*BIG BREAKING:*
रांची के हिंदपीढ़ी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, राज्य में कुल संख्या हुई 33
त्रिनिदाद का है रहने वाला संक्रमित युवक
#रांची। पॉजिटिव नया मरीज तबलीगी जमात से जुड़ा हुआ है। और राँची के खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती है। पहली जांच में उसकी रिपोर्ट निगेविट आयी थी, लेकिन दूसरी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित शख्स त्रिनिदाद एंड टोबैगो का रहने वाला है,और 33 साल का है। ये उन्हीं 17 विदेशियों में शामिल हैं, जिन्हें हिंदपीढ़ी इलाके के एक मस्जिद से निकालकर खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया था। इन्हीं में से एक मलेशियाई महिला राज्य का पहला कोरोना मरीज है।

No comments:
Post a Comment