सिमडेगा। जलडेगा थाना क्षेत्र के कनजोबा जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पाया गया है।जिससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार जलडेगा प्रखंड के बनजोगा तथा सुखाझरिया के बीच स्थित पोड़ोझरिया जंगल में पीसीसी सड़क से पुरब की ओर एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है।बताया गया कि मृत महिला की उम्र करीब 40 से 45 के बीच बताई जा रही हैं।वहीं यह भी बताया गया कि महिला की हत्या पत्थर से कुचकर कि गई है।महिला ने हल्के पीले रंग की साड़ी तथा क्रीम कलर की स्वेटर पहनी हुई थी। सांवली रंग की महीला है।शव मिलने की सूचना पर जलडेगा पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर सिमडेगा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया गया।वहीं इस सम्बंध में थाना प्रभारी फिलिप मिंज ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि हत्या दो तीन दिन पुर्व की गई है और हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव के कुचले हुए भाग में कीड़ा पड़ने के साथ शव से दुर्गन्ध आ रही थी।पुलिस मामला दर्ज कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश करते हुए मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment