शंकर मंडल।
गोड्डा जिला के पुलिस कप्तान श्री शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल के निर्देशन पर गोड्डा जिला के सभी थाना प्रभारियों द्वारा विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर वाहनों का चेकिंग कराया जा रहा था। चेकिंग के दौरान मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम मेहरमा के समीप मेहरमा थाना द्वारा वाहनों के चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका गया। रोकने के बाद गाड़ी की डिक्की चेक किया गया तथा उस व्यक्ति के पीठ पर टंगे बैग को चेक किया तो पाया कि उस बैग के अंदर रुपयों का बंडल है। इस संबंध में पूछताछ करने पर अपना नाम मो निजामुद्दीन, पे-मो सुल्तान, ग्राम-मजगाय, थाना-बलबड्डा, जिला-गोड्डा बताया तथा रुपयों के संबंध मे कोई कागजात प्रस्तुत नही किया।
उक्त रुपयों (1,84,000/-रु0) एवं मोटर साइकिल को जप्त कर लिया गया तथा उक्त व्यक्ति को थाना लाया गया।
उक्त रुपयों (1,84,000/-रु0) एवं मोटर साइकिल को जप्त कर लिया गया तथा उक्त व्यक्ति को थाना लाया गया।


No comments:
Post a Comment