Monday, December 9, 2019

आजसू प्रत्याशी का सतगावां दौरा; आजसू की बनेगी सरकार, तभी सतगावां का होगा विकास -शालिनी





राजेश कुमार मेहता ।

कोडरमा। कोडरमा से आजसू पार्टी की प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने कहा है कि सालों साल से सतगावां की जनता छली जा रही है। विकास के नाम पर लोग ठगे गए हैं और यहां के लोगों को शिक्षा, रोजगार या किसी भी अन्य समस्या के समाधान के लिए कोडरमा से लेकर रांची और पटना की दूरी तय करनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में आजसू की सरकार बनेगी तभी सतगावां और इन जैसे ग्रामीण इलाकों का विकास होगा। प्रखंड में रविवार को आजसू प्रत्याशी श्रीमती शालिनी गुप्ता का तूफानी दौरा हुआ जो दोनैया, कोठियार, पचाने, नन्दुडीह, रजघट्टी के रास्ते माधोपुर, धरमपुर,मीरगंज, पचौरी, मोदीडीह, कानिकेन्द समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया। साथ में दर्जनों मोटरसाइकिल झंडे बैनर के साथ काफिला चल रहा था। जनता के अपार समर्थन से उम्मीदवार शालिनी गुप्ता भी गदगद दिखी। लोगो का बेशुमार प्यार से कार्यकर्ताओं में भी काफी खुशी का माहौल था। शालिनि गुप्ता ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण और जंगली क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले पारा शिक्षकों पर सरकार लाठी बरसाती है और आंगनबाड़ी बहनों पर किस तरह से अत्याचार हुआ है किसी से छिपा हुआ नही है।
उन्होंने सभी से अपील किया कि इस बार एक एक वोट केला छाप पर बटन दबाना है और आजसू को जिताना है, जिससे झारखण्ड में गांव की सरकार बने और आपका सपना साकार हो। मौके पर जिला परिषद सदस्य भुनेश्वर राम, प्रिंस कुमार, बिक्कु पांडेय, विकास कुमार, सुधीर राणा, उज्ज्वल कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक जनसम्पर्क में शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...