Thursday, January 3, 2019

झारखण्ड:मुख्यमंत्री ने सभी पारा शिक्षकों से काम पर लौटने की अपील की

पारा शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने, टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति आदि के लिये नयी नियमावली बनाने के लिए उच्चस्तरीय समिति - मुख्यमंत्री, रघुवर दास

=======================

रांचीः- मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने पारा शिक्षकों की मांगों पर विचार करने के लिये उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। शिक्षा मंत्री श्रीमती नीरा यादव के नेतृत्व में समिति बनाई गयी है, जिसमें विकास आयुक्त श्री डी के तिवारी, वित्त आयुक्त श्री सुखदेव सिंह और शिक्षा सचिव श्री ए पी सिंह को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि उच्चस्तरीय समिति पारा शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने, टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति आदि के लिये नयी नियमावली बनाने पर विचार करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि पारा शिक्षकों कि अन्य मांगों पर भी उच्चस्तरीय समिति विचारोपरांत विधिसम्मत अनुशंसा करे।

पारा शिक्षक कोष से आर्थिक मदद 

हाल के दिनों में जिन पारा शिक्षकों का निधन हुआ उनके आश्रित को विवेकाधीन कोष से 1-1 लाख रूपये दने की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि हाल के दिनों में कई पारा शिक्षकों के निधन की सूचना राज्य सरकार को प्रप्त हुई है। उन्होंने सभी के परिजनों को अपने विवेकाधीन कोष से 1-1 लाख रूपये दने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नियमावली बनने के बाद पारा शिक्षक कल्याण कोष से पारा शिक्षकों के आश्रितों को आर्थिक मदद की जायेगी। 


*मुख्यमंत्री ने सभी पारा शिक्षकों से काम पर लौटने की अपील की है। साथ ही, यह भी कहा कि सरकार पारा शिक्षकों की मांगों पर गंभीर है और उनके हितों का हरसंभव ख्याल रखा जायेगा।*

==============

*#TeamPRD(CMO)*

गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ताज ब्रांड के नकली सरसों तेल व आटा बरामद


गिरिडीह:-

गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर सरिया एसडीएम राम कुमार मंडल ने टीम गठित कर गुरुवार सुबह बगोदर स्थित तेली टोला में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू के गोदाम में छापेमारी की जिसमें भारी मात्रा में नकली ताज ब्रांड सरसों तेल व केमिकल्स तथा नकली ताजमहल आटा समेत अन्य सामग्रियों को जब्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन मजदूरों को गिरफ्तार भी किया जबकि कारोबारी फरार है। गोदम के बाहर खडे चार वाहनों को भी जब्त कर थाना ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया गया । एसडीएम मंडल ने बताया कि बगोदर में नकली ताज ब्रांड सरसों तेल एक मिलर मशीन से केमिकल्स द्वारा तैयार करने की सूचना मिली थी। साथ ही  ताज महल ब्रांड आटा भी बगोदर के व्यवसायी दिलीप कुमार साहू के गोदाम मे तैयार होकर बाजार में बेचा जाता था।

 इसी सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास, सअनि रजनीश कुमार, राजस्व कर्मचारी प्रमोद पासवान की टीम बनाकर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। जिसमें 787 टिना 15 किलो पैक नकली ताज ब्रांड सरसों तेलए तेल बनाने वाला 4 बोतल केमिकल्स, ताज ब्रांड रेपर 1000 पीसए तेल बनाने की मशीन, तेल मापी की  मशीन, खाली 972 टिना, 50 किलो का 126 बोरा माई फर्म ब्रांड का आटा 5 किलो,  165 पैकट ताजमहल ब्रांड आटा, रेपर चिपकाने वाला 40 किलो गोदए पैंट समेत अन्य सामग्रियों को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया है। तीन मजदूर टिंकु रायए रूपेश कुमार व बिट्टू राय को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी ग्राम कन्हायपुरए थाना मोकामा जिला पटना के रहने वाले हैं

इस्राईल को इराक़ की धरती से अपने लिए ख़तरे की लपटें उठती दिखाई दे रही

इस्राईल इस समय इराक़ में सैन्य व स्वयंसेवी बलों की बढ़ती ताक़त को बड़ी चिंता की नज़र से देख रहा है और उसे इराक़ की धरती से अपने लिए ख़तरे की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं।


इस्राईली अधिकारियों का कहना है कि इराक़ में सेना के अलावा गठित होने वाले सशस्त्र बल, आतंकी संगठन दाइश को निपटा देने के बाद अब इस्राईल पर अपनी नज़रें गाड़े हुए हैं क्योंकि यह संगठन इस्राईल को सरकारी आतंकवाद का उदाहरण मानते हैं। इराक़ में हो रहे परिवर्तनों पर इस्राईली अधिकारियों की विशेष तवज्जो का अंदाज़ा इस्राईली सैन्य इंटेलीजेन्स के प्रमुख मेजर जनरल तामीर हाइमान के बयान से लगाया जा सकता है जिन्होंने कहा कि ईरान इराक़ में अपने बढ़ते प्रभाव को प्रयोग करके इराक़ से इस्राईल पर हमला कर सकता है।


तेल अबीब में होने वाले एक सम्मेलन में हाइमैन ने कहा कि इराक़ में ईरान तथा वहां की अलक़ुद्स फोर्स का गहरा असर है और अलक़ुद्स फ़ोर्स वही फ़ोर्स है जो ईरान के बाहर गुप्त सैनिक कार्यवाहियां अंजाम देती है। उन्होंने कहा कि सीरिया की तरह इराक़ में भी ईरानी फ़ोर्सेज़ आसानी से अपने ठिकाने बनाकर वहां से इस्राईल पर हमला कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सीरिया से सैनिकों को निकालने की घोषणा कर दी है तो अब ईरानियों की नज़र में इराक़ इस्राईल पर हमले के लिए बहुत उचित स्थान बन गया है। सीरिया में भी ईरान अपनी स्थिति बहुत मज़बूत कर चुका है और वहां भी ईरान की मज़बूत स्थिति इस्राईल के लिए बहुत ख़तरनाक है।


इस्राईलियों की चिंता सीरिया से अपने सैनिक निकालने की डोनल्ड ट्रम्प की घोषणा के बाद और भी बढ़ गई है क्योंकि इस्राईली अधिकारियों का मानना है कि इससे सीरिया और इराक़ दोनों ही जगहों पर ईरान का प्रभाव और भी बढ़ेगा और तेहरान से बग़दाद और वहां से दमिश्क़ और बैरूत तक ईरान उन मोर्चों को एकजुट कर लेगा जो इस्राईल विरोधी मोर्चे हैं।


गत वर्ष अगस्त महीने में रोयटर्ज़ ने ईरानी, इराक़ी और पश्चिमी सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट दी थी कि ईरान ने इराक़ में अपने घटकों को कम दूरी की मार करने वाले बैलेस्टिक मिसाइल दिए हैं। बग़दाद ने इस रिपोर्ट का खंडन किया था। रोयटर्ज़ की रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान से इराक़ भेजे जाने वाले मिसाइल ज़िलज़ाल और फ़ातेह110 हैं जो 200 से 700 किलोमीटर दूरी तक अपने लक्ष्य को भेद सकते हैं अतः पश्चिमी इराक़ से तेल अबीब को इन मिसाइलों से निशाना बनाया जा सकता है।


हाल ही में इस्राईल ने धमकी दी थी कि वह इराक़ में इस प्रकार के ठिकानों को निशाना बना सकता है हालांकि इस्राईल इस हमले की हिम्मत नहीं कर पाया।


इसी हफ़्ते फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन के महासचिव ज़्याद नुख़ाला ने तेहरान की यात्रा की तो उसी समय इस्राईल के सुरक्षा व इंटैलीजेन्स सूत्रों ने मीडिया को रिपोर्ट दी कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई ने जेहादे इस्लामी संगठन से कहा है कि लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन और इराक़ के सशस्त्र संगठनों के साथ मिलकर संयुक्त आप्रेशन कमांड बनाएं ताकि इस्राईल से युद्ध हो तो उसके विरुद्ध तत्काल एक नया मोर्चा खोला जा सके।


इस्राईली इंटेलीजेन्स वेबसाइट दिबका ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि जेहादे इस्लामी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात में ईरान के सुप्रीम  लीडर ने जो रोडमैप पेश किया है उसके तहत ग़ज़्ज़ा पट्टी में भी सभी संगठनों का एक संयुक्त आप्रेशन कमांड बनाया जाएगा।


यह भी याद रखना चाहिए कि जब हाल ही में इस्राईल और ग़ज़्ज़ा पट्टी के बीच टकराव हो गया था तो इराक़ी संगठनों ने खुलकर धमकी दी थी कि ग़ज़्ज़ा पट्टी के ख़िलाफ़ इस्राईल ने हमला किया तो उसका कठोर जवाब दिया जाएगा।     

Wednesday, January 2, 2019

रांची: पारा शिक्षकों को लेकर सरकार शीघ्र लेगी निर्णय

जमशेदपुर में सूर्य मंदिर परिसर स्थित सोन मंडप में मुख्य मंत्री रघुवर दास ने  कहा कि पारा शिक्षकों को लेकर सरकार गंभीर है. शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव को विभागीय सचिव के साथ बैठ कर संभावनाएं तलाशने को कहा गया है. पारा शिक्षकों पर जल्द फैसला लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का सूत्रपात किया जायेगा. इस योजना से 20 लाख मध्यम व लघु किसान सीधे लाभान्वित होंगे. बरसात के पहले ही किसानों को 5000 प्रति एकड़ की दर से राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जायेगी. इससे वे समय पर खाद और बीज खरीद सकेंगे. पांच एकड़ तक जमीन रखनेवाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा. 

उन्होंने कहा : 2013-14 में राज्य की कृषि विकास दर ऋणात्मक (-4.5) थी. इन चार वर्षों में सरकार ने डोभा और तालाब के रूप में सिंचाई के संसाधनों की व्यवस्था की. मेहनती अन्नदाताओं के अथक परिश्रम से यह 14.5 प्रतिशत तक पहुंच गयी. चार वर्षों में 18 से 19 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि मेहनतकश भूमिपुत्रों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है. 2022 तक किसानों की आय चौगुनी करने का लक्ष्य तय कर काम शुरू हो चुका है.

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए कानून जल्द

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए सरकार जल्द कानून लायेगी. मनमानी फीस वृद्धि समेत अन्य कई मामलों की शिकायतें सरकार के संज्ञान में आयी हैं. जांच के लिए शिक्षा विभाग के सचिव स्तर पर एडवाइजरी कमेटी का गठन किया गया है. रिपोर्ट के बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी.

मेडिकल के लिए भी एडवाइजरी कमेटी         मेडिकल सेवाओं को अपग्रेड करने, निजी अस्पतालों में आम लोगों को आ रही परेशानियों के संबंध में एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जा रहा है. इस कमेटी की रिपोर्ट पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी, ताकि अस्पतालों में इलाज कराने के लिए जानेवालों को किसी तरह की समस्या का सामना प्रबंधन से नहीं हो.

 

Monday, December 31, 2018

84 सिख दंगा मामला: सज्जन कुमार ने कोर्ट में सरेंडर किया, मंडोली जेल


1984 सिख दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने सोमवार को दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में सरेंडर कर दिया. उन्हें मंडोली जेल में भेजे जाने की तैयारी है. अभी हाल में दिल्ली हाईकोर्ट ने सज्जन कुमार को दंगे का दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. सज्जन कुमार ने सरेंडर की तारीख में कुछ मोहलत देने की गुहार लगाई थी जिसे कोर्ट ने नकार दिया था.      


सज्जन कुमार के वकील ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनके मुवक्किल को राहत मिलने की संभावनाएं काफी कम हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में 1 जनवरी को छुट्टियां खत्म हो रही हैं जिससे उनकी अपील पर सुनवाई की उम्मीद नहीं है. सज्जन कुमार के वकील ने कहा, 'हम हाईकोर्ट के फैसले पर अमल करेंगे.'    

बीते 17 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को सिख दंगे का दोषी ठहराते हुए ताउम्र कारावास की सजा सुनाई थी. अपने फैसले में अदालत ने कहा था कि '1984 दंगे में राष्ट्रीय राजधानी में 2700 सिखों की हत्या की गई और यह घटना अविश्वसनीय नरसंहार थी.' कोर्ट ने इस घटना को 'मानवता के खिलाफ अपराध' बताया और कहा कि इसके पीछे वैसे लोग थे जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और कानून का पालन करने वाली एजेंसियों ने भी इनका साथ दिया.

कोर्ट ने अपने फैसले में इस बात का जिक्र किया कि देश के बंटवारे के समय से ही मुंबई में 1993 में, गुजरात में 2002 और मुजफ्फरनगर में 2013 जैसी घटनाओं में नरसंहार का यही तरीका रहा है और प्रभावशाली राजनीतिक लोगों के नेतृत्व में ऐसे हमलों में 'अल्पसंख्यकों' को निशाना बनाया गया और कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने उनकी मदद की.

