Saturday, February 22, 2020

सोनभद्र: सोने के खजाने पर जहरीले सांपों की फौज का पहरा,कैसे होगी खुदाई



उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 3 हजार टन सोने का भंडार होने का जब से पता चला है तब से देश ही नहीं विदेश में भी सोनभद्र सुर्खियों में है और लोग वहां मिले अकूत सोने के भंडार के बारे में जानने को बेहद उत्सुक हैं. जहां एक तरफ सोने के भंडार मिलने से यूपी समेत पूरा देश बेहद खुश है वहीं डराने वाले बात यह है कि उस खजाने के पीछे जहरीले और खतरनाक सांपों का बसेरा है. ये सांप उस खजाने पर कुंडली मारकर बैठे हैं.

भू-वैज्ञानिकों को सोनभद्र में दो जगहों पर सोने का भंडार होने की जानकारी मिली है. अब जिस जगह सोने की खादान होने का पता चला है वहां बड़ी संख्या में जहरीले सांपों के होने की मौजूदगी सामने आ रही है. ये सांप किसी फौज की तरह खजाने के आसपास बहुतायत संख्या में हैं. बताया जा रहा है कि वहां दुनिया के सबसे जहरीले प्रजाति के तीन तरह के सांपों की संख्या सबसे ज्यादा है.

सांपों की इस जहरीली प्रजाति में कोबरा, करैत और रसेल वाइपर मुख्य हैं. ये सांप सबसे ज्यादा सोनभद्र के सोन पहाड़ी के दुद्धी तहसील के महोली विंढमगंज चोपन ब्लॉक में हैं.

बता दें कि दुनिया के सबसे जहरीले सांप के तौर पर प्रसिद्ध रसेल वाइपर की प्रजाति पूरे देश में सिर्फ सोनभद्र जिले में ही पाई जाती है. सोने के अयस्क के पास सांपों की मौजूदगी को लेकर सोनभद्र जिले के वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि खजाना निकालते वक्त जब वन विभाग से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लिया जाएगा तो उस वक्त सहीं आंकड़ा सामने आ पाएगा कि वहां जहरीले सांप की संख्या कितनी है.

सोने के अकूत भंडार के सामने आने के बाद सरकार ने खदानों को लीज पर देने की प्रकिया तेज कर दी है. खजाने के खनन की निलामी से पहले जिओ टैगिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उस पूरे इलाके का हवाई सर्वेक्षण भी कराया जा रहा है. इसके लिए राज्य सरकार ने दो हेलीकॉप्टरों की मदद ली है.

हवाई सर्वेक्षण का मकसद सुरक्षा के अलावा यह भी है कि कहीं सोने का भंडार वाली जमीन वन विभाग की तो नहीं है. अगर ऐसा होता है तो वहां खनन और खुदाई से पहले जिसे भी नीलामी के जरिए इसका ठेका मिलेगा उसे वन विभाग से एनओसी लेनी होगी.

Friday, February 21, 2020

देवघर: महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मंदिर प्रांगण में पुष्पक विमान से हुई पुष्प वर्षा



महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मंदिर प्रांगण में पुष्पक विमान से हुई पुष्प वर्षा
 अद्भूत अलौकिक है, देवतुल्य श्रद्धालुओं की श्रद्धाः उपायुक्त

महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में देवतुल्य श्रद्धालुओं के सुलभ जलार्पण हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किये गए है। ऐसे में बाबा बैद्यनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था व श्रद्धा का एक अनूठा संगम देवनगरी में देखने को मिल रहा है।
देवतुल्य श्रद्धालुओं को एक नयी अनुभूति प्रदान करने की दिशा में प्रशासन से अनुमति के पश्चात शिवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा चार्टर प्लेन से मंदिर प्रांगण में पुष्प की वर्षा श्रद्धालुओं व बाबा मंदिर पर की गयी।
पहली बार देवघर में शिव बारात 1994 में निकाली गयी थी। इसके बाद से शिव बारात की भव्यवता और प्रसिद्धि बढ़ती चली गयी।
गौरतलब है कि देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग एकमात्र बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग है, जहां शिव व शक्ति एक साथ विराजमान हैं। शिव-शक्ति के एक साथ विराजमान होने के कारण ही यहां महाशिवरात्रि की रात शिवलिंग पर सिंदूर दान होता है। महाशिवरात्रि के दिन पूरी रात मंदिर का कपाट खुला रहता है। इसके अलावा वर्ष में एक दिन संध्या समय में बाबा बैद्यनाथ का श्रृगांर पुजा नहीं होती है।

हजारीबाग:विष्णुगढ़ क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर निकाली गई भव्य शिव बारात,लगा शिव मंदिरों में शिवभक्तों का तांता


श्री प्रसाद सोनी।#विष्णुगढ़/हजारीबाग।शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में शिव पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर दूध-दही, शहद, बेलपत्र, फल-फूल आदि से पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।इसी क्रम में
आदर्श संघ समिति तेली मोहल्ला विष्णुगढ़ से सैकड़ो की संख्या में शिव भक्तों द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई।
बारात में शामिल सभी महिलाओं, पुरुषों और नन्हे बच्चों में भक्तिमय उमंग देखा गया।भोले नाथ के जयकारो से क्षेत्र गुंजयमान हो उठा।शिव बारात में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया संजय प्रसाद कसेरा, प्रदीप पांडेय,ओंकार नाथ शर्मा, रविन्द्र पांडेय, राजू गुप्ता,दिनेश ठाकुर,वरुण कुमार, सुंदर साव, कपिल साव,मदन साव,खैटु साव समेत भारी संख्या में महिला पुरुष व बच्चें शामिल थे।

