*आज दिनांक 15.10.19 को जिला पंचायती राज पदाधिकारी के साथ टेलीकॉन्फ्रेसिंग का आयोजन किया जाएगा।
*जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा जनता के सवालों का जवाब दिया जाएगा।
*जिला पंचायती राज पदाधिकारी के साथ टेलीकॉन्फ्रेसिंग को फेसबुक लाइव भी किया जाएगा।
गिरिडीह।
जिला जनसंपर्क कार्यालय गिरिडीह की अगुवाई में मंगलवार दिनांक 15.10.2019 को टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा पूर्वाह्न 11:00 से 12:00 बजे तक के बीच जनता से सीधा संवाद किया जाएगा।
जिला के कोई भी नागरिक कर सकते हैं सवाल
इस दौरान जिला के कोई भी नागरिक फोन कॉल कर जिला पंचायती राज पदाधिकारी से जुड़े योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अपनी समस्या के बारे में जिला पंचायती राज पदाधिकारी से शिकायत कर सकते हैं, या समस्या से जुड़ा सुझाव दे सकते हैं। जिसका यथाशीघ्र समाधान किया जाएगा। टेली कांफ्रेंसिंग के लिए 8102759620 इस नम्बर पर कॉल कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment