिपोर्ट के अनुसार, सलमोसी के एक गांव में कुछ हथियार बंद लोगों ने मस्जिद पर हमला किया. मस्जिद में घुसते ही बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. इन बंदूकधारियों की पहचान के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है

झारखण्ड से शिशुओं की तस्करी में आरोपित राँची के निर्मल हृदय संस्थान का उजागर होगा कठोर दिल!!;कई बड़े खुलासे की सम्भावना


राँची।
निर्मल हृदय संस्था में देर रात तक चली सीआईडी की जांच।जांच में काफी मात्रा में कागजात जप्त की गई है।जांच में निर्मल हृदय संस्था में बड़ी गड़बड़ी पाई गई है,जांच में पता चला है बहुत सारे बच्चे का रिकॉर्ड नहीं मिला है ।आखिर इतने सारे बच्चे कहाँ गये।इस जांच के बाद ही खुलासे होंगे, आखिर इतने सारे बच्चे कहाँ और किसको-किसको दिया गया।सम्भवतःआज रविवार को भी सीआईडी टीम की जांच जारी रहेगी।जानकारी अनुसार सैकड़ों ऐसे कागजात सीआईडी टीम ने जप्त की है जिससे बड़े खुलासे हो सकते हैं।आज भी कुछ कागजात की जांच की जानी है।

सीआईडी को संस्था से चाहिए ये कागजात-

1-निर्मल हृदय संस्था में 3 जुलाई 1995 से लेकर 26 जून 2018 तक अडॉप्ट किए गए  शिशु से संबंधित कागजात।

2-जन्मे शिशु के कागजात के साथ हॉस्पिटल की जानकारी.

3 -अडॉप्ट किए गए बच्चे के मनी रिसिप्ट से संबंधित कागजात.

4 -डाटा जुटाने के लिए कंप्यूटर, को डिस्क, और पेनड्राइव.

5 -ईमेल आईडी और बच्चे के एडॉप्शन से संबंधित डाटा

6 -हृदय संस्थान में 3 जुलाई 1995 से लेकर 29 जून 2018 तक जितने भी अधिकारी कार्यरत थे उसके पहले का पता और वर्तमान का पता और मोबाइल नंबर की मांग की गई है.

7- सरेंडर डीड के द्वारा बायोलॉजिकल/ अविवाहित मां के द्वारा एडॉप्शन किए गए कागजात.

8 - ऐसे हॉस्पिटल का ब्यौरा जिसमें अविवाहित मां को इलाज और डिलीवरी के लिए एडमिट किया गया था.

9 - वैसे अविवाहित मां और नए जन्मे बच्चे से संबंधित कागजात जिसको सीडब्ल्यूसी के द्वारा निर्मल हृदय को सौंपा गया था.

10 - निर्मल हृदय के अकाउंट में डोनेशन देने वाले धन प्राप्ति का ब्यौरा।

Friday, October 11, 2019

झारखण्ड के 11 लाख 51 हजार 137 किसानों को कृषि संसाधन जुटाने हेतु मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत् 452 करोड़ रुपये की सौगात दी




चाईबासा।
अन्नदाता किसान राज्य की संस्कृति की धुरी हैं। भारत गांव और किसानों का देश है। जहां लोगों की आजीविका कृषि पर आधारित है। लेकिन दशकों तक किसानों की समृद्धि और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल नहीं की गई। किसान आत्महत्या को मजबूर हुए। वे कर्जदार बने। लेकिन 2014 के बाद किसानों की समृद्धि के लिए पहल की गई। किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर ही झारखंड में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया। *10 अगस्त 2019 को योजना के तहत 13 लाख 60 हजार किसानों को 482 करोड़ की राशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई। आज 11 अक्टूबर 2019 को योजना से छूटे हुए 11 लाख 51 हजार 137 किसानों के खाते में 452 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा रही है।* प्रदान की जा रही उक्त राशि पहली किस्त का 50% है। दीपावली से पूर्व दूसरी किस्त का 25% राज्य के किसानों को प्राप्त होगा। नवंबर- दिसंबर तक किसान तीसरी किस्से भी आच्छादित होंगे। इस तरह राज्य के 35 लाख किसानों के खाते में राज्य सरकार 3 हजार करोड़ रुपए उनकी आर्थिक समृद्धि, कृषि संसाधन जुटाने हेतु प्रदान करेगी। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने चाईबासा में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत नए लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि के वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

खाता में रहेगा पैसा तो हाथ फैलाने की नहीं होगी जरूरत:

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिल रहा है। किसान सम्मान निधि योजना का तीसरा किस्त जल्द किसानों को मिलेगा। किसानों के खाते में पैसा रहने से उन्हें कृषि कार्य हेतु किसी के समक्ष हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे आसानी से कृषि से।संबंधित संसाधन जुटा लेंगे । जो किसान इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं वे परेशान ना हों। अपना निबंधन प्रखंड कार्यालय में ग्राम सभा से अनुमति प्राप्त कर अवश्य कराएं। किसानों को उनका हक मिले यह हमारा लक्ष्य है।

सिंचाई की भी हो रही है व्यवस्था, पशुपालन भी अपनाएं किसान:

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह कृषि कार्य हेतु किसानों को संसाधन जुटाने में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उस तरह पानी की सुविधा भी किसानों को मिलेगी। क्योंकि कृषि कार्य ठीक ढंग से करने हेतु पानी की बड़ी आवश्यकता है। राज्य के किसान बहु फसलीय खेती कर सकें। इस दिशा में कार्य हो रहा है, क्योंकि एक फसल उत्पादन के बाद किसान काम की तलाश में पलायन कर जाते हैं । इस पलायन को हमें किसी भी हाल में रोकना है। किसान कृषि कार्य के अलावा पशुपालन के क्षेत्र में भी आगे आएं। सरकार महिलाओं को 90% अनुदान पर दो गाय उपलब्ध करा रही है। किसान भाइयों को भी 50% अनुदान पर गाय उपलब्ध कराया जाएगा। किसान इस दिशा में पहल करें। खासकर युवा किसान सरकार की इस योजना का लाभ लेते हुए पशुपालन को भी अपने आर्थिक स्वावलंबन का आधार बनाएं।

गुदड़ी के 69 गांव में पहुंची बिजली, वो कहते हैं हम जमीन छीन लेंगे:

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्हान स्थित गुदड़ी के 69 गांव बिजली और विकास से अछूते थे। सड़के नहीं थी। 2014 के बाद गुदड़ी के इन गांवों को बिजली से रोशन किया गया। सड़क बनी जो विकास के सूचक हैं। गांव-गांव स्ट्रीट लाइट, पेवर ब्लॉक की सड़क और सौर ऊर्जा के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य हो रहा है। लेकिन लोग हम पर यह आरोप लगाते हैं कि हम जमीन छीन लेंगे। हम जमीन छीनने वाले नहीं बिजली विहीन गांव को बिजली से आच्छादित करने वाले, सड़क विहीन गांव में सड़क निर्माण करने वाले, शुद्ध पेयजल से वंचित लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने वाले, महिलाओं को धुआं से निजात दिलाने वाले, स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाले हैं। 

कोल्हान को बदलना है, लालपानी से मुक्ति देनी है:

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भी मैंने कहा था कि चाईबासा को मुझे एक सुधारना है। यहां के लोगों को लाल पानी से मुक्ति देनी है। *इस निमित्त 743 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर कार्य हो रहा है। 24 बड़ी योजनाएं निर्माणाधीन है। 8 योजना अक्टूबर माह में पूरी हो जाएंगी। पांच बड़ी योजना 2020 तक व अन्य 2021 तक पूरी होगी। 2022 तक चाईबासा के हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित है।* खनन क्षेत्र में आजादी के बाद पहली बार सीएसआर के तहत 30% की राशि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में खर्च हो रहा है।

300 बेड का बनेगा हॉस्पिटल मेडिकल 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाईबासा में 258 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। अब कोल्हान प्रमंडल के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों का रुख नहीं करना होगा। 85 करोड़ की लागत से सदर अस्पताल का जीर्णोद्धार कार्य हो रहा है। 300 बेड के हॉस्पिटल का निर्माण की योजना है ताकि मेडिकल की पढ़ाई कर रहे बच्चों को प्रैक्टिकल करने में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

दूसरी क़िस्त का जल्द ही:

सचिव कृषि श्रीमती पूजा सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री की परिकल्पना साकार हो रही है। आज हम फिर से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत पूरे राज्य के 11 लाख किसानों के बीच मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत् 452 करोड़ रुपये का वितरण हो रहा है। इस तरह आज के वितरण के बाद राज्य के 26 लाख किसानों के बीच लगभग 900 करोड़ का वितरण पूरा हो जाएगा। जल्द किसानों को योजना की दूसरी किस्त भी प्रदान की जायेगी। छुटे हुए किसान अपना निबंधन करा योजना का लाभ लें।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री लक्ष्मण गिलुवा, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार की सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, कृषि निदेशक डॉ छवि रंजन, चाईबासा जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती लाल मुनी पूर्ति, जिले के उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, पश्चिमी सिंहभूम के आरक्षी अधीक्षक श्री इंद्रजीत महाथा, उप विकास आयुक्त श्री आदित्य रंजन, पूर्व गृह सचिव श्री जे बी तुबिद, कृषि अधिकारी सहित हजारों की संख्या में कृषक लाभुक तथा आम लोग उपस्थित थे।

Thursday, October 10, 2019

अपराधियों ने की तेज धारदार हथियार से पत्रकार की गला काटकर हत्या,पुलिस ने एक महिला को हिरासत मे लिया



 उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद से बड़ी खबर है. जहां एक पत्रकार की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी है.                 घटना हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के दुबौली गांव की है.
बताया जाता है कि हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकटिया टोला वनटोलवा निवासी पत्रकार राधेश्याम शर्मा जो दैनिक ‘आज’ अखबार के स्थानीय संवाददाता होने के साथ-साथ एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षक पढ़ाते थे. गुरुवार की सुबह बाइक से सोहसा पट्टी गौसी स्थित अपने स्कूल पढ़ाने जा रहे थे तभी रास्ते में दुबौली गांव के समीप अपराधियों ने उनकी बाइक रोक दी और फिर गला काटकर उनकी हत्या कर दी.    एबीपीएसएस के उत्तर 
प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह घटना की तफ्तीश पर नज़र जमाए हुए हैं।उन्होनें बताया कि किसी मुकदमे में आज अदालत में पेशी थी,किंतु इससे पूर्व घात लगाए अपराधियों ने लगभग 8.30 बजे प्रात: पत्रकार की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी । जिसकी जानकारी खेत में कार्य करने जा रहे ग्रामीणों के द्वारा सड़क किनारे  देखने के बाद हुई. वहीं घटना की सूचना पाकर हाटा कोतवाली पुलिस के साथ-साथ एसपी विनोद कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने शीघ्र ही हत्या कांड का खुलासा करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी किए जाने की बात कही है ।बताया गया है कि पुलिस द्वारा स्निफर डॉग से आसपास के इलाके में खोजबीन की जा रही है,साथ ही मामले मे एक महिला को हिरासत मे लिया गया है.

बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी आग,बाल-बाल बचे दर्जनभर स्कूली बच्चे



गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र स्थित घाघरा-लोहरदगा रोड में खपरा टोली के सामने गुरुवार को गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल के  स्कूल वैन में अचानक आग लग गई.आग लगने पर ड्राइवर ने आनन फानन में तुरंत वैन को रोका और सारे बच्चों को बाहर निकाला.तब तक पूरे वैन में आग फैल गई और देखते ही देखते गाड़ी जलकर खाक हो गई. बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधन को पहले भी वैन के इंजन के तेज गर्म होने की शिकायत की थी पर स्कूल प्रबंधन ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया.

