Wednesday, February 13, 2019

2025 तक भारत सबसे अधिक युवाओं वाला देश बनेगा : राम कु मंडल,एसडीएम, सरिया-बगोदर

सकारात्मक शिक्षा व जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला                                                 

 बगोदर/गिरिडीह:-बगोदर हरिहरधाम रोड स्थित लाल मैरज हाॅल में बुधवार को नेहरू युवा केन्द्र संगठन रांची के सहयोग से जन सहारा केन्द्र बगोदर के तात्वाधन में  सकारात्मक शिक्षा एवं जागरूकता आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बगोदर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल, उडीसा के नेहरू यूवा केन्द्र के राज्य निदेशक अभिजीत घोष, झारखंड राज्य निदेशक रिता भगत, जिला यूवा समन्वयक कोडरमा विजय कुमार समेत अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

तीन राज्यों से पहूंचे नेहरू यूवा केन्द्र के सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल ने कहा कि 2025 तक भारत सबसे अधिक युवाओं वाला देश होगा, ऐसे मे युवाओं के लिए रोजगार एक चुनौती होगी।इसलिए जरूरत है स्कील इंडिया बनाने की, इसकी जिम्मेवारी भी देश के युवाओ पर ही है। वहीं जिला युवा समन्वयक विजय कुमार ने कहा कि उडीसा, बिहार से 50 नवनियुक्त कार्यक्रम समन्वयक का दस दिवसीय प्रशिक्षण के नौवें दिन में एक्पोजर विजिट कराया जा रहा है। मौके पर युवा मंडल रोल एवं सरकार के कार्यक्रमों में युवाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं महिलाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई । मौके पर जन सहारा केन्द्र के सचिव ओमप्रकाश महतो ,सुरेश कुमार शक्ति. श्वेता रानी, जीवन कुमार मेहता, उदय कुमार सोनी, भूनेशवर प्रसाद, इजरायल अंसारी, दीपेश कुमार, अरजू खान, सहवा प्रवीण, सोनी, पिंकी ,कुमारी स्मिता वर्णवाल, उमा देवी, रामदेव महतो, संतोष, पूजा कुमारी, काजल कुमारी समेत काफी लोग शामिल थे।


महागठबंध का अग्निपथ: गिरिडीह में तैयार हो रहा है राजनीति का पिच,बाबूलाल को मनाने पहुँचे कांग्रेस के दिग्गज नेता

 

गोड्डा सीट पर बाबूलाल अडिग, नहीं हो रहे टस से मस

रिपोर्ट:भरत मंडल.                                          गिरिडीह ၊ लोकसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यहाँ चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। खासकर इस बार भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर शिकस्त देने के लिये विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की राह पर है लेकिन जेवीएम रूठे हुए है ऐसे में कांग्रेस ने जेवीएम को मनाने गिरिडीह पहुँच गए है और यही पर महागठबंधन की पिच गिरिडीह की धरती से तैयार करने में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष लग गए है. 

 

लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए तमाम विपक्षी पार्टी एक जुट हो रहे है. इसको लेकर सीट शेयरिंग का फार्मूला भी तैयार हो गया है. सीट शेयरिंग का तैयार मसौदा पर जेवीएम की नाराजगी पिछले कई दिनों से चली आ रही है ऐसे में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को मनाने गिरिडीह में कल देर रात से ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार कैंप किये हुए है. आज सुबह ही बाबूलाल को मनाने डॉ अजय कुमार बाबूलाल के घर पहुँच गए. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता हुआ पर बाबूलाल अभी भी गोड्डा सीट लेने के लिए अड़े हुए है. 

हांलाकि बाबूलाल मरांडी के बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार का कहना है कि बाबूलाल मरांडी एक सुलझे हुए नेता है. भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन में शामिल सभी दल एक जुट है. वे बाबूलाल को मनाने नहीं है बल्कि बाबूलाल के घर चाय पीने आये है. 

इधर बाबूलाल मरांडी का तर्क है कि जिस लोकसभा में पार्टी मजबूत है सीट उसी पार्टी को मिलना चाहिए। जेवीएम ने गोड्डा में संघर्ष किया है और वहां की जनता और कार्यकर्त्ता की मांग है कि जेवीएम गोड्डा से चुनाव लड़े. 