Sunday, December 30, 2018

बोकारो: एबीपीएसएस की बैठक में पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून को ले आवाज बुलंद की

बोकारो ၊ पत्रकार सुरक्षा कानून को झारखंड में लागू करने की माँग के सवाल पर राष्ट्रीय संगठन- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बोकारो जिला इकाई के पत्रकारों ने एक स्वर में आवाज बुलंद की। शनिवार को संगठन के जिला  प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान दर्जनों पत्रकार शामिल हुए एवं राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून को हर हाल में लागू करने की माँग पर निर्णायक रणनीति पर विमर्श किया। बैठक के दौरान झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने आगामी वर्ष 2019 में केन्द्रीय कमिटि के देशव्यापी आंदोलन करने हेतु निर्देश के तहत राज्य के जिलेवार कमिटि को रणनीतिक विचारो का आदान-प्रदान किये ၊ मौके पर मौजूद प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि एबीपीएसएस पूरे देश भर में पत्रकारों की असुरक्षा को लेकर चिंतित है तथा पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर व्यापक अभियान चलाएगी ၊ 

वहीं दूसरी ओर झारखण्ड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल अध्यक्ष अमरेद्र झा ने राज्य के तमाम जिला कमिटि को सशक्त होकर अपने अधिकार के लिये सरकार से निर्णायक जंग के लिये तैयार रहने का निर्देश दिया। श्री झा ने पत्रकारों के लिये लंबित कानून को लागू करने के इस देशव्यापी अभियान में राज्य के तमाम पत्रकार संगठनो, समाजिक संगठनों सहित आम बुद्धिजिवियों को भी आगे आने की अपील की। बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश सचिव अनिल कुमार ने भी संगठन के उद्देश्य  एवं दिशा पर विस्तृत बात बताये। 

 बोकारो जिला संगठन की आयोजित इस बैठक में दर्जनों दिग्गज पत्रकारों ने भी शिरकत कर संगठन के उद्देश्य पर अपना संपूर्ण समर्पण व्यक्त करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून को हर हाल में लागू कराने में अपना समर्थन दिया। इस क्रम में जिला प्रभारी श्री कुमार ने जिले के तमाम पत्रकारों को संगठन का पहचान प्रपत्र भरकर उन्हें किसी भी प्रकार की असुरक्षित दशा में संगठन से संपूर्ण मदद का भरोसा दिया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक अश्क,अजय अश्क, जय सिन्हा,कुमार दिनेश सिंह,  सच्चिदानंद पाठक,वृज भूषण द्विवेदी , आलोक कुमार, रिपु सदन पाठक,मनीष कुमार ,उपस्थित थे।

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, रांची के कांके में 3.3 डिग्री दर्ज की गई

झारखंड की राजधानी रांची में नये साल से पहले तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गयी है. इसलिए शीतलहर का प्रकोप जारी है. एक्यूवेदर के पूर्वानुमान में कहा गया है कि आने वाले दो दिन में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी. हालांकि, 31 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की वृद्धि हो सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने भी कहा है कि इस साल झारखंड को शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट बताती है कि एक दिसंबर से अब तक न्यूनतम तापमान में करीब 12 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आयी है. दिसंबर के पहले दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था, जो अब गिरकर क्रमश: 20 और 4 डिग्री सेल्सियस रह गया है. यह पिछले साल की तुलना में काफी कम है. वर्ष 2017 में 29 दिसंबर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था. भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने कहा है कि 31 दिसंबर तक राज्य के एक-दो स्थानों पर शीतलहरी जारी रहेगी. विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवा बह रही है. इसका असर राज्य पर पड़ेगा. हवा की गति सामान्य से थोड़ी तेज है. इस कारण ठंड का एहसास हो रहा है. धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है. शुक्रवार को राजधानी के शहरी इलाकों का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, बीएयू स्थित कृषि भौतिकी विभाग ने शुक्रवार को कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है. विभाग के अनुसार, आनेवाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. रात का तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम रहने की उम्मीद है. मैक्लुस्कीगंज में पड़ रही कड़ाके की ठंड मैक्लुस्कीगंज व आसपास के क्षेेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पछुआ हवा से आम जनजीवन तो प्रभावित हो ही रहा है, मवेशियों पर भी इसका असर दिख रहा है. रात में बाहर खड़े वाहनों व खेत-खलिहान में रखे पुआल पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन जा रही हैं. दिन में सर्द हवा से बचने के लिए धूप और शाम में अलाव का सहारा ले रहे हैं.  एक बार पुन: तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मैक्लुस्कीगंज में रहने वाले एंग्लो समुदाय के मैल्कॉम हॉरिगन के तापमान मापक यंत्र ने सुबह यहां का तापमान दो डिग्री रिकॉर्ड किया

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...