अचानक की स्कूल वैन से धुआं निकलने लगा

मिली जानकारी के  अनुसार गुरुवार की सुबह वैली पब्लिक स्कूल के ड्राइवर बच्चों को घर से लेकर वैन से स्कूल जा रहा था. इसी दौरान गाड़ी में तेज धुआं उठने लगा इतने में ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोकी और सारे बच्चों को बाहर निकाल दिया.देखते देखते पूरे स्कूल वैन ने आग फैल गई और पूरा स्कूल में जलकर राख हो गया.इस घटना में दर्जन भर बच्चे जलने से बच गए.                                              दी गई थी इंजन गर्म होने की जानकारी

जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन के ड्राइवर के द्वारा स्कूल प्रबंधन को स्कूल वैन का इंजन लगातार गर्म होने की जानकारी पहले भी दिया गया था लेकिन इस पर स्कूल प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दिया.जिसका नतीजा यह हुआ कि स्कूल वैन इंजन का गर्म होने के वजह से स्कूल वैन में आग लग गई.दर्जनभर बच्चे बाल-बाल बच गए ।

हजारीबाग में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो दर्जन घायल

 सिटी राइड बस द्वारा बिहार शरीफ से रामगढ़ के रजरप्पा मुंडन करवाने एक ही परिवार से दो दर्जन लोग जा रहे थे


प्रमोद। हजारीबाग । चरही थाना अंतर्गत चरही घाटी में बुधवार को अहले सुबह करीब चार बजे यात्रियों से भरी  सिटीराइड  बस डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई । जिसमे घटनास्थल पर तीन की मौत हो गयी व करीब दो दर्जन भर यात्री घायल हो गए ।जिसमे पाँच की हालत गंभीर बताई जा गई । 5 लोगों को बेहतर इलाज के लिए  रांची रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार. सभी बिहार नालंदा के सिलाव स्थित पटेल नगर के रहने वाले हैं । सभी लोग ललित कुमार के पुत्र कारू कुमार के मुंडन के लिए रजरप्पा जा रहे थे । इसी क्रम में अहले सुबह लगभग चार बजे गाड़ी अनियंत्रित  होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिसमें किमी कुमारी और रंजीत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वही सदर अस्पताल मे इलाज के दौरान पिंकी कुमारी की मौत हो गई ।जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिला अंकुश कुमार,मुस्कान कुमारी, प्रियंका कुमारी आर आरभ कुमार सरोज देवी मनीषा कुमारी, सुनीता देवी, पुष्पा कुमारी, अनिता देवी, गजानंद कुमार, जितेंद्र कुमार, कृपाल कुमार और संतोष कुमार घायल बताए जा रहे हैं। जबकि मालती देवी अरुण कुमार संजय कुमार लालती देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रिम्स,राँची  रेफर कर दिया गया। लेकिन भुक्तभोगी के परिजनों ने घायलों को अपने नजदीकी अस्पताल पटना ले जाने की बात कही है ।
 क्या कहते हैं जेवीएम नेता बटेश्वर 
जेवीएम नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया है कि  परिवार वाले के इलाज करवाने के लिए सदर अस्पताल में था । सड़क हादसे के बाद दर्जनों लोगों को चीखते चिल्लाते देख कर जानकारी मिली। जिसके बाद इनकी इलाज के लिए डॉक्टरों की खोजबीन करना शुरू कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर में दो ही डॉ थे और दो तीन कंपाउंडर। जिसमें  जैसे तैसे इलाज करवाने जुट गया। बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के लिए  उपायुक्त को फोन की गई। पर उन्होंने फोन का कोई भी जवाब नहीं दिया। श्री प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल में मेडिकल कॉलेज तो बना दिया गया । पर मरीज को कोई सुविधा नहीं दी जाती है। जबकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद हल्की-फुल्की चोट वाले को रेफर करने की प्रधान नहीं है वही हल्की-फुल्की चोट वाले को भी रांची रेफर कर दिया गया। हजारीबाग में नाम का मेडिकल कॉलेज बना है। इस अस्पताल में किसी चीज की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। घटना की जानकारी तुरंत सदर अस्पताल के  सीएस को दी गई। मौके पर सीएस पहुंचकर इलाज में जुट गए और सभी को एंबुलेंस मुहैया करवाकर रांची रेफर कर दिया गया।

शारदीय दुर्गा पूजा श्रद्धा व भक्ति के साथ शांतिपूर्ण संपन्न


डुमरी(गिरिडीह)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्ति की देवी माँ दुर्गेश्वरी की श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा अर्चना का माँ को अंतिम विदाई दी गई । पिछले उन्न्तीस सितंबर से प्रारंभ शारदीय नवरात्र पाठ का समापन सात अक्टूबर को हवन आदि क्रियाओं,कन्या पूजन व कन्या भोजन के साथ हो गया । वहीं आठ  अक्टूबर की संध्या में दुर्गा मंडप में स्थित देव प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही  शारदीय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।प्रशासन की ओर से सभी स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया था। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नहीं हुआ।सभी स्थानों में नियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल की पूरी सक्रियता से शांतिपूर्ण व सद्भाव के वातावरण में पूजा संपन्न कराया । वहीं दशमी तिथि मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने आपस में सिंदूर खेला खेलकर मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं को नम आंखों से विदाई दी। क्षेत्र के जामतारा पंचायत के वनांचल चौक समीप,डुमरी थाना के समीप,निमियाघाट स्टेशनसमीप,नगरी,रोशनाटुंडा,पोरदाग,धासमितियों के पदाधिकारी व सदस्य बाजे गाजे के साथ मां दुर्गे की व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।स्थानीय जलाशयों व तालाबों में जयकारों के बीच देव प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहीं पारसनाथ स्टेशन कॉलोनी में स्थित दुर्गा मंडप में योग्य ब्राह्मणों के नेतृत्व में अपराजिता का पूजन किया गया। भगवान श्रीराम ने विजयदशमी के दिन मां दुर्गे का अपराजिता रूप का पूजा कर युद्ध के मैदान में रावण को मार गिराया था।अपराजिता स्वरूप के पूजन से लोगों पराजित नहीं होना पड़ता है।पारसनाथ स्टेशन दुर्गा मंदिर के पुरोहितों ने पूजा समिति के सदस्यों गणमान्य लोगों के कलाइयों में अपराजिता सूत्र को बांधा और उन्हें विजय होने का आशीर्वाद दिया।इसरी  बाजार हटियाटांड़ स्थित दुर्गा मंडप  एवं पारसनाथ रेलवे स्टेशन कॉलोनी दुर्गा मंडप में स्थापित देव प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की संध्या में की जा रही है।सभी स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात दिखे ।जिन्होनें पूर्ण तन्मयता के साथ असामाजिक तत्व की निगरानी की।जिन स्थानों पर मंगलवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया वहां भारी संख्या में सुहागिन महिलाएं मंडप में जुटी और माता को सिंदूर चढ़ाने के बाद आपस में सिंदूर खेला खेल एक-दूसरे को सौभाग्यवती होने का शुभकामनाएं दी।वनांचल चौक समीप स्थित दुर्गा मंडप में स्थापित प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा में कमिटी के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल उपाध्यक्ष खेमलाल महतो सचिव प्रकाशचंद मेहता सहसचिव मिथुन जायसवाल कोषाध्यक्ष सुरेश मोदी संरक्षक प्रशांत जायसवाल,मनोज सिंह सदस्य डोमन मिस्त्री,रामचन्द्र महतो,चांदी महतो,कृष्णनंदन मोदी,शंकर ठाकुर,कृष्णनंदन मोदी,कन्हैया विश्वकर्मा,जगरनाथ ठाकुर,परमेश्वर शर्मा,आकाश कुमार, बिनोद शर्मा,शंकर मिस्त्री,बोधी महतो,महेन्द्र महतो,गिरू शर्मा,भोला ठाकुर,टिंकू अग्रवाल,अखिलेश्वर राणा,प्रियरंजन जायसवाल,अरूण जायसवाल,तारकेश्वर अग्रवाल,विजय कुमार,लक्ष्मण शर्मा,प्रयाग यादव,शेखर केवट,इन्द्रदेव अग्रवाल,राजू विश्वकर्मा,शशि जायसवाल,मिथलेश अग्रवाल,महेन्द्र मंडल आदि शामिल थे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...