 गिरिडीह की धरती पर कल से ही राजनीति का तापमान चढ़ा हुआ है. यहाँ कल से ही जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्य प्रभारी पार्टी के कार्य से गिरिडीह पहुंचे है. यह अलग बात है कि कल ही जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी भी गिरिडीह में थे. कहा जा रहा है कि मौके की नजाकत को देखते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता गिरिडीह पहुँच गए. ताकि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के साथ गुफ्तगू हो सके. उसके बाद झारखंड में लोकसभा की14 सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगेगी। दिल्ली में तय फार्मूले के आधार पर महागठबंधन के तहत 14 में से सात सीट कांग्रेस, चार सीट पर झामुमो, दो सीट पर झाविमो व एक सीट पर राजद के चुनाव लड़ने की सहमति बनी थी। लेकिन इस बीच झाविमो द्वारा दो के बजाय तीन सीट की मांग किए जाने के साथ ही जमशेदपुर, गोड्डा, धनबाद, हजारीबाग, खुंटी व रांची सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस, झामुमो व झाविमो में खींचतान चल रही थी। इसमें गोड्डा और जमशेदपुर काफी महत्त्वपूर्ण है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि जल्द ही महागठबंधन का फार्मूला तैयार हो जाएगा।

गिरिडीह:बाईस वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 114 किया जाम


भरत मंडल की रिपोर्ट ၊

गिरिडीह के बेंगाबाद थाना अंतर्गत अज्ञात अपराधियो ने एक 22 वर्षीय युवक का गला रेतकर निर्मम हत्या कर सुनसान जगह पर फेंक दिया है । अहले सुबह ग्रामीण तालाब की तरफ शौच करने गए कि उनकी नजर पड़ी , जिसे  देख हल्ला मचाया ।इधर मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों ने सूचना मिलने पर आक्रोशित होकर एनएच 114 कर्णपुरा-बारासोली मार्ग जाम  कर दिया ၊ ग्रामीण हत्यारो के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मृतक युवक की पहचान कर्णपुरा गांव निवासी के रूप में की गई  है । जो बारासोली गांव निवासी मनोहर मोदी का 22 वर्षीय पुत्र अनिल मोदी बताया जाता है । घटना स्थल पर पहुचीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है ।

राफेल डील- बढती जा रही है मोदी सरकार की मुश्किलें

मोदी सरकार फ़्रांस से 36 रफ़ायल लड़ाकू विमानों के सौदे में अनियमितताओं को लेकर विपक्ष के आरोपों में दिन प्रतिदिन घिरती जा रही है।


इस सौदे के संबंध में एक नया रहस्योद्घाटन यह हुआ है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अप्रैल 2015 में फ्रांस से 36 रफ़ायल लड़ाकू विमानों के सौदे की घोषणा किए जाने से लगभग 15 दिन पहले अनिल अंबानी पेरिस में फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां वेस ले द्रिआन के दफ़्तर पहुंचे थे, जहां उन्होंने फ्रांसीसी रक्षा मंत्री के शीर्ष सलाहकारों से मुलाक़ात की थी।


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस बैठक में ले द्रिआन के विशेष सलाहकार ज्यां-क्लॉड मलाट, औद्योगिक सलाहकार क्रिस्टोफ सालोमन और औद्योगिक मामलों के उनके तकनीकी सलाहकार ज्योफ़री बॉट शामिल हुए थे।


सालोमन ने एक यूरोपीय डिफेंस कंपनी के शीर्ष अधिकारी से कहा था कि यह ‘बेहद शॉर्ट नोटिस पर हुई एक गोपनीय मुलाकात थी।’


एक अधिकारी के अनुसार, बैठक में अनिल अंबानी ने सलाहकारों से कहा था कि वे व्यावसायिक और डिफेंस हेलीकॉप्टरों के निर्माण के लिए उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की बात भी कही थी।


इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपति अनिल अंबानी के ‘बिचौलिए’ की तरह काम करने और सरकारी गोपनीयता क़ानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री ने जो किया है वो ‘देशद्रोह’ है।

महिलाओ की स्मिता से खेलवाड़ नही होने दिया जाएगा -किरण कुमारी

गिरिडीह):जिले के बिरनी प्रखंड के सिमराढाब पंचायत भवन में मंगलवार को एपवा का 25 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिरनी धनवार बगोदर जिप सदस्य किरण कुमारी ,जयंती चौधरी, पूनम महतो ,उप प्रमुख सुनीता साव ,उपस्थित थे। कार्यक्रमको।सम्बोधित करते जीप सदस्य किरण कुमारी ने महिलाओ की आत्म रक्षा के लिए हुंकार भरते हुवे कहा कि राज्य से लेकर केंद्र में चल रही भाजपा की सरकार ने महिलाओ को सम्मान देने के जगह खुले आम महिलाओ की स्मिता से खेलवाड़ कर रहा है। 

भाजपा सरकार की शासन में महिलाओ की कोई कदर नही है। खुले आम दतय ब्लात्कारी प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है। उसके बाद भी प्रशासन कुछ बोलने का हिम्मत जुटा पाना मुश्किल है।महिलाओ की इज्जत से खेलवाड़ करने वाले एपवा बर्दाश्त नही कर सकता है। की मीणा दास, कौशल्या देवी, खगिया देवी, मंजू देवी , रुपा देवी, रुनवा देवी, बबिता देवी, सिमराढाब पंचायत की मुखिया मुनावती बैठा सहित पूरे जिले से एपवा के कार्यकर्ता मौ

Tuesday, February 12, 2019

जंगल में छिपकर लगा रहे थे एकाउंट में सेंध;लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर खरीद लिया स्कार्पियो, लाखों की प्रॉपटी का बन गया मालिक


रिपोर्ट:भरत मंडल. गिरीडीह ၊

गिरिडीह पुलिस अपने तगड़े सूचना तंत्र की बदौलत लगातार साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता प्राप्त कर रही है। एक बार फिर एसपी को मिले इनपुट के आधार पर एक टीम गठित कर गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल ग़ांव से शातिर साइबर अपराधी अल्ताफ अंसारी दबोच लिया गया। इस अपराधी के पास से चमचमाती स्कॉर्पियो समेत कई आपत्तिजनक समान बरामद किया गया। इस बाबत छापेमारी दल की अगुवाई कर रहे एसडीपीओ जितबाहन उरांव ने बताया कि साइबर सेल के अधिकारियों व कर्मियों के अलावे टीम में पुलिस निरीक्षक आरके राणा और गांडेय पुलिस को शामिल किया गया था।

तमाम लोग योजनाबद्ध तरीके से घटकुला गांव में स्थित मैदान में छापा मारकर रंगे हाथों अल्ताफ अंसारी को धर दबोचा। बताया गया कि अल्ताफ के पास से बरामद मोबाइल में हर दिन हज़ारो का ट्रांजेक्शन पाया गया। सख्ती से पूछताछ से इसने स्वीकार किया कि उन्होंने साइबर अपराध के माध्यम से लाखों का प्रॉपटी बना लिया साथ ही इसी पैसे से वह हाल ही में एक नया स्कार्पियो खरीदा था। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की तलाश गिरिडीह पुलिस को लंबे समय से थी। अल्ताफ के मोबाइल में कई app इनस्टॉल पाए गए जिसमे को paytm, tezzpay, bhim, axis Mobile,ola cabs, pay money wallet शामिल है

भाकपा(माले) ने भरी हुंकार;बाबूलाल को करार दिया भाजपा का एजेंट,भाजपा को पराजित करने का माद्दा रखता है भाकपा माले

 

रिपोर्ट:भरत मंडल ၊

 गिरिडीह : धनवार के माले विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी भाजपा का एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। जिस तरह 2014 में झाविमो ने भाजपा को जीत दिलाई थी, उसी तरह इस बार भी वही तैयारी झाविमो कर रहा है। वहीं वर्तमान में बना महागठबंधन को पुनर्विचार करने की जरूरत है। बाबूलाल कोडरमा जीतने नहीं बल्कि भाजपा को जिताने आना चाहते हैं। लेकिन महागठबंधन को ये पता होना चाहिए कि कोडरमा में भाजपा के पराजित करने के लिए भाकपा माले ही माद्दा रखता है। 2014 का आंकड़ा भी महागठबंधन देख सकती है कि माले कितना वोट लाया था और झाविमो व कांग्रेस की क्या स्थिति रही थी। ऐसे में महागठबंधन को इसमें पुनर्विचार करने की जरूरत है। गठबंधन बनाने के लिए जमीनी हकीकत पर गौर करना होगा। कहा कि यह गठबंधन दिल्ली में बैठकर बनाई गई है, यदि यही बरकरार रहा तो महागठबंधन हवा में उड़ जाएगी। 

गिरिडीह परिसदन भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे बाबूलाल को भाजपा की बी टीम शुरू से कहते आ रहे हैं। कोडरमा के लिए जितना संघर्ष भाकपा माले ने किया, उतना किसी ने नहीं किया। भाजपा, कांग्रेस, झाविमो, झामुमो का कोडरमा की जनता के प्रति कभी कोई लगाव नहीं रहा है। कहा कि भाजपा को जिताने के लिए बाबूलाल मरांडी ने 2014 में कोडरमा से सिटिंग सांसद रहने के बावजूद दुमका चले गए थे। इस बार भी वे कोडरमा की जनता को धोखा देने के लिए सामने आने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन भाकपा माले इस बार हर तरह से तैयार है और बीजेपी को हराने के लिए कोडरमा सीट पर हर हाल में चुनाव लड़ेगी और बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने 2014 लोकसभा चुनाव में सिर्फ 12 फीसदी वोट मिला था। ऐसे में कांग्रेस का 7 लोकसभा सीटों पर दावा हास्यास्पद है। जबकि माले ने 4 फीसदी से अधिक वोट हासिल किया था। इसके अलावा भाजपा को निशाने पर लेते विधायक ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काकर भाजपा जीतने की कोशिश में है, लेकिन इस बार उन्हें सफलता मिलने वाली नहीं है। कोडरमा में पौने तीन लाख, धनबाद में डेढ़ लाख, साहेबगंज में 76 हजार और हजारीबाग एवं पलामू में एक-एक लाख से अधिक वोट लाया था। बावजूद लेफ्ट को महागठबंधन से अलग रखा गया है। कहा कि लेफ्ट लगातार किसान, मजदूरए गरीब, अकलियत, दलित, आदिवासी के हित की लड़ाई लड़ती रही है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...