Thursday, February 20, 2020

ओमान में फंसे मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी पर होनी चाहिए कार्रवाई -हेमन्त सोरेन


विदेश मंत्री से ओमान में फंसे झारखण्ड के मजदूरों की मदद का आग्रह करता हूं - हेमंत
 सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड

रांची।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट के जरिए ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी का आग्रह किया है।
बता दें कि तहलका लाइव ने इस खबर को गुरुवार को प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली के आग्रह पर प्रमुखता से प्रसारित किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय झारखंड के मजदूरों की मदद करे, जिससे उन सभी की वतन वापसी हो और ये मजदूर अपने परिवार के लोगों से मिल सकें। विदेश मंत्रालय झारखण्ड के मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करे।



ओमान में फंसे मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी पर होनी चाहिए कार्रवाई -हेमन्त सोरेन


विदेश मंत्री से ओमान में फंसे झारखण्ड के मजदूरों की मदद का आग्रह करता हूं - हेमंत
 सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड
==================
रांची।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट के जरिए ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय झारखंड के मजदूरों की मदद करे, जिससे उन सभी की वतन वापसी हो और ये मजदूर अपने परिवार के लोगों से मिल सकें। विदेश मंत्रालय झारखण्ड के मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करे।



किशनगंज की बहादुरगंज पुलिस ने भगवान महावीरजी की करोड़ों की मूर्ति सहित 3 तस्करों को किया गिरफतार,तस्करों में एक शिक्षक भी शामिल


शशिकांत झा
।#किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले की बहादुरगंज पुलिस ने सोने जैसा दिखने बाला भगवान महावीर की कीमती मूर्ति सहित तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार किया। 01 किलो 250 ग्राम की इस मूर्ति का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताये जाते हैं ।फिलवक्त पुलिस ने थाना कांड संख्या 52 /20 को को दर्ज कर धंधेबाजों को जेल भेज दिया है। धंधेबाजों में स्थानीय विद्यालय का एक शिक्षक का भी शामिल बताया जा रहा है।।
जैसा कि बहादुरगंज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अन्तरराज्यीय मूर्ति चोरों द्वारा भगवान महावीर के मूर्ति की बिक्री के लिए इसे नसीमगंज -गुआआबाड़ी सड़क से सटे एन एच 327 ई के पास लाया गया है ।जहाँ पच्छिम बंगाल के कथित दो चोर ,मध्य विद्यालय बिलासी के एक शिक्षक से इसके बिक्री की बातें कर रहे हैं ।थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने चुपके से इन्हें रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाकर एस आई सुरेश प्रसाद एवं पेंथर मोबाइल के विवेक ,ओम प्रकाश ,विपीन कुमार एवं प्रेम
सागर एवंतेज तर्रार साथियों को बताये गये जगह पर धावा बोलने को कहा ।जहाँ पश्चिम बंगाल के निवासी अजमल पिता रजा अली ,ग्राम समसपूर ,थाना चाकुलिया और सुवेश कुमार ,ग्राम पाईकपाड़ा ,थाना चाकुलिया उक्त भगवान महावीर की मूर्ति को शिक्षक संतोष कुमार गणेश पिता बिष्णु प्र.गणेश ग्राम खाड़ीटोला थाना दिघलबैंक को सौंप रहे थे।मौका ए वारदात पर पुलिस ने तीनों को एक साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया ।बताते चलें कि वकौल थानाध्यक्ष इस वारदात की भनक उन्हें मिल चुकी थी ।जिस पर नजर बनाये रखने के लिए वे पुलिस के खुफिया तंत्रों को लगा रखा था ।जिससे यह सफलता हासिल हुई ।वहीं चोरी की मूर्ति रखने और बरामदगी मामले में भा द वि की धारा 413 एवं 414 के तहत तीनों को जेल भेज दिया गया।

ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूर,वतन वापसी की लगा रहे गुहार



 श्री प्रसाद सोनी। गिरिडीह।
इन दिनों मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है।अब ओमान की राजधानी मसकट में विष्णुगढ़, बगोदर समेत बोकारो तथा कोडरमा जिले के कई मजदूरों के फंसे होने की बात कही जा रही है।इन मजदूरों को 2017 को टावर लाइन में काम कराने को लेकर ओमान ले जाया गया था। मजदूरों को एक नामी कंपनी में काम दिलाने की बात कह ओमान भेजा गया था।जहां मजदूरों को पिछले सात महीने से भुगतान नहीं किया जा रहा है।मजदूरों के परिजनों को मिली सूचना के मुताबिक सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद करके रखा गया हैं। उन्हें मात्र एक समय का खाना दिया जा रहा है।वे वतन वापस आना चाह रहे हैं, लेकिन वीजा की मियाद खत्म होने के अलावा पास में पैसे नहीं होने के कारण वे वहां फंस गए हैं।ओमान में फंसे मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।साथ ही मजदूरों ने विदेश मंत्री भारत सरकार के नाम संदेश भेजा है।जिसमें कहा है कि वे लोग जिस कंपनी में काम कर रहे हैं, उस कंपनी ने महीनों से वेतन बंद कर दिया है।मांगने पर कई तरह की धमकियां दी जाती है।उन्होंने शोसल मीडिया के जरिये मैसेज भेज कर अपनी हालत बयां करते हुए घर वापसी की गुहार लगाई है।विदेश में मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिलने पर प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली ने उन्हें वतन वापसी के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया है।सिकंदर ने कहा है कि प्रवासी ग्रुप के सदस्यों की मदद से विदेश मंत्री से विष्णुगढ़ तथा बगोदर समेत दूसरे प्रखंडों के सभी मजदूरों की सऊदी अरब से घर वापसी की मांग करूंगा।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...