भरत मंडल की रिपोर्ट ၊
गिरिडीह के बेंगाबाद थाना अंतर्गत अज्ञात अपराधियो ने एक 22 वर्षीय युवक का गला रेतकर निर्मम हत्या कर सुनसान जगह पर फेंक दिया है । अहले सुबह ग्रामीण तालाब की तरफ शौच करने गए कि उनकी नजर पड़ी , जिसे देख हल्ला मचाया ।इधर मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों ने सूचना मिलने पर आक्रोशित होकर एनएच 114 कर्णपुरा-बारासोली मार्ग जाम कर दिया ၊ ग्रामीण हत्यारो के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मृतक युवक की पहचान कर्णपुरा गांव निवासी के रूप में की गई है । जो बारासोली गांव निवासी मनोहर मोदी का 22 वर्षीय पुत्र अनिल मोदी बताया जाता है । घटना स्थल पर पहुचीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है ।
No comments:
Post a Comment