अशोक कुमार।बगोदर विधान सभा क्षेत्र के सीपीआई (एमएल) विधायक विनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को खुद अस्वस्थ होने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। बताया गया कि विधायक को बुखार है। सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिन्हा ने भी कहा कि विधायक के बीमार पड़ने की सूचना मिली है। शुक्रवार को उनकी जांच की जाएगी। फिलहाल वे होम क्वारंटाइन पर चले गए हैं।
फेस बुक वाल पर विधायक ने लिखा कि साथियों, मैं थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। अत: अगली सूचना तक कृपया हमसे मिलने घर न आएं। मैं भी बाहर नहीं निकल पाऊंगा। मोबाइल जिम्मेवार साथी उठाते रहेंगे। उनसे बात होती रहेगी। कोई अति आवश्यक स्थिति हो तो मुझे एसएमएस करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि ग्राम-पंचायत के आधार पर बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों का शहर के आधार पर विस्तृत विवरण तैयार रखें। ताकि उन्हें डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जा सके।
विधायक के साथ रहने वाले माले नेता संदीप जयसवाल ने कहा कि विधायक लगातार जनता को मदद पहुंचाते रहे हैं। थकान के कारण उन्हें बुखार हो गया है। उनके चाहने वालों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

No comments:
Post a Comment