Tuesday, April 14, 2020

मुंबई के बांद्रा में हजारों लोग रोड पर निकले, घर जाने की कर रहे थे मांग



✒✒✒✒✒
KAMLESH.#मुंबई: कोरोना वायरस के कारण लगातार देश में खतरा बढ़ रहा है. इसी बीच मुंबई से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें खुलेआम देखा जा रहा है कि लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया. करीब तीन हजार मजदूर बांद्रा सेंट्रल पर इकट्ठा हो गए. इन सभी मजदूरों की मांग थी कि उन्हें उनके गांव जाने की इजाजत दी जाए.

शुरुआत में तो पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की. लेकिन जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया. जानकारी के मुताबिक इस भीड़ में कामगार मजदूर थे. जिनका कहना था कि उनके पास खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं. एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि कई लोगों की मांग थी कि उन्हें उनके गांव भेजा जाए.

जिसके बाद राशन का ट्रक लाकर 400-500 लोगों को राशन भी बांटा गया. वहीं कई लोगों को यह भी कहा गया कि अगर उनके पास रहने की व्यवस्था न हो तो वह शेल्टर होम में रह सकते हैं. लेकिन कुछ लोग थे जो लगातार बस अपने घर जाने की जिद पर अड़े थे. जिसके कारण उन्हें तितर बितर करने के लिए बल प्रयोग किया गया.

अफवाहों से इकट्ठा हुए लोग

लोगों को उम्मीद थी कि 14 अप्रैल के बाद लॉक डाउन खत्म हो जाएगा. लेकिन हालतों को देखते हुए लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह भीड़ सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह के कारण इकट्ठा हुई थी.

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...