गोड्डा सीट पर बाबूलाल अडिग, नहीं हो रहे टस से मस
रिपोर्ट:भरत मंडल. गिरिडीह ၊ लोकसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यहाँ चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। खासकर इस बार भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर शिकस्त देने के लिये विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की राह पर है लेकिन जेवीएम रूठे हुए है ऐसे में कांग्रेस ने जेवीएम को मनाने गिरिडीह पहुँच गए है और यही पर महागठबंधन की पिच गिरिडीह की धरती से तैयार करने में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष लग गए है.
लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए तमाम विपक्षी पार्टी एक जुट हो रहे है. इसको लेकर सीट शेयरिंग का फार्मूला भी तैयार हो गया है. सीट शेयरिंग का तैयार मसौदा पर जेवीएम की नाराजगी पिछले कई दिनों से चली आ रही है ऐसे में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को मनाने गिरिडीह में कल देर रात से ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार कैंप किये हुए है. आज सुबह ही बाबूलाल को मनाने डॉ अजय कुमार बाबूलाल के घर पहुँच गए. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता हुआ पर बाबूलाल अभी भी गोड्डा सीट लेने के लिए अड़े हुए है.
हांलाकि बाबूलाल मरांडी के बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार का कहना है कि बाबूलाल मरांडी एक सुलझे हुए नेता है. भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन में शामिल सभी दल एक जुट है. वे बाबूलाल को मनाने नहीं है बल्कि बाबूलाल के घर चाय पीने आये है.
इधर बाबूलाल मरांडी का तर्क है कि जिस लोकसभा में पार्टी मजबूत है सीट उसी पार्टी को मिलना चाहिए। जेवीएम ने गोड्डा में संघर्ष किया है और वहां की जनता और कार्यकर्त्ता की मांग है कि जेवीएम गोड्डा से चुनाव लड़े.
गिरिडीह की धरती पर कल से ही राजनीति का तापमान चढ़ा हुआ है. यहाँ कल से ही जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्य प्रभारी पार्टी के कार्य से गिरिडीह पहुंचे है. यह अलग बात है कि कल ही जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी भी गिरिडीह में थे. कहा जा रहा है कि मौके की नजाकत को देखते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता गिरिडीह पहुँच गए. ताकि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के साथ गुफ्तगू हो सके. उसके बाद झारखंड में लोकसभा की14 सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगेगी। दिल्ली में तय फार्मूले के आधार पर महागठबंधन के तहत 14 में से सात सीट कांग्रेस, चार सीट पर झामुमो, दो सीट पर झाविमो व एक सीट पर राजद के चुनाव लड़ने की सहमति बनी थी। लेकिन इस बीच झाविमो द्वारा दो के बजाय तीन सीट की मांग किए जाने के साथ ही जमशेदपुर, गोड्डा, धनबाद, हजारीबाग, खुंटी व रांची सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस, झामुमो व झाविमो में खींचतान चल रही थी। इसमें गोड्डा और जमशेदपुर काफी महत्त्वपूर्ण है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि जल्द ही महागठबंधन का फार्मूला तैयार